‘हिम्मत दिखाओ’, टाइम पास वाला ड्रामा करने पर शुभमन गिल का रौद्र रूप आया सामने, देखें वीडियो

Shubman Gill blasts over Ben Duckett: भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन अलग ही रूप अख्तियार किया. दिन के आखिरी ओवर में इंग्लैड के खिलाड़ियों ने टाइम पास करने की रणनीति अपनाई, जिस पर गिल भयंकर रूप से नाराज दिखे.

Shubman Gill blasts over Ben Duckett: शुभमन गिल अपने करियर में अब तक शांत नजर आए थे, लेकिन कप्तान बनने के बाद लगता है वे सारी ऊर्जा टीम के प्रति समर्पित कर देना चाहते हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन ऐसा ही नजारा देखने का मौका मिला. तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन के अंतिम क्षणों में भारतीय कप्तान शुभमन गिल का गुस्सा फूट पड़ा, जब उन्होंने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट से बेहद तीखे लहजें में कहा – “कुछ हिम्मत तो दिखाओ!” 

यह वाकया एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन की समाप्ति से ठीक पहले का है, जब भारत ने महसूस किया कि डकेट और उनके जोड़ीदार जैक क्रॉली जानबूझकर समय बर्बाद कर रहे हैं, ताकि स्टंप्स से पहले केवल अनिवार्य एक ही ओवर खेलना पड़े. दिन का खेल खत्म होने में लगभग 5 मिनट बाकी थे, तब इंग्लैंड की दूसरी पारी शुरू हुई. भारत चाहता था कि जसप्रीत बुमराह का ओवर 11 बजे (IST) की कट-ऑफ से पहले खत्म हो जाए, ताकि एक और ओवर डाला जा सके. इस रणनीति को भांपते हुए, क्रॉली जानबूझकर धीरे-धीरे स्ट्राइक लेने लगे और कई बार रन-अप शुरू होने से पहले ही पीछे हट गए. 

हालांकि क्रॉली ने नियमों के दायरे में रहते हुए समय लिया. टेस्ट क्रिकेट में इस तरह की रणनीति कोई नई बात नहीं है. हालांकि, भारत उस मौके पर बेहद बेताब था और उन्हें लगा कि विरोध जताना जरूरी है. लेकिन अंपायर्स पूरी तरह निष्क्रिय नजर आए और उन्होंने स्थिति को संभालने की कोई ठोस कोशिश नहीं की.

पांचवीं गेंद से पहले जब डकेट और क्रॉली क्रीज के बीच में बातचीत करने लगे, तब शुभमन गिल सीधे उनके पास पहुंचे और स्पष्ट शब्दों में फटकार लगाई. स्लिप कॉर्डन में खड़े फील्डर्स और स्टंप्स के पास मौजूद मोहम्मद सिराज ने भी आक्रामक अंदाज में प्रतिक्रिया दी. स्थिति और तनावपूर्ण तब हो गई जब बुमराह की पांचवीं गेंद सीधी क्रॉली की उंगलियों पर लगी. वो दर्द से कराहते हुए पीछे हटे, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों को लगा कि यह सब नाटक था. गिल उनकी ओर ताली बजाते हुए व्यंग्यात्मक अंदाज में चले आए और डकेट ने फिर बीच-बचाव की कोशिश की. इस दौरान गिल और बल्लेबाज़ों के बीच उंगली उठाकर इशारे और तीखी नोकझोंक भी देखी गई.

अंततः खेल दिन के समापन पर इंग्लैंड ने 2/0 का स्कोर बना लिया, लेकिन जब खिलाड़ी मैदान से बाहर जा रहे थे, तब भी बहस और जुबानी जंग जारी रही. अब उम्मीद की जा रही है कि यह ड्रामा चौथे दिन भी जारी रहेगा, और मुकाबला और गर्माएगा. इससे पहले भारत ने इंग्लैंड के 387 रन के जवाब में 387 रन बनाकर ही अपनी पाारी समाप्त की. भारत की ओर से केएल राहुल ने 100 रन की पारी खेली, जबकि ऋषभ पंत ने 74 और रवींद्र जडेजा ने 72 रनों का योगदान दिया. 

Video: लॉर्ड्स में गिल को आया गुस्सा, इंग्लिश खिलाड़ी के ऊपर इस बात पर भड़की पूरी टीम इंडिया

Watch: ‘स्टुपिड, स्टुपिड स्टुपिड’, राहुल के साथ समझ में चूक और रन आउट हो गए पंत

शतक जड़ते ही केएल राहुल ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बने

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >