बिना एक गेंद खेले मैक्सवेल की टीम फाइनल में, पीली जर्सी वाली डुप्लेसी की टीम को लगा झटका

MLC 2025 Qualifier 1 WF vs TSK: MLC 2025 के क्वालीफायर-1 में वॉशिंगटन फ्रीडम और टेक्सास सुपर किंग्स आमने-सामने होने वाले थे, लेकिन मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. टॉस जीतकर वॉशिंगटन ने गेंदबाजी चुनी थी, लेकिन भारी बारिश और बिजली के चलते एक भी गेंद फेंकी नहीं जा सकी. लीग टेबल में टॉप पर रहने के कारण वॉशिंगटन फ्रीडम को सीधे फाइनल का टिकट मिल गया, जबकि टेक्सास को अब क्वालीफायर-2 खेलना होगा.

MLC 2025 Qualifier 1 WF vs TSK:अमेरिका में खेले जा रहे मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2025 सीजन का नॉकआउट चरण बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है, लेकिन इसी बीच मौसम ने एक बड़ा उलटफेर कर दिया. लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन करने वाली वॉशिंगटन फ्रीडम को बिना एक भी गेंद खेले फाइनल का सीधा टिकट मिल गया, जबकि टेक्सास सुपर किंग्स को अब चैलेंजर यानी क्वालीफायर-2 के जरिए अपनी किस्मत आजमानी होगी. 8 जुलाई (भारत में 9 जुलाई) को डलास में वॉशिंगटन फ्रीडम और टेक्सास सुपर किंग्स के बीच पहला क्वालीफायर मुकाबला खेला जाना था. टॉस समय पर हुआ, जिसमें वॉशिंगटन फ्रीडम के कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया. लेकिन इसके कुछ देर बाद तेज बारिश और बिजली ने मैच में खलल डाल दिया. हालात ऐसे बने कि स्थानीय समयानुसार रात 9:45 बजे मैच को आधिकारिक रूप से रद्द करना पड़ा.

इस मुकाबले के लिए चूंकि इस मैच के लिए कोई रिजर्व डे तय नहीं था और पांच ओवर का खेल या सुपर ओवर भी संभव नहीं हो पाया, इस वजह से लीग स्टेज की पॉइंट्स टेबल को आधार बनाकर फैसला लिया गया. वॉशिंगटन फ्रीडम लीग चरण में 16 अंकों के साथ पहले स्थान पर थी, इसलिए उन्हें सीधे फाइनल में जगह दे दी गई. इसके उलट टेक्सास सुपर किंग्स 14 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर थी, उसको अब क्वालीफायर-2 खेलना पड़ेगा.

टेक्सास सुपर किंग्स के पास दूसरा मौका

फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी में खेल रही टेक्सास सुपर किंग्स को अब भी खिताबी रेस में बने रहने का मौका मिलेगा, लेकिन इसके लिए उन्हें क्वालीफायर-2 में जीत हासिल करनी होगी. यह मुकाबला उन्हें उस टीम के खिलाफ खेलना होगा, जो 10 जुलाई को एमआई न्यूयॉर्क और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के बीच होने वाले एलिमिनेटर मैच की विजेता होगी. टेक्सास के लिए राहत की बात यह है कि उनके कप्तान फाफ डु प्लेसिस अब तक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बना चुके हैं (409 रन) और फॉर्म में दिख रहे हैं.

वॉशिंगटन फ्रीडम को खिताब बचाने का मौका

दिलचस्प बात यह है कि वॉशिंगटन फ्रीडम पिछली बार की चैंपियन टीम है और अब लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. 14 जुलाई को होने वाले फाइनल में उनका मुकाबला क्वालीफायर-2 की विजेता से होगा. अगर वे इस बार भी खिताब जीतते हैं, तो लगातार दो बार MLC का चैंपियन बनने वाली पहली टीम बन जाएंगे.

MLC 2025 का प्लेऑफ स्टेज रोमांचक मोड़ पर है और बारिश ने इसे और दिलचस्प बना दिया है. जहां वॉशिंगटन फ्रीडम को लीग में नंबर-1 रहने का इनाम मिला है, वहीं टेक्सास सुपर किंग्स को अब अपनी जगह खुद बनानी होगी. 14 जुलाई को फाइनल में किसका सामना किससे होगा, यह 10 जुलाई के एलिमिनेटर और उसके बाद के क्वालीफायर-2 से तय होगा.

ब्रैडमैन, गावस्कर, कोहली और द्रविड़ सबका रिकॉर्ड टूटेगा, शुभमन गिल इतने रन बनाकर रचेंगे इतिहास

लारा का 400* का रिकॉर्ड मुल्डर ने तोड़ने से छोड़ा, भड़के क्रिस गेल ने लताड़ा, कहा- मैं होता तो…

भारत में हुई बीमारी और 25 की एज में ही खत्म हुआ करियर, गेंदबाज जिसने नो बॉल पर बनवाए नियम; 87 की उम्र में छोड़ी दुनिया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >