IPL 2025 में फ्लॉप मैक्सवेल का धमाका, पहली 15 गेंद पर 11 रन, फिर 48 गेंदों में जड़ दिया शतक, Video

Glenn Maxwell Century in MLC: आईपीएल 2025 में फ्लॉप रहने और वनडे संन्यास के बाद ग्लेन मैक्सवेल ने जोरदार वापसी की है. मैक्सवेल ने एमएलसी में वॉशिंगटन फ्रीडम की ओर से खेलते हुए लॉस एंजेलेस नाइट राइडर्स के खिलाफ 48 गेंदों में धमाकेदार शतक जड़ा. शुरुआती 15 गेंदों पर सिर्फ 11 रन बनाने वाले मैक्सवेल ने पारी में कुल 13 छक्के लगाकर अपना आठवां टी20 शतक पूरा किया.

Glenn Maxwell Century for Washington Freedom vs LA Knight Riders MLC 2025: आईपीएल 2025 में बल्लेबाजी से संघर्ष करने के बाद पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन से बाहर हुए. फिर 2 जून को वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने वाले ग्लेन मैक्सवेल ने धमाकेदार वापसी की है. मैक्सवेल ने मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) में अपना आठवां टी20 शतक जड़ दिया है. उन्होंने वॉशिंगटन फ्रीडम की ओर से लॉस एंजेलेस नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलते हुए धमाकेदार पारी खेली. मैक्सवेल की शुरुआत धीमी रही और उन्होंने पहले 15 गेंदों पर सिर्फ 11 रन बनाए, लेकिन इसके बाद उन्होंने तूफानी अंदाज में खेलते हुए महज 48 गेंदों में शतक पूरा कर लिया. 

एक समय फ्रीडम की हालत 12वें ओवर में 92/5 पर नाजुक थी और लग रहा था कि टीम औसत स्कोर तक ही पहुंचेगी, लेकिन टी20 क्रिकेट के विशेषज्ञ स्टार मैक्सवेल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों उन्हें इस फॉर्मेट का सबसे बड़ा मैच विनर माना जाता है. मैक्सवेल इस मैच में पूरी तरह छक्कों के मूड में थे और उन्होंने अपनी पारी में 13 छक्के और 2 चौके लगाए. उनकी विस्फोटक शतकीय पारी की बदौलत फ्रीडम ने 20 ओवर में 208/5 का मजबूत स्कोर खड़ा किया. 

ग्लेन मैक्सवेल ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

इस पारी के दौरान मैक्सवेल ने टी20 क्रिकेट में 10,500 रन पूरे करके इतिहास रच दिया. इस ऐतिहासिक शतक के साथ वह दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिनके नाम टी20 क्रिकेट में 10,500 से अधिक रन, 170 से ज्यादा विकेट और एक से अधिक शतक दर्ज हैं. टी20 में मैक्सवेल के आठ शतक हो चुके हैं. कीरोन पोलार्ड और शोएब मलिक जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने भी टी20 में 10,000 से ज्यादा रन और 150 से ज्यादा विकेट लिए हैं, लेकिन मैक्सवेल ने अब उन्हें पीछे छोड़ते हुए सबसे अनोखा कीर्तिमान स्थापित कर लिया है. पोलार्ड के नाम 13,599 रन और 326 विकेट हैं, जबकि शोएब मलिक के खाते में 13,571 रन और 187 विकेट हैं. हालांकि इन दोनों के नाम केवल एक-एक शतक है.

माँ-बाप के सामने खेली शानदार पारी

मैक्सवेल की इस धमाकेदार पारी को देखने के लिए उनके माता-पिता भी स्टेडियम में मौजूद थे, और इस मौके पर शतक जड़कर उन्होंने अपने परिवार को खास तोहफा दिया. मैक्सवेल ने कहा, “परिस्थितियां थोड़ी अलग थीं, इसलिए मुझे थोड़ा अलग अंदाज में बल्लेबाजी करनी पड़ी. शुरुआत में धीमा खेला, लेकिन जब लगा कि हमें और रन चाहिए, तो मैंने जोखिम लेना शुरू किया और वो सफल रहा. उस वक्त हमें बस समय निकालना था. मैं और चैपमैन सोच रहे थे कि अगर हम आखिरी के 5-6 ओवर तक टिके रहे, तो फील्ड को अच्छी तरह इस्तेमाल करके तेजी से रन बना सकते हैं. ये काफी खास है. मम्मी-पापा अक्सर मुझे रन बनाते हुए नहीं देख पाते, इसलिए उनके सामने ये पारी खेलना बहुत अच्छा लगा.”

मैच का हाल कैसा रहा?

वहीं मैच की बात करें, तो वॉशिंगटन फ्रीडम के लिए मैक्सवेल के अलावा मिच ओवन ने 32 रन की पारी खेली. लॉस एंजेलेस नाइट राइडर्स की ओर से कॉर्न ड्राई और तनवीर संघा ने 2-2 विकेट लिए. फ्रीडम के 208 रन के जवाब में नाइट राइडर्स की शुरुआत बेहद खराब रही, उसके तीनों शीर्ष क्रम के बल्लेबाज बिना कोई रन बनाए आउट हो गए. खबर लिखे जाने तक 13.5 ओवर में 8 विकेट खोकर 77 रन बनाए हैं. सैफ बदर ने 32 रन का सर्वाधिक योगदान दिया, जबकि कप्तान जेसन होल्डर 23 रन बनाए. 

इंडियन स्क्वॉड में शामिल हुआ एक और खिलाड़ी, इंग्लैंड दौरे पर 19 सदस्यीय हुई टीम इंडिया

धोनी के बाद एंडरसन का कमाल, 42 की उम्र में मिड सीरीज बनेंगे कप्तान, इस ‘डूबती’ टीम का करेंगे कायाकल्प

इंग्लैंड के खिलाफ भारत तभी जीत पाएगा जब…, इंग्लिश दिग्गज ने बताया राज, इंडियन प्लेइंग XI में इनको किया शामिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >