Gerald Coetzee: भारत के खिलाफ मैच में अंपायर का किया विरोध, अब आईसीसी ने लगाई फटकार

Gerald Coetzee: दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी को जोहानिसबर्ग में भारत के खिलाफ चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अंपायर के फैसले का विरोध करने पर फटकार लगाई गई. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

Gerald Coetzee: भारत और द. अफ्रीका के बीच खेले गए चौथे टी20 मैच में कोएट्जी को अपने व्यवहार के कारण आईसीसी ने फटकार लगाई है. कोएट्जी ने अपनी एक गेंद को अंपायर द्वारा ‘वाइड’ करार दिए जाने के बाद अनुचित टिप्पणी की. इस मैच में संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने शानदार नाबाद शतक लगाए. भारत ने 1 विकेट खोकर 20 ओवर में 283 रन बनाए थे. अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण आईसीसी ने कोएट्जी के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ा.  

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय के दौरान गेराल्ड कोएट्जी को प्लेयर्स और प्लेयर्स के सपोर्ट स्टाफ से जुड़ी आईसीसी आचार संहिता के नियम 2.8 के उल्लंघन का दोषी पाया गया जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के फैसले का विरोध करने से जुड़ा है. लेवल एक उल्लंघन के लिए न्यूनतम दंड आधिकारिक फटकार जबकि अधिकतम दंड खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत और एक या दो डिमेरिट अंक है. जब कोई खिलाड़ी 24 महीने की अवधि के भीतर चार या उससे अधिक डिमेरिट अंक तक पहुंच जाता है तो उन्हें निलंबन अंक में बदल दिया जाता है और खिलाड़ी पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है. दो निलंबन अंक एक टेस्ट या दो वनडे या दो टी20 अंतराष्ट्रीय से प्रतिबंध के बराबर होते हैं जो भी खिलाड़ी के लिए पहले हो.

कोएट्जी ने स्वीकार की सजा

आईसीसी के एलीट पैनल (रेफरी) के एंडी पाइक्रॉफ्ट ने जो डिमेरिट अंक की सजा दी, कोएट्जी ने उसे बिना किसी औपचारिक सुनवाई के स्वीकार कर लिया. गेराल्ड कोएट्जी के खिलाफ मैदानी अंपायरों अल्लाहुद्दीन पालेकर और स्टीफन हैरिस, तीसरे अंपायर लुबाबालो गकुमा और चौथे अंपायर अर्नो जैकब्स ने गेंदबाज के खिलाफ आरोप लगाए थे. कोएट्जी के अलावा स्कॉट एडवार्ड्स और सुफियान महमूद को भी नियमों का उल्लंघन पर आईसीसी ने कार्रवाई की है.  

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >