गंभीर के लिए पाकिस्तान से आया संदेश, पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने आकिब जावेद से सीखने की दी सलाह

Gautam Gambhir: भारत की ऑस्ट्रेलिया में एक दशक बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में हार के बाद गौतम गंभीर की कोचिंग पर सवाल उठने लगे हैं. इसी बीच गंभीर को पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने सलाह दी है.

Gautam Gambhir: भारत की ऑस्ट्रेलिया में एक दशक बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में हार के बाद गौतमभारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया को 1-3 से हार का सामना करना पड़ा. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया का ट्रॉफी को जीतने का एक दशक का सूखा खत्म हो गया. सीरीज के दौरान भारतीय टीम के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज पूरी तरह नाकाम रहे. विराट कोहली ने पांच मैचों में 190 रन तो रोहित शर्मा ने तीन मैचों में केवल 31 रन बनाए. लेकिन इनके साथ कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व पर भी सवाल उठने लगे. केवल 6 महीने में ही उनके प्रशिक्षण के दौरान भारतीय टीम तीन सीरीज हार चुकी है. उनके निर्णयों पर कई तरह के सवाल उठाए गए. इसी बीच अब उन्हें पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर से भी सलाह मिली है.  

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने गंभीर को सुपरस्टार संस्कृति को खत्म करने के लिए मौजूदा पाकिस्तानी कोच आकिब जावेद से सीखने को कहा है. बासित ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “गौतम गंभीर के लिए आकिब जावेद के फॉर्मूले को अपनाने का यह सबसे अच्छा समय है. आकिब ने पाकिस्तान टीम में सुपरस्टार संस्कृति को खत्म कर दिया. जो लोग सोचते थे कि ‘मैं इंपॉर्टेंट हूं’, उन्होंने उनसे कहा ‘यह आपकी गलत धारणा है’. हर खिलाड़ी बराबर है” बासित ने आगे कहा कि ‘क्रिकेट को इज्जत दो, जो क्रिकेट को इज्जत नहीं देगा, टा-टा बाय बाय. यही मैसेज होना चाहिए.” यानी जो परफॉर्म नहीं करेगा वह टीम से बाहर हो जाएगा.

Gautam gambhir and basit ali

हाल ही में नियुक्त किए गए थे आकिब जावेद

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चयन समिति के सदस्य आकिब को हाल ही में टीम का मुख्य कोच भी नियुक्त किया गया है. पिछले तीन सालों में पाकिस्तान ने 8 कोच बदले हैं. आकिब से पहले, दक्षिण अफ्रीका के गैरी कर्स्टन और ऑस्ट्रेलिया के जेसन गिलेस्पी क्रमशः पाकिस्तान की व्हाइट-बॉल और रेड-बॉल टीमों के मुख्य कोच थे. लेकिन पाकिस्तान टीम की बुरे प्रदर्शन के बाद इन लोगों ने इस्तीफा दे दिया था, जिसमें उन्हें खुल कर काम न करने देने के आरोप लगाए थे. पाकिस्तान टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद गिलेस्पी ने इस्तीफा दिया और फिर आकिब जावेद को पाकिस्तान के साउथ अफ्रीका दौरे के लिए कोच नियुक्त किया गया. 

सुपरस्टार संस्कृति से निकलना होगा

बासित अली से पहले मोहम्मद कैफ, इरफान पठान और फिर हरभजन ने भी सुपरस्टार कल्चर के खिलाफ टीम इंडिया को आगे आने की अपील की थी. गौतम गंभीर ने भी सिडनी में मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसी तरह के विषय को छुआ था. उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी के साथ समान व्यवहार करना उनकी जिम्मेदारी है. चाहे वह डेब्यू करने वाला हो या कोई ऐसा व्यक्ति जिसने 100 टेस्ट खेले हों. गंभीर ने कहा था, “ड्रेसिंग रूम को खुश रखने के लिए मुझे सबके प्रति पूरी तरह ईमानदार, समान और निष्पक्ष रहना होगा.” प्रेस कांफ्रेस में विराट और रोहित के सवाल पर उन दोनों का नाम लिए बिना कहा था कि हर खिलाड़ी अपने अंदर से जानता है कि वह अपने करियर के किस चरण में है.

अगले दौरे तक टीम में रहेंगे विराट और रोहित

भारतीय टीम अब अगली टेस्ट सीरीज 22 जून से इंग्लैंड में ख��लेगी. रोहित शर्मा और विराट कोहली के बुरे प्रदर्शन के बाद उन पर रिटायरमेंट का दबाव बढ़ने लगा था, लेकिन दोनों ने ही इससे साफ इनकार कर दिया है. तो पूरी उम्मीद है कि दोनों ही खिलाड़ी पांच महीने बाद मैदान पर दिखाई देंगे. हालांकि उससे पहले भारत इसी महीने इंग्लैंड को 5टी20 और 3 एकदिवसीय मैचों के लिए होस्ट करने वाला है. इसके बाद फरवरी में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन भी होना है, ऐसे में सफेद गेंद के चैंपियन बल्लेबाज जरूर वापसी कर सकते हैं.

BGT 2024-25: डॉन ब्रैडमैन के समय का रिकॉर्ड टूट गया, ऐसा क्या हुआ कि रवि शास्त्री ने कहा दी यह बात

टेस्ट क्रिकेट में जय शाह लगाएंगे नया तड़का, लाने वाले हैं वह नियम जिसका बीसीसीआई ने किया था विरोध 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >