Gautam Gambhir: 'भारतीय टीम को कोचिंग देना सम्मान की बात', अटकलों के बीच आया गौतम गंभीर का बड़ा बयान

Gautam Gambhir: भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बनने की दौड़ में सबसे आगे होने की अटकलों के बीच पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर ने शनिवार को कहा कि वह राष्ट्रीय टीम को कोचिंग देना पसंद करेंगे.

Gautam Gambhir: टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने हाल में कोलकाता नाइट राइडर्स को तीसरा इंडियन प्रीमियर लीग खिताब दिलाया और उन्हें राहुल द्रविड़ के योग्य उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है. द्रविड़ का अनुबंध टी20 विश्व कप के बाद खत्म हो रहा है. भारतीय टीम के मुख्य कोच के पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 मई थी. लेकिन अभी तक स्पष्ट नहीं है कि गंभीर ने इसके लिए आवेदन भरा है या नहीं.

भारतीय टीम को कोचिंग देना पसंद करूंगा : गौतम गंभीर

अबुधाबी में एक कार्यक्रम के इतर गौतम गंभीर ने कहा, मैं भारतीय टीम को कोचिंग देना पसंद करूंगा. अपनी राष्ट्रीय टीम को कोचिंग देने से बड़ा कोई सम्मान नहीं है. आप 140 करोड़ भारतीयों और दुनिया भर के लोगों का प्रतिनिधित्व करोगे. गंभीर अबुधाबी के मेडोर अस्पताल में छात्रों को संबोधित कर रहे थे. तभी एक ने उनसे भारतीय क्रिकेट टीम को कोचिंग देने और अपने अनुभव से विश्व कप जीतने में मदद करने के बारे में पूछा तो गंभीर ने जवाब दिया, मैंने अभी तक इस सवाल का जवाब नहीं दिया है, हालांकि बहुत लोगों ने मुझसे इसके बारे पूछा है. लेकिन अब मुझे आपको जवाब देना होगा. गंभीर ने कहा, भारत को विश्व कप जीतने में 140 करोड़ भारतीय मदद करेंगे. अगर हर कोई हमारे लिए दुआ करना शुरू कर दे तथा हम उनका प्रतिनिधित्व करना और खेलना शुरू कर दें तो भारत विश्व कप जीत जायेगा. सबसे महत्वपूर्ण बात निर्भिक होना है.

गौतम गंभीर को कोच बनाये जाने की संभावना पर गांगुली ने दिया था बड़ा बयान

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने मुख्य कोच की भूमिका के लिए गंभीर का समर्थन करते हुए कहा था कि वह अच्छे उम्मीदवार हैं.

गौतम गंभीर ने दिया जीत का मंत्र

गंभीर संयुक्त अरब अमीरात की निजी यात्रा पर थे और उन्होंने मेडोर अस्पताल में खेल चिकित्सा विभाग का दौरा किया. इसमें 2007 विश्व टी20 और 2011 वनडे विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के प्रमुख सदस्य रहे गंभीर की कोलकाता नाइट राइडर्स को हाल में सफलता दिलाने के लिए प्रशंसा की गई. गंभीर ने कहा, एक खुशगवार ड्रेसिंग रूम ही सुरक्षित ड्रेसिंग रूम होता है. एक खुशगवार ड्रेसिंग रूम ट्राफी जीतने वाले ड्रेसिंग रूम में बदल जाता है. केकेआर में मैंने सिर्फ इसी मंत्र का पालन किया. भगवान की कृपा से यह वास्तव में कारगर रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >