गौतम गंभीर ने बताया; विराट कोहली के साथ कैसा है रिश्ता? किसी और शरीर में जाने का मौका मिला तो किसे चुनेंगे?

Gautam Gambhir on Relation with Virat Kohli: भारतीय कोच गौतम गंभीर ने विराट कोहली के साथ अपने रिश्ते को लेकर सफाई दी है. आईपीएल 2023 के दौरान विराट और गंभीर की तीखी बहस के चलते उनके रिश्तों को लेकर कई तरह की बातें फैली थीं. इसके साथ ही उनसे पूछा गया, कि अगर उन्हें किसी और के शरीर में जाने का मौका मिला, तो किसे चुनेंगे.

Gautam Gambhir Comment on Relation with Virat Kohli: भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के साथ साझा किए गए रिश्ते पर खुलकर बात की. गौतम और विराट के बीच मैदान पर कई बार तीखी बहसें देखने को मिली हैं, जिससे दोनों के रिश्ते को लेकर कई अटकलें लगाई गईं. इन अफवाहों ने खासकर तब जोर पकड़ा जब आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए एक मुकाबले के दौरान दोनों के बीच एक गरमागरम बहस हो गई थी. ग्रुप स्टेज मुकाबले के दौरान, जब गौतम गंभीर लखनऊ सुपर जाएंट्स के मेंटॉर थे. इसी सीजन के दौरान विराट और नवीन उल हक के बीच मैच के बाद हाथ मिलाते समय गर्म बहस हुई. इसके कुछ ही पल बाद गंभीर को विराट से तीखे अंदाज़ में बात करते हुए देखा गया. उस समय लखनऊ के कप्तान केएल राहुल समेत कई खिलाड़ियों और स्टाफ ने दोनों को अलग किया.

मंगलवार को एक न्यूज समिट में बोलते हुए भारतीय कोच गंभीर ने स्पष्ट किया कि उनकी बहस को लेकर लोगों ने टीआरपी के लिए बहुत कुछ कहा. गंभीर ने कहा, “हम दोस्त थे, हम दोस्त हैं, और हम दोस्त रहेंगे. मैदान पर जब आप अलग-अलग टीमों का प्रतिनिधित्व करते हैं, तो अपनी टीम के लिए लड़ने का हक होता है. लेकिन मैदान के बाहर जो रिश्ता होता है, वो सभी को जानने की जरूरत नहीं. लोगों ने टीआरपी के लिए बहुत कुछ कहा. सबसे जरूरी यह है कि हम सबको भारतीय क्रिकेट के लिए विराट के योगदान को सराहना चाहिए.”

गंभीर ने मजाकिया अंदाज में विराट के साथ अपने रिश्ते को बताते हुए कहा, “ये तो बस दो दिल्ली के लड़के मस्ती कर रहे हैं. अगर किसी को इससे दिक्कत है तो मैं BCCI से कहूंगा कि वे हमारे बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट करना बंद कर दें.” उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि अगर उन्हें किसी खिलाड़ी के शरीर में एक दिन के लिए प्रवेश करने का मौका मिले, तो वह विराट को चुनेंगे, क्योंकि वह टीम के सबसे फिट खिलाड़ी हैं. उन्होंने कहा “अगर मैं किसी क्रिकेटर के शरीर में जा सकता, तो वह विराट कोहली होते, क्योंकि वह टीम के सबसे फिट खिलाड़ी हैं.” 

गौतम गंभीर के राहुल द्रविड़ से भारतीय कोच की भूमिका संभालने के बाद भारतीय क्रिकेट में एक नए युग की शुरुआत हुई. लेकिन यह निराशजनक रही. बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार अपने घर में 0-3 से क्लीन स्वीप झेलनी पड़ी. इसके बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भी 1-3 से हार झेलनी पड़ी, यह भी एक दशक बाद हुआ था. हालांकि इस दौरान टीम ने कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन सभी बाधाओं को पार करते हुए इस साल की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की. विराट कोहली फिलहाल आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं गौतम गंभीर भारत के इंग्लैंड दौरे के लिए तैयारी में व्यस्त हैं. इस दौरे पर भारत को 5 टेस्ट मैच खेलने हैं, ह��लांकि टीम इंडिया की इस दौरे के लिए घोषणा नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 20 मई तक भारत इसका ऐलान कर देगा. 

गजब का रोमांच-अंतिम गेंद पर जीत, MI vs GT मैच में बारिश-रन और विकेट, एक-एक गेंद का हिसाब

IPL 2025: मुंबई इंडियंस के लिए मुश्किल हुई प्लेऑफ की रेस, ऐसा बन रहा कठिन समीकरण

‘कायनात ने हमें मौका दिया’, GT vs MI मैच में जीत के बाद शुभमन गिल ने गजब कह दिया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >