Ganguly Biopic Movie : धौनी, सचिन, अजहर के बाद अब सौरव गांगुली पर बायोपिक, यह अभिनेता निभाएगा दादा का किरदार ?

sourav ganguly biopic movie : टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में शामिल बीसीसीआई (BCCI) के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि महेंद्र सिंह धौनी (Mahendra Singh Dhoni), मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) के बाद सौरव गांगुली पर भी बायोपिक बनने वाली है. इसके लिए दादा ने अपनी सहमति दे दी है.

sourav ganguly biopic movie : टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में शामिल बीसीसीआई (BCCI) के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि महेंद्र सिंह धौनी (Mahendra Singh Dhoni), मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) के बाद सौरव गांगुली पर भी बायोपिक बनने वाली है. इसके लिए दादा ने अपनी सहमति दे दी है.

कौन एक्टर निभाएगा दादा का किरदार ?

टीम इंडिया को दोबारा खड़ा करने में बड़ी भूमिका निभाने वाले सौरव गांगुली के बायोपिक पर काम करने के लिए बॉलीवुड के कई कलाकारों से बात चल रही है. न्यूज 18 की खबर के अनुसार रनबीर कपूर का नाम सबसे आगे चल रहा है. हालांकि गांगुली का किरदार निभाने के लिए दो अन्य कलाकारों नाम भी आगे चल रहा है. न्यूज 18 के साथ बातचीत में गांगुली ने भी रनबीर के नाम की चर्चा की.

Also Read: Messi Lifestyle : गोल्ड फोन से लेकर प्राइवेट जेट तक ऐसी शानदार चीजों के मालिक हैं मेस्सी, जीते हैं लग्जरी लाइफ

फिल्म में गांगुली के कप्तान बनने से लेकर बीसीसीआई अध्यक्ष तक के सफर को दिखाया जाएगा

फिल्म में सौरव गांगुली के कप्तान बनने से लेकर बीसीसीआई अध्यक्ष बनने तक का सफर दिखाया जाएगा. हालांकि फिल्म कब तक रिली होगा. कितना खर्च आएगा. इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं हैं. खुद गांगुली ने भी इसके बारे में कुछ भी नहीं बताया.

Also Read: Ronaldo Lifestyle : रोनाल्डो के पास दुनिया की सबसे महंगी कारें, 469 करोड़ का आलीशान घर, जीते हैं लग्जरी लाइफ

धौनी और अजहर पर बन चुकी है फिल्म

महेंद्र सिंह धौनी और मोहम्मद अजहरुद्दीन पर पहले ही बायोपिक बन चुकी है. धौनी की फिल्म बॉक्सऑफिस सबसे अधिक हीट रही. एमएस धौनी द अनटोल्ड स्टोरी ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले. धौनी अजहर के बाद क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के जीवन पर भी डॉक्यूमेंट्री फिल्म बन चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >