Asia Cup 2025 का पूरा शेड्यूल यहां देखें, सभी टीमों का पूरा स्क्वाड; कैसे खरीदें टिकट
Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 इस बार टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है. इसमें आठ टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है. यह टूर्नामेंट 9 से 28 सितंबर तक दुबई और अबू धाबी में खेला जाएगा. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारत इस टूर्नामेंट का प्रबल दावेदार है, जिसका सामना पाकिस्तान, अफगानिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश से होगा. इस टूर्नामेंट में सुपर फोर चरण भी शामिल है, जिसका समापन 28 सितंबर को होगा और 29 सितंबर को फाइनल खेला जाएगा. भारत को ग्रुप ए में रखा गया है, जिसमें उसका सामना संयुक्त अरब अमीरात, पाकिस्तान और ओमान से होगा.
Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 शुरू होने में अब बस दिन की ही देरी है. 9 सितंबर से शुरू होकर 28 सितंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में आठ टीमें भाग ले रही हैं. टीमों को चार-चार के दो समूहों में बांटा गया है. यह टूर्नामेंट अगले साल होने वाले विश्व कप की तैयारी के लिए टी20 प्रारूप में खेला जाएगा. विश्व रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज भारत की अगुवाई सूर्यकुमार यादव करेंगे. टीम खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी, लेकिन पाकिस्तान, अफगानिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश से भी उसे चुनौती मिल सकती है. भारत अब तक खेले गए 16 संस्करणों में भारत ने 8 बार खिताब जीता है. full schedule of Asia Cup 2025 here complete squads of all teams How to buy tickets
8 टीमों के बीच कांटे की टक्कर
इस टूर्नामेंट को टी20 फॉर्मेट में इसलिए खेला जा रहा है, क्योंकि अगले साल वर्ल्ड कप टी20 फॉर्मेट में होने वाला है. इस टूर्नामेंट के 17वें सत्र में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, यूएई, ओमान और हांगकांग अगले साल होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले महाद्वीपीय वर्चस्व के लिए संघर्ष करेंगे. भारत अपने अभियान की शुरुआत बुधवार 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ करेगा. वहीं, भारत अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से 14 सितंबर को भिड़ेगा. 19 सितंबर को टीम इंडिया अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में ओमान का सामना करेगी.
कौन सी टीम किस ग्रुप में
| ग्रुप A | ग्रुप B |
|---|---|
| भारत | श्रीलंका |
| पाकिस्तान | बांग्लादेश |
| संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) | अफगानिस्तान |
| ओमान | हांगकांग |
एशिया कप 2025 का पूरा शेड्यूल
| तारीख | दिन | मुकाबला | स्थान | समय (GMT) | समय (IST) |
|---|---|---|---|---|---|
| 09 सितम्बर | मंगल | अफगानिस्तान बनाम हांगकांग (ग्रुप B) | शेख जायेद स्टेडियम, अबू धाबी | 02:30 PM | 08:00 PM |
| 10 सितम्बर | बुध | भारत बनाम यूएई (ग्रुप A) | दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई | 02:30 PM | 08:00 PM |
| 11 सितम्बर | गुरु | बांग्लादेश बनाम हांगकांग (ग्रुप B) | शेख जायेद स्टेडियम, अबू धाबी | 02:30 PM | 08:00 PM |
| 12 सितम्बर | शुक्र | पाकिस्तान बनाम ओमान (ग्रुप A) | दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई | 02:30 PM | 08:00 PM |
| 13 सितम्बर | शनि | बांग्लादेश बनाम श्रीलंका (ग्रुप B) | शेख जायेद स्टेडियम, अबू धाबी | 02:30 PM | 08:00 PM |
| 14 सितम्बर | रवि | भारत बनाम पाकिस्तान (ग्रुप A) | दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई | 02:30 PM | 08:00 PM |
| 15 सितम्बर | सोम | यूएई बनाम ओमान (ग्रुप A) | शेख जायेद स्टेडियम, अबू धाबी | 12:00 PM | 08:00 PM |
| 15 सितम्बर | सोम | श्रीलंका बनाम हांगकांग (ग्रुप B) | दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई | 02:30 PM | 08:00 PM |
| 16 सितम्बर | मंगल | बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान (ग्रुप B) | शेख जायेद स्टेडियम, अबू धाबी | 02:30 PM | 08:00 PM |
| 17 सितम्बर | बुध | पाकिस्तान बनाम यूएई (ग्रुप A) | दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई | 02:30 PM | 08:00 PM |
| 18 सितम्बर | गुरु | श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान (ग्रुप B) | शेख जायेद स्टेडियम, अबू धाबी | 02:30 PM | 08:00 PM |
| 19 सितम्बर | शुक्र | भारत बनाम ओमान (ग्रुप A) | शेख जायेद स्टेडियम, अबू धाबी | 02:30 PM | 08:00 PM |
| 20 सितम्बर | शनि | सुपर फोर – मैच 1 (B1 बनाम B2) | दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई | 02:30 PM | 08:00 PM |
| 21 सितम्बर | रवि | सुपर फोर – मैच 2 (A1 बनाम A2) | दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई | 02:30 PM | 08:00 PM |
| 23 सितम्बर | मंगल | सुपर फोर – मैच 3 (A2 बनाम B1) | शेख जायेद स्टेडियम, अबू धाबी | 02:30 PM | 08:00 PM |
| 24 सितम्बर | बुध | सुपर फोर – मैच 4 (A1 बनाम B2) | दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई | 02:30 PM | 08:00 PM |
| 25 सितम्बर | गुरु | सुपर फोर – मैच 5 (A2 बनाम B2) | दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई | 02:30 PM | 08:00 PM |
| 26 सितम्बर | शुक्र | सुपर फोर – मैच 6 (A1 बनाम B1) | दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई | 02:30 PM | 08:00 PM |
| 28 सितम्बर | रवि | फाइनल | दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई | 02:30 PM | 08:00 PM |
सभी 8 टीमों का पूरा स्क्वाड
भारत (India)
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह.
पाकिस्तान (Pakistan)
सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलात, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), साइम अय्यूब, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी, सुफयान मोकीम.
श्रीलंका (Sri Lanka)
चरीत असलंका (कप्तान), पथुम निशांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा (विकेटकीपर), नुवानिदु फर्नांडो, कामिंदु मेंडिस, कमिल मिशारा (विकेटकीपर), दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, दुनीथ वेल्लालगे, चमीका करुणारत्ने, महीश तीक्षणा, दुश्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना.
बांग्लादेश (Bangladesh)
लिटन दास (कप्तान एवं विकेटकीपर), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन (विकेटकीपर), सैफ हसन, तौहीद ह्रिदय, जकर अली अनिक (विकेटकीपर), शमीम हुसैन, काजी नुरुल हसन सोहन (विकेटकीपर), शाक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नासुम अहमद, मुस्तफ़िज़ुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तास्किन अहमद, शरीफ़ुल इस्लाम, शैफ उद्दीन.
अफगानिस्तान (Afghanistan)
राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जदरान, दरवेश रसूली, सदीकुल्लाह अतल, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, शरफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद इसहाक (विकेटकीपर), मुजीब उर रहमान, अल्लाह गजनफर, नूर अहमद, फरीद मलिक, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी.
ओमान (Oman)
जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्ज़ा (विकेटकीपर), विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), सुफयान यूसुफ, आशीष ओडे़दरा, आमिर कलीम, मोहम्मद नदीम, सुफयान महमूद, आर्यन बिष्ट, करण सोनावले, जिक्रिया इस्लाम, हसनैन अली शाह, फैसल शाह, मुहम्मद इमरान, नदीम खान, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव.
हांगकांग (Hong Kong)
यासिम मुर्तजा (कप्तान), बाबर हयात, जीशान अली (विकेटकीपर), नियाजकत खान मोहम्मद, नस्रुल्ला राणा, मार्टिन कोएट्जी, अंशुमान रथ (विकेटकीपर), कल्हान मार्क चाल्लू, आयुष आशीष शुक्ला, मोहम्मद ऐजाज खान, अतीक-उल-रहमान इकबाल, किनचित शाह, आदिल महमूद, हारून मोहम्मद अर्शद, अली हसन, शाहिद वासिफ (विकेटकीपर), गजनफर मोहम्मद, मोहम्मद वहीद, अनस खान, एहसान खान.
संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
मुहम्मद वसीम (कप्तान), मुहम्मद जोहेब, आसिफ खान, अलीशन शराफू, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), हर्षित कौशिक, हैदर अली, मुहम्मद फारूक, मुहम्मद रोहिद खान, जुनैद सिद्दीकी, सिमरनजीत सिंह, एथन डीसूज़ा, ध्रुव पराशर, मुहम्मद जवादुल्लाह, आर्यंश शर्मा (विकेटकीपर), सगीर खान, मतीउल्लाह खान.
एशिया कप 2025: टिकट
टिकट ऑनलाइन या यूएई के दोनों स्थानों पर किसी भी बूथ पर व्यक्तिगत रूप से खरीदे जा सकते हैं. एशियन क्रिकेट काउंसिल और अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने दर्शकों से अपील की है कि किसी भी फर्जी साइट या ऐप से टिकट नहीं खरीदें.
ये भी पढ़ें-
कई दिग्गजों के सिर… योगराज सिंह ने कपिल देव पर लगाया मैच फिक्सिंग का आरोप
हार्दिक पंड्या की घड़ी पर भारी पूरी पाक टीम की सालाना कमाई, कोहिनूर से भी अनमोल कलाई की शान
एशिया कप 2025 से पहले पाकिस्तान ने भारत को दी वॉर्निंग, अफगानिस्तान के खिलाफ दिखाई झलक
