ICC Women’s World Cup 2022: आईसीसी ने जारी किया महिला विश्व कप 2022 का शेड्यूल, जानें कब और कहां होगा भारत का मैच

Full match schedule for ICC Women’s Cricket World Cup 2022 announced दुबई : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के 31 मैचों के टूर्नामेंट के शेड्यूल (ICC Women’s World Cup 2022 Schedule) का मंगलवार को ऐलान कर दिया है. इसके अनुसार भारत को 12 और 22 मार्च को हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में भी क्वालीफायर टीमों से खेलना है. भारतीय टीम 16 मार्च को इंग्लैंड से खेलेगी जिसने उसे महिला विश्व कप 2017 के फाइनल में हराया था. वहीं ऑस्ट्रेलिया से 19 मार्च और दक्षिण अफ्रीका से 27 मार्च को खेलना है.

Full match schedule for ICC Women’s Cricket World Cup 2022 announced दुबई : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के 31 मैचों के टूर्नामेंट के शेड्यूल (ICC Women’s World Cup 2022 Schedule) का मंगलवार को ऐलान कर दिया है. इसके अनुसार भारत को 12 और 22 मार्च को हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में भी क्वालीफायर टीमों से खेलना है. भारतीय टीम 16 मार्च को इंग्लैंड से खेलेगी जिसने उसे महिला विश्व कप 2017 के फाइनल में हराया था. वहीं ऑस्ट्रेलिया से 19 मार्च और दक्षिण अफ्रीका से 27 मार्च को खेलना है.

विश्व कप फरवरी मार्च 2021 में होना था लेकिन कोरोना महामारी के कारण एक साल तक के लिए स्थगित कर दिया गया. अब यह चार मार्च से तीन अप्रैल 2022 के बीच होगा. इसके मैच आकलैंड, टाउरंगा, हैमिल्टन, वेलिंगटन, क्राइस्टचर्च और डुनेडिन में खेले जायेंगे. भारतीय कप्तान मिताली राज ने आईसीसी की विज्ञप्ति में कहा, ‘हम सभी ने इस साल काफी कठिनाई देखी और अब मैदान पर वापसी के मौके से काफी खुश हैं. भारत ने पिछले तीन चार साल में आईसीसी टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन किया है.

मिताली ने कहा, ‘हम 2022 में यह टूर्नामेंट जीत सके तो अगली पीढ़ी की लड़कियों के लिए काफी प्रेरणास्पद होगा. टीम और मैं इसके लिये तैयारी कर रहे हैं.’ टूर्नामेंट के सेमीफाइनल वेलिंगटन और क्राइस्टचर्च में खेले जायेंगे. फाइनल तीन अप्रैल को क्राइस्टचर्च में दूधिया रोशनी में होगा. भारत के अलावा न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका क्वालीफाई कर चुके हैं. बाकी तीन टीमें आईसीसी क्वालीफाइंग टूर्नामेंट से आयेंगी जो अगले साल श्रीलंका में 26 जून से 10 जुलाई के बीच खेला जायेगा.

Also Read: सलाइवा के इस्तेमाल पर रोक ने गेंदबाजों को अपंग बना दिया, मास्टर ब्लास्टर सचिन ने कही यह बात

आईसीसी सीईओ मनु साहनी ने कहा, ‘इस टूर्नामेंट से युवाओं की एक पूरी पीढ़ी को क्रिकेट खेलने की प्रेरणा मिलेगी.’ टूर्नामेंट में पुरस्कार राशि 55 लाख डॉलर है जो पिछली बार की तुलना में 60 प्रतिशत अधिक और 2013 से सौ फीसदी अधिक है. सभी मैचों का सीधा प्रसारण किया जायेगा.

महिला विश्व कप 2022 का कार्यक्रम

बे ओवल, टाउरंगा

04 मार्च 2022 – न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर

06 मार्च 2022 – भारत बनाम क्वालीफायर

08 मार्च 2022 – ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर

11 मार्च 2022 – दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालीफायर

14 मार्च 2022 – दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड

16 मार्च 2022 – इंग्लैंड बनाम भारत

18 मार्च 2022 – क्वालीफायर बनाम क्वालीफायर

यूनिविर्सटी ओवल, डुनेडिन

05 मार्च 2022 – क्वालीफायर बनाम दक्षिण अफ्रीका

07 मार्च 2022 – न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर

09 मार्च 2022 – इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर

सेडॉन पार्क , हैमिल्टन

05 मार्च 2022 – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड

10 मार्च 2022 – न्यूजीलैंड बनाम भारत

12 मार्च 2022 – क्वालीफायर बनाम भारत

14 मार्च 2022 – क्वालीफायर बनाम क्वालीफायर

17 मार्च 2022 – न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका

21 मार्च 2022 – क्वालीफायर बनाम क्वालीफायर

22 मार्च 2022 – भारत बनाम क्वालीफायर

Also Read: IND vs AUS : भारत-ऑस्ट्रेलिया डे-नाइट टेस्ट से ऋषभ पंत की हो सकती है छुट्टी, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन

13 मार्च 2022 – न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया

15 मार्च 2022 – ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर

22 मार्च 2022 – दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया

24 मार्च 2022 – दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालीफायर

25 मार्च 2022 – क्वालीफायर बनाम ऑस्ट्रेलिया

27 मार्च 2022 – इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर

30 मार्च 2022 – पहला सेमीफाइनल

ईडन पार्क, आकलैंड

19 मार्च 2022 – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

20 मार्च 2022 – न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड

हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च

24 मार्च 2022 – इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर

26 मार्च 2022 – न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर

27 मार्च 2022 – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

31 मार्च 2022 – दूसरा सेमीफाइनल

03 अप्रैल 2020 – फाइनल.

Posted By: Amlesh Nandan.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >