World Cup 2023 Records: इन पांच खिलाड़ियों ने उड़ाये सबसे ज्यादा छक्के, रोहित शर्मा सबसे आगे

1 / 1
World Cup 2023 Records: इन पांच खिलाड़ियों ने उड़ाये सबसे ज्यादा छक्के, रोहित शर्मा सबसे आगे
फुल स्क्रीन में देखें

Lucknow: India’s batter Rohit Sharma plays a shot during the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match between India and England, at Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium, in Lucknow, Sunday Oct. 29, 2023. (PTI Photo/ Manvender Vashist Lav)(PTI10_29_2023_000356B)

वर्ल्ड कप 2023 में कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से सबसे ज्यादा छक्के निकले. रोहित ने 11 मैचों की 11 पारियों में सबसे ज्यादा 31 छक्के जमाए और इस सूची में टॉप पर रहे.

वर्ल्ड कप 2023 का खिताब ऑस्ट्रेलिया ने जीत लिया. फाइनल मुकाबले में भारत को 6 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. मौजूदा वर्ल्ड कप को रिकॉर्ड्स के लिए हमेशा याद रखा जाएगा. क्रिकेट के महाकुंभ में बल्लेबाजों ने जमकर रन बरसाए, तो गेंदबाजों ने जमकर विकेट चटकाए. टूर्नामेंट में बल्लेबाजों ने जमकर चौके और छक्के भी उड़ाए.

वर्ल्ड कप 2023 में रोहित शर्मा ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के

वर्ल्ड कप 2023 में कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से सबसे ज्यादा छक्के निकले. रोहित ने 11 मैचों की 11 पारियों में सबसे ज्यादा 31 छक्के जमाए और इस सूची में टॉप पर रहे.

डेविड वॉर्नर ने टूर्नामेंट में जमाए 24 छक्के

सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ओपनर डेविड वॉर्नर दूसरे स्थान पर रहे. उन्होंने 11 मैचों की 11 पारियों में 24 छक्के जमाए.

Also Read: रोहित शर्मा बतौर कप्तान पास हुए या फेल? वर्ल्ड कप 2023 में हार से बाद जाएगी कप्तानी!

सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले खिलाड़ियों की सूची में श्रेयस अय्यर तीसरे नंबर पर

वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी श्रेयस अय्यर नंबर तीन पर रहे. अय्यर ने 11 मैचों की 11 पारियों में कुल 24 छक्के जमाए. उन्होंने टूर्नामेंट में दो शतक और तीन अर्धशतक की मदद से कुल 530 रन बनाए.

डेरिल मिशेल ने वर्ल्ड कप 2023 में जमाए सबसे ज्यादा छक्के

न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल भी वर्ल्ड कप 2023 में छक्का जमाने वालों में सबसे आगे रहे. मिशेल ने 10 मैचों की 9 पारियों में कुल 22 छक्के लगाए. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 552 रन बनाए.

मैक्सवेल ने वर्ल्ड कप 2023 में लगाए 22 छक्के

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने वर्ल्ड कप 2023 में कुल 22 छक्के जमाए. उन्होंने 9 मैचों की 9 पारियों में कुल 400 रन बनाए. जिसमें केवल एक मैच में उन्होंने 201 रनों की पारी खेली थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >