मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, 78 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ मचाया तहलका, ढह गया वेस्टइंडीज का किला

Mitchell Starc Creates History: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में मिचेल स्टार्क ने ऐतिहासिक गेंदबाजी की. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 5 विकेट हासिल किए. स्टार्क की गेंदबाजी के कहर के आगे वेस्टइंडीज ने घुटने ही टेक दिए.

Mitchell Starc Creates History: मिचेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी और स्कॉट बोलैंड की हैट्रिक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को तीसरे टेस्ट मैच में महज 27 रन पर समेट दिया. यह टेस्ट क्रिकेट इतिहास का दूसरा सबसे न्यूनतम स्कोर है. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को जमैका में खेले गए मुकाबले में 176 रन की बड़ी जीत दर्ज कर सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमाया. इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया ने बारबाडोस में पहला टेस्ट 159 रन और ग्रेनेडा में दूसरा टेस्ट 133 रन से जीता था. 

स्टार्क ने टेस्ट इतिहास की सबसे तेज पांच विकेट लेने की उपलब्धि भी हासिल की. उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों में पांच विकेट झटके. यह उनके करियर का 15वां टेस्ट में पांच विकेट का कारनामा रहा. उन्होंने WI vs AUS 3rd Test में वेस्टइंडीज की दूसरी पारी की पहली गेंद पर ही विकेट लेकर धमाकेदार आगाज किया और पहले ओवर में ही तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया. स्टार्क ने केवल 9 रन देकर 6 विकेट झटके. स्टार्क ने सबसे तेज पांच विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया. इससे पहले अर्नी टॉशैक ने 1947 में भारत के खिलाफ 19 रन देकर 5 विकेट लिए थे. उनके साथ ही स्टुअर्ट ब्रॉड ने भी 2015 में ऑस्ट्रेलिया के 5 खिलाड़ियों को 19 रन देकर 5 विकेट लिए थे. (Fewest Ball to take 5 wicket, Mitchell Starc Record)

टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज

मिचेल स्टार्क- 15 गेंद- vs वेस्टइंडीज, 2025

अर्नी टॉशैक- 19 गेंद- vs भारत, 1947

स्टुअर्ट ब्रॉड- 19 गेंद- vs ऑस्ट्रेलिया, 2015

स्कॉट बोलैंड- 19 गेंद- vs इंग्लैंड, 2021

शेन वॉटसन- 21 गेंद- vs दक्षिण अफ्रीका, 2011

सिर्फ 14.3 ओवर में खत्म हुआ मैच

सबीना पार्क में खेला गया यह डे-नाइट टेस्ट सिर्फ 14.3 ओवर में खत्म हो गया. स्टार्क ने इस दौरान अपने टेस्ट करियर का 400वां विकेट भी हासिल किया और यह उनके 100वें टेस्ट मैच में आया. स्टार्क हैट्रिक से चूक गए, उन्होंने लगातार दो गेंदों पर केवलॉन एंडरसन और ब्रैंडन किंग को आउट किया, लेकिन तीसरी गेंद पर विकेट नहीं मिला. वहीं स्कॉट बोलैंड ने जस्टिन ग्रीव्स, शमार जोसेफ और जोमेल वॉरिकन को आउट कर हैट्रिक पूरी की. यह ऑस्ट्रेलिया की ओर से टेस्ट क्रिकेट में 10वीं हैट्रिक रही.

रिकॉर्ड तो बचा लेकिन शर्मनाक प्रदर्शन

वेस्टइंडीज इतिहास का सबसे न्यूनतम स्कोर (26 रन) बनाने से सिर्फ 1 रन से बच गया. न्यूजीलैंड ने 1955 में इंग्लैंड के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया था. 19 वर्षीय सैम कॉन्स्टास की एक मिसफील्ड की बदौलत वेस्टइंडीज 27 तक पहुंच सका, वरना वह और भी जल्द ढेर हो सकता था. वेस्टइंडीज ने अपने ही मैदान पर 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ 47 रन पर आउट होने के शर्मनाक रिकॉर्ड को इस बार भी पीछे छोड़ दिया.

जोसेफ की मेहनत बेकार गई

तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 225 रन बनाए, इसके जवाब में वेस्टइंडीज 143 रन पर सिमट गई. वहीं तीसरे दिन वेस्टइंडीज के अल्जारी जोसेफ ने 27 रन देकर 5 विकेट चटकाए और ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में सिर्फ 121 रन पर समेट दिया. दिन की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया 99/6 पर था और पूरी पारी सिर्फ 8 ओवर में सिमट गई. वेस्टइंडीज को 204 रन का लक्ष्य मिला था. वेस्टइंडीज की दूसरी पारी की शुरुआत बेहद खराब रही टीम 11/6 पर थी. टॉप 6 बल्लेबाजों ने मिलकर सिर्फ 6 रन बनाए, जबकि 11 में से केवल चार बल्लेबाज ही खाता खोल सके. स्टार्क ने जेडन सील्स को बोल्ड कर अपना छठा विकेट लिया और मैच को तीन दिन के अंदर ही खत्म कर दिया.

IND vs ENG: लॉर्ड्स में इंग्लैंड की जीत पर बोले स्टोक्स, इस खिलाड़ी को दिया जीत का श्रेय

आखिरी समय में उम्मीदों पर फिरा पानी, सिराज के आउट होते ही टूटे करोड़ों दिल; हारा भारत

Video: लॉर्ड्स में टूटे एक अरब भारतीयों के दिल, ऐसे आउट हुए सिराज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >