बारिश से भी नहीं रुकी रांची, धोनी के बर्थडे पर फैन क्लब के बच्चों ने काटा केक, देखें वीडियो

MS Dhoni Birthday Celebration in Ranchi: एमएस धोनी 7 जुलाई को 44 साल के हो गए. उनके जन्मदिन पर रांची के फैन क्लब ने बारिश की परवाह किए बिना धूमधाम से मनाया. अपने शहर के इंटरनेशनल स्टार को बधाई देते हुए छोटे-छोटे बच्चों ने केक काटकर धोनी का जन्मदिन मनाया.

Fan Club Celebrates MS Dhoni Birthday in Ranchi: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान, दाएं हाथ के बल्लेबाज और विकेटकीपर एमएस धोनी 7 जुलाई 2025 को 44 साल के हो गए. दबाव के समय अपनी अडिग शांति और असाधारण स्ट्रेटजी बनाने वाले धोनी ने 2004 में अपने अंतरराष्ट्रीय पदार्पण के बाद से ही एक शानदार विरासत बनाई है. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ अपने करियर के अंतिम वर्षों में, उन्होंने भारत के सबसे प्रिय आइकन में से एक के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत किया है, अपने देश और अपने गृहनगर रांची को वह सब कुछ दिया है जिसकी वे उम्मीद कर सकते थे. उनके जन्मदिन के मौके पर रांची के प्रशंसकों ने बारिश के मौसम में भी भींगते हुए उनके बर्थडे को सेलीब्रेट किया और उन्हें  शुभकामनाएं दीं.

धोनी के बचपन, क्रिकेट करियर के दौरान और शानदार प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया से रिटायरमेंट तक हर समय रांची से उनका लगावा बना रहा. आम तौर पर शोहरत की बुलंदियों को छूने के बाद छोटे शहर से लोग किनारा कर लेते हैं, लेकिन धोनी का लगाव अपने प्यारे शहर के लिए बना रहा. उन्होंने भारतीय टीम से रिटायर होने के बाद रांची में ही अपना घर बनाया और जिंदगी के ज्यादातर समय को वे यहीं व्यतीत कर रहे हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एम.एस. धोनी को रांची ने भी वैसा ही प्यार दिया है. 

उनके 44वें जन्मदिन पर प्रशंसकों ने उनके आवास के बाहर और रिंग रोड पर जश्न मनाया. इस मौके पर भारी बारिश भी उन्हें डिगा नहीं पाई. एमएस धोनी फैन क्लब ने केक काटा और उनके कटआउट को ही केक खिलाया. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है, जिसमें छोट-छोट बच्चे धोनी के जन्मदिन को सेलीब्रेट कर रहे हैं. हरे और सफेद रंग का केक बच्चों के हाथों से ही कटवाया गया. देखें वीडियो- 

धोनी के 7 शेड्स

स्टार स्पोर्ट्स ने भी धोनी के जन्मदिन पर एक खास वीडियो शेयर किया, जिसमें लिखा था, “आपने सिर्फ एक टीम का नेतृत्व नहीं किया. आपने प्रशंसकों की एक पूरी पीढ़ी का नेतृत्व किया. 2007 के टी20 विश्व कप के चमत्कार से लेकर 2011 के अविस्मरणीय छक्के तक, रोंगटे खड़े करने के लिए शुक्रिया माही. जन्मदिन की शुभकामनाएँ, 7 शेड्स ऑफ धोनी! देखें, 

एमएस धोनी के फेवरेट फॉर्मेट में क्रिकेट रिकॉर्ड

17,266 अंतर्राष्ट्रीय रन, विकेट के पीछे कुल 829 शिकार और भारत के लिए सभी प्रारूपों में 538 मैचों के साथ एमएस धोनी न केवल दुनिया के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं, बल्कि एक ट्रेंड सेटर भी हैं. क्रिकेट की सभी ट्रॉफियों के विजेता धोनी का सबसे मजबूत फॉर्मेट बिना किसी शक के वनडे प्रारूप ही रहा. 350 एकदिवसीय मैचों में, उन्होंने 50.57 की शानदार औसत से 10,773 रन बनाए. उनके रिकॉर्ड में 10 शतक और 73 अर्धशतक शामिल हैं, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 183* है, जो फिनिशर्स के लिए एक बेंचमार्क है. सबसे शानदार यह रहा कि उन्होंने निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए 10,000 से अधिक रन बनाए, जिससे उनकी उपलब्धि और भी असाधारण हो गई. 

7 का चक्कर! धोनी ने 44वें बर्थडे पर रांची में काटा केक, इन सात लोगों में बांटा, देखें वीडियो

तीसरे टेस्ट के लिए कैप्टन गिल का प्लान, एक शब्द के खुलासे से इंग्लैंड खेमे में मची खलबली

‘मेरा फेवरेट पत्रकार कहां है’, एजबेस्टन में इतिहास रचने के बाद कैप्टन गिल ने लिए मजे, ताना मारने वाले अंग्रेज को…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >