वैभव सूर्यवंशी का प्रयास बेकार, आखिरी ओवरों में इंग्लैंड ने पलट दी बाजी, टीम इंडिया से ऐसे छीन ली जीत

India U19 vs England U19 2nd Youth ODI: भारत और इंग्लैंड की अंडर-19 टीमों के बीच पांच मैचों की यूथ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने 1 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की. भारतीय टीम ने कप्तान आयुष म्हात्रे की अगुवाई में पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 290 रन बनाए, जिसमें वैभव सूर्यवंशी की अहम पारी शामिल रही. जवाब में इंग्लैंड ने आखिरी ओवर में चौका लगाकर 9 विकेट पर 291 रन बनाते हुए मैच अपने नाम किया.

India U19 vs England U19 2nd Youth ODI: टीम इंडिया के जूनियर्स इन दिनों सीनियर्स की तरह ही इंग्लैंड में धमाल मचा रहे हैं. भारत और इंग्लैंड की अंडर-19 टीमों के बीच चल रही पांच मैचों की यूथ वनडे सीरीज चल रही है. इस शृंखला का पहला मुकाबला टीम इंडिया के धुरंधरों ने जीता था. लेकिन दूसरे मैच में इंग्लिश टीम ने बाजी मारी. कैप्टन आयुष म्हात्रे की अगुवाई और वैभव सूर्यवंशी जैसे सितारे से सजी भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 290 रन का स्कोर बोर्ड पर टांगा, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने आखिरी ओवर में चौका मारकर 9 विकेट खोकर 291 रन बनाकर मैच जीता. 

भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही. भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) ने एकबार फिर निराश किया और पहली ही गेंद पर आउट हो गए. हालांकि इसके बाद वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने मोर्चा संभाला और आक्रामक अंदाज में रन बटोरे. उन्होंने सिर्फ 34 गेंदों में 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 45 रन बनाए.

छोटी-छोटी पारियों से भारत 290 तक पहुंचा

उनके बाद विहान मल्होत्रा ने 49, राहुल कुमार ने 47, अभिग्यान कुंदू ने 32 और कनिष्क चौहान ने 45 रन बनाकर पारी को मजबूती दी. इन पारियों की बदौलत भारतीय टीम ने 49 ओवर में 290 रन बनाए, हालांकि पूरी टीम ऑलआउट हो गई. इंग्लैंड की गेंदबाजी में एलेक्स फ्रेंच सबसे प्रभावशाली रहे, जिन्होंने 10 ओवर में 71 रन देकर 4 विकेट लिए. जैक होम और एलेक्स ग्रीन ने भी बढ़िया प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट हासिल किए.

इंग्लिश कैप्टन ने जड़ा शतक

291 रनों का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम की शुरुआत लड़खड़ाई. उन्होंने महज 47 रन पर तीन विकेट गंवा दिए. सलामी बल्लेबाज बेन डॉकिंस ने 7 और इसाक मोहम्मद ने 11 रन बनाए. तीसरे नंबर पर आए बेन मेस ने 27 रन जोड़े. इसके बाद रॉकी फ्लिंटॉफ ने भी 39 रनों की अहम पारी खेलकर रन चेज में सहायता की. हालांकि सबसे शानदार इंग्लिश कैप्टन थॉमस रीव की पारी रही. रीव ने शानदार पारी खेलते हुए टीम को मुश्किल से बाहर निकाला. उन्होंने 89 गेंदों में 131 रन बनाए, जिसमें 16 चौके और 6 छक्के शामिल थे. उनकी इस पारी ने मैच की दिशा बदल दी. 

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI घोषित, जोफ्रा आर्चर पर बड़ा अपडेट

भारतीय गेंदबाजों ने की वापसी पर अंतिम विकेट ने गाड़ा खूंटा

रीव के 230 के स्कोर पर आउट होने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने मैच में वापसी की. एक समय पर इंग्लैंड का स्कोर 9 विकेट के नुकसान पर 279 रन हो गया. आखिरी 12 गेंदों में इंग्लिश टीम को 12 रन की जरूरत थी और भारत को 1 विकेट की तलाश थी, लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाज भारी पड़े. 49वें ओवर में फ्रेंच और मोर्गन ने मिलकर 5 रन जोड़े, और फिर 50वें ओवर की शुरुआती 3 गेंदों में ही 7 रन बनाकर इंग्लैंड ने जीत दर्ज की. भारत के लिए अंबरिश ने 4 विकेट झटके, जबकि युद्धजीत गुहा और हेनिल पटेल को 2-2 सफलताएं मिलीं.

2 जुलाई को खेला जाएगा तीसरा मैच

यह मैच आखिरी ओवर तक संघर्षपूर्ण बना रहा और दोनों टीमों ने जीत के लिए जोर लगाया. लेकिन इंग्लैंड की अंतिम जोड़ी ने संयम और साहस दिखाते हुए टीम को रोमांचक जीत दिलाई और सीरीज को 1-1 की बराबरी पर पहुंचा दिया. अब इस सीरीज का तीसरा मैच आज 2 जुलाई को नॉर्थैम्पटन में खेला जाएगा, जहां भारत और टीम के कप्तान आयुष वापसी की पुरजोर कोशिश करेंगे. 

125 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, एक ही मैच में ट्रिपल सेंचुरी के साथ आए चार शतक, पहाड़-सा बना स्कोर

आधा सफेद और आधा लाल, ये कैसी गेंद से अभ्यास कर रहे हैं इंडियन प्लेयर्स

यशस्वी जायसवाल को मिलेगी अनोखी सजा! दूसरे टेस्ट से पहले BCCI करेगा फैसला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >