न चौका-न छक्का और न ही नो बॉल, फिर भी एक गेंद पर बने 7 रन, माइकल वॉन के बेटे आर्ची वान भी रहे शामिल

इंग्लैंड U19 और दक्षिण अफ्रीका अंडर 19 टीम के बीच खेले जा रहे फर्स्ट क्लास मैच में गजब का नजारा देखने को मिला, जब बल्लेबाज आर्ची वान और आर्यन सावंत ने एक गेंद पर सात रन बना दिए और वो भी बिना चौके और छक्के के. One ball seven runs without forus and six.

One Ball Seven Runs: क्रिकेट मैदान पर एक गेंद पर अधिकतम 6 रन बन सकते हैं. अगर गेंद नो बॉल हो तो छक्के के साथ अधिकतम सात रन बन सकते हैं. लेकिन यह जानकर ताज्जुब होगा कि बल्लेबाजों ने बिना चौके छक्के के एक गेंद पर सात रन बटोर लिए. जी हां यह भी हो गया. 22 जनवरी को इंग्लैंड अंडर-19 के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर एक गेंद पर सात रन बन गए. इसमें माइकल वॉन के बेटे आर्ची वान भी शामिल रहे. 

दरअसल इंग्लैंड के लिए नंबर 4 पर बल्लेबाजी कर रहे मिडिलसेक्स के आर्यन सावंत ने दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज राईक डेनियल को ऑफसाइड में ड्राइव किया. सावंत और यंग लॉयंस के कप्तान आर्ची वॉन ने गेंद को विकेटकीपर लेथाबो फाहलामोहलाका को वापस फेंकने तक तीन रन दौड़कर पूरे किए. लेकिन कीपर गलत थ्रो को पकड़ नहीं पाए और दोनों बल्लेबाजों ने फिर दो और रन बनाए. लेग साइड पर डीप से दूसरा थ्रो भी ढीला आया, लेकिन गेंदबाज डेनियल गेंदबाजी करने के लिए अपने निशान पर वापस चले गए थे, इसलिए कोई भी फील्डर स्टंप की रक्षा नहीं कर रहा था. आर्ची और सावंत ने फिर दो रनों के लिए दौड़ लगा दी. इस तरह एक गेंद पर दोनों बल्लेबाजों ने दौड़कर ही सात रन बना दिए.

सौरव गांगुली का अपमान किया, मुझे मां-बहन की गाली दी, मनोज तिवारी ने कोच गौतम पर लगाए गंभीर आरोप

आर्ची वान इंग्लैंड के दिग्गज पूर्व कप्तान माइकल वान के बेटे हैं. उन्होंने 26 जुलाई 2024 को लिस्ट ए क्रिकेट में अपना डेब्यू किया है. समरसेट के खिलाड़ी आर्ची वॉन ने 60 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर की भूमिका निभाई. आर्ची 146 रन पर आउट हुए. इंग्लैंड बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रहा था, लेकिन उसी समय साउथ अफ्रीका के गेंदबाज स्पिनर डेनियल बोसमैन ने 37वें ओवर में तीन विकेट लेकर मैच का रुख पलट दियाऔर इंग्लैंड टीम 156 रन पर आउट हो गई. 

लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने पहले विकेट के लिए अदनान लैगडियन और चैड मेसन की 49 रनों की साझेदारी से ठोस शुरुआत की. इसके बाद कप्तान बेनी हैनसेन ने 46 गेंदों में अर्धशतक जड़कर आक्रमण की कमान संभाली. उन्होंने 57 रन बनाए. द. अफ्रीका जीत के करीब पहुंच रहा था, लेकिन उसी समय इंग्लैंड के गेंदबाज ताज अली ने तीन विकेट निकाल दिए. हालांकि अंत में पॉल जेम्स और डिवान डिविलियर्स ने साउथ अफ्रीका को जीत दिला दी. 

इस हार के साथ इंग्लैंड ने स्टेलनबोश में अपनी युवा वनडे सीरीज गंवा दी थी. अब दोनों टीमें दो-युवा टेस्ट मैचों की श्रृंखला में भिड़ेंगी, जिसकी शुरुआत 27 जनवरी को स्टेलनबोश में कोएट्जेनबर्ग क्रिकेट क्लब के खिलाफ होगी.

“मैदान के अंदर कम बाहर ज्यादा ड्रामा कर रहे हैं विराट”, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने कोहली पर साधा निशाना

पिता का सीना चौड़ा कर दिया, एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे ने शतक लगाकर उनका ही रिकॉर्ड तोड़ दिया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >