आखिरी ओवर का रोमांच, 6 रन बनाने में इंग्लैंड के छूटे पसीने, मैच हारकर भी भारत ने जीती सीरीज

IND W vs ENG W 5th T20I: एजबेस्टन में खेले गए पांचवें टी20 मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को पांच विकेट से हराकर सीरीज में सांत्वना जीत हासिल की. हालांकि भारत ने यह पांच मैचों की सीरीज 3-2 से जीत ली, जो इंग्लैंड में उसकी पहली टी20I सीरीज जीत है. शेफाली वर्मा की तेज तर्रार पारी के बावजूद भारत मैच नहीं बचा सका और इंग्लैंड ने आखिरी ओवर में संयम से लक्ष्य हासिल कर लिया.

IND W vs ENG W 5th T20I: एजबेस्टन में खेले गए पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले में रोमांचक अंतिम ओवर के बाद इंग्लैंड ने भारत को पांच विकेट से हराकर सीरीज में सांत्वना जीत दर्ज की. हालांकि भारत ने पांच मैचों की यह सीरीज 3-2 से अपने नाम की. भारत ने 2006 से इंग्लैंड में टी20 सीरीज खेलनी शुरू की थी, यह पहली बार है, जब टीम इंडिया ने इंग्लैंड में टी20 सीरीज जीती. भारत की ओर से शेफाली ने धुआंधार पारी खेली, लेकिन उनकी पारी काम नहीं आई. इंग्लैंड को अंतिम ओवर में 6 रन की जरूरत थी, लेकिन भारत ने दो विकेट लेकर मैच को रोमांचक बना दिया, हालांकि इंग्लैंड ने आखिरकार बिना रिस्क लिए धैर्य दिखाया और अंतिम तीन गेदों पर जरूरी रन बना लिए. 

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 167/7 रन बनाए. भारत की ओर से शैफाली वर्मा ने 41 गेंदों में 75 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 13 चौके और एक छक्का शामिल था. हालांकि स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्ज सस्ते में आउट हो गईं, लेकिन शैफाली ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. इंग्लैंड के लिए चार्ली डीन ने 23 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि एक्लेस्टोन ने दो विकेट चटकाए, जिनमें रिचा घोष का अहम विकेट भी शामिल था.

इंग्लैंड का रन चेज

168 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की इस सफल रन चेज की नींव डैनी व्याट-हॉज (37 गेंदों में 56 रन) और सोफिया डंकली (30 गेंदों में 46 रन) की 101 रनों की जबरदस्त ओपनिंग साझेदारी ने रखी. वहीं भारत के लिए राधा यादव और दीप्ति शर्मा ने बीच के ओवरों में वापसी कराई, लेकिन अंतिम क्षणों में इंग्लैंड जीत निकालने में कामयाब रहा.

इंग्लैंड को आखिरी ओवर में 6 रन चाहिए थे. अरुंधति रेड्डी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पहले तीन गेंदों में सिर्फ एक रन देकर टैमी ब्यूमोंट और एमी जोन्स को आउट कर दिया. लेकिन सोफी एक्लेस्टोन और पैज स्कोलफील्ड ने संयम बनाए रखा और आखिरी गेंद पर इंग्लैंड को जीत दिला दी. चौथी गेंद पर एक्लेस्टोन ने तीन रन दौड़कर पूरे किए, इसके बाद अंतिम दो गेंदों पर 1-1 रन लेकर इंग्लैंड ने 20 ओवर में 168 रन बनाए. 

आखिरी ओवर ड्रामे पर टिम साउथी ने बैठाया ताल, कहा- लेटकर मसाज ले रहे थे गिल

‘6 मिनट बाकी थे और हम बेताबी से…’ गिल और क्रॉली के विवाद पर केएल राहुल ने किया खुलासा

दर्द से तड़पते… बल्ला भी नहीं पकड़ पा रहे थे पंत, फिर भी क्रीज पर डटे रहे, केएल राहुल ने किया खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >