‘भारतीयों से दोस्ताना व्यवहार मत करना’, पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए कोच का फरमान, आखिर ऐसा क्यों कह रहे?

Champions Trophy: भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट में राइवलरी जग जाहिर है. इसी को देखते हुए चैंपियंस ट्रॉफी में इसका और बड़ा रूप देखने को मिल सकता है. पाकिस्तान के कोच मोईन खान ने अपने खिलाड़ियों के लिए अजब सा फरमान सुनाया है.

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने में अब केवल 20 दिन बचे हैं. पाकिस्तान में मैदान और आयोजन की तैयारियां भी जोरों पर हैं, हालांकि इसकी वजह से आईसीसी के सीईओ ने भी इस्तीफा दे दिया है, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपनी बात पर अड़ा हुआ है कि वह समय से मैदान के सभी काम पूरा कर लेगा. लेकिन इन सबसे परे पूर्व खिलाड़ियों के बयान दनादन आ रहे हैं. भारत पाकिस्तान का हाई प्रोफाइल मैच 23 फरवरी को दुबई में होना है, उससे पहले पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी मोईन खान ने अजीबोगरीब बयान दिया है. उन्होंने अपने खिलाड़ियों को भारतीय खिलाड़ियों से फ्रेंडली व्यवहार न करने की सलाह दी है.

पूर्व कप्तान और मुख्य कोच मोईन खान ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से आग्रह किया है कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में 23 फरवरी को दुबई में होने वाले मैच में वे मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों के साथ दोस्ताना व्यवहार नहीं करें. मोईन ने अभिनेता उशना शाह से एक पॉडकास्ट में कहा, ‘‘जब मैं इन दिनों पाकिस्तान और भारत के मैच देखता हूं तो मुझे यह समझ नहीं आता है कि जैसे ही भारतीय खिलाड़ी क्रीज पर आते हैं, हमारे खिलाड़ी उनके बल्ले की जांच करते हैं, उन्हें थपथपाते हैं और दोस्ताना बातचीत करते हैं.’’ भारत के खिलाफ कई मैच खेलने वाले मोईन ने कहा कि वह विपक्षी खिलाड़ियों के प्रति सम्मान रखने के खिलाफ नहीं हैं लेकिन उनके साथ जरूरत से ज्यादा मित्रता रखना सही नहीं है.

पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, ‘‘हमारे सीनियर खिलाड़ी हमें बताया करते थे कि भारत के खिलाफ खेलते समय कोई शिकायत न करें और मैदान पर उनसे बात करने की भी जरूरत नहीं है. जब आप उनके साथ दोस्ताना व्यवहार करते हैं तो वे इसे आपकी कमजोरी मान लेते हैं.’’ मोईन ने आगे कहा, ‘‘आजकल भारत के खिलाफ खेलते समय हमारे खिलाड़ियों का व्यवहार मेरे लिए समझ से परे है. यहां तक ​​कि मैदान के बाहर भी पेशेवर खिलाड़ी होने के कारण आपकी कुछ सीमाएं होनी चाहिए.’’

हालांकि उन्होंने मैदान पर कभी इसका प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन 53 वर्षीय मोइन ने दावा किया कि उनके समय के कुछ भारतीय खिलाड़ियों के लिए उनके मन में बहुत सम्मान है. मोइन के अनुसार, उनकी पीढ़ी के खिलाड़ियों का सबसे बड़ा अफसोस यह है कि वे अभी भी वनडे विश्व कप के किसी भी मैच में भारत को नहीं हरा पाए हैं. 219 वनडे और 69 टेस्ट मैचों में हिस्सा लेने वाले मोइन ने कहा कि भारत और पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के दो सबसे पसंदीदा टीमें हैं.

चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से पाकिस्तान के कराची स्टेडियम में खेला जाएगा. उद्घाटन मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच से होगी. चैपियंस ट्रॉफी के लिए सबसे बड़ी दिक्कत मैदान ही माना जा रहा है. न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, एक सूत्र ने बताया कि मैदान 11 फरवरी तक ब्रांडिंग और अन्य कार्यों के लिए ICC को सौंप दिए जाएंगे. हालांकि, ICC ने मैदानों को सौंपने की अंतिम तारीख 31 जनवरी तय की थी, लेकिन PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) इस डेडलाइन को पूरा करने में विफल हो सकता है.

सूत्र ने यह भी खुलासा किया कि मैदानों को अंतिम रूप देने का काम शुरू हो चुका है, लेकिन कुछ स्थानों पर निर्माण कार्य के कारण अब भी पत्थर पड़े हुए हैं, जिन्हें जल्द ही हटाने की योजना बनाई जा रही है. गौरतलब है कि PCB ने कराची, रावलपिंडी और लाहौर के मैदानों के नवीकरण पर 1,200 करोड़ पाकिस्तानी रुपये खर्च किए हैं, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 373 करोड़ रुपये के बराबर है. हालांकि, टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है, लेकिन अभी तक मैदानों की पूरी तैयारियों का कोई ठोस संकेत नहीं मिला है. इससे टूर्नामेंट की तैयारियों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं.

‘जंग लगे बैट की खुरचन भी न हटी’ और 15 गेंद में हो गया सफाया, विराट को क्लीन बोल्ड करने वाले गेंदबाज का सेलीब्रेशन तो देखिए

बीसीबी ने नहीं दिया पैसा तो खिलाड़ियों ने कर दी मैच फिक्सिंग! बांग्लादेश प्रीमियर लीग में जमकर मचा बवाल

न्यूज एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >