शतक से चूके पाकिस्तानी के साथ खेल रहे ईशान, नाम पर हुआ डिस्कशन, तिलक वर्मा शतक के नजदीक; County Cricket बिग मोमेंट्स

County Cricket Ishan Kishan and Tilak Varma: भारतीय सीनियर और अंडर-19 टीम इन दिनों इंग्लैंड में अलग-अलग सीरीज खेल रही हैं. टीम से बाहर चल रहे खिलाड़ी ईशान किशन और तिलक वर्मा भी काउंटी चैंपियनशिप में इंग्लैंड में खेलते नजर आ रहे हैं. सोमवार को दोनों ने शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोरीं.

County Cricket Ishan Kishan and Tilak Varma: पूरी भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड में ही नजर आ रही है. सीनियर टीम टेस्ट मैच खेल रही है. अंडर 19 टीम का दौरा भी होगा. दिव्यांग सीरीज भी होगी. इन टीमों के मैचों के अलावा जो खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं, वे भी इंग्लैंड में ही किसी न किसी बहाने से मौजूद हैं. इनमें से दो नाम चर्चा में हैं. एक हैं ईशान किशन और दूसरे तिलक वर्मा. ईशान किशन काउंटी चैंपियनशिप में नॉटिंघमशायर की ओर से खेल रहे हैं, तो तिलक वर्मा हैम्पशायर की ओर से खेल रहे हैं. दोनों ही बल्लेबाजों ने सोमवार को शानदार खेल दिखाया.  

ईशान किशन के मैच में दो लम्हों ने लोगों का ध्यान खींचा. अंग्रेज कमेंटेटर इस बात से परेशान हैं कि किशन को किस नाम से बुलाया जाए? 81वां ओवर लेकर गेंदबाज वाइट आए और जब किशन विकेट कीपिंग कर रहे थे. ओवर की 5वीं गेंद वाइट ने डाली, जिसे बल्लेबाज जेम्स ने छोड़ दिया. उसी समय कमेंटेटर्स यह डिस्कशन करते नजर आए कि किशन को किस नाम से बुलाया जा रहा होगा. एक कमेंटेटर ने कहा इशी, किशी या डिशी हो सकता है. 

वहीं दूसरा मामला भारत और पाकिस्तान का हो गया.  इसी काउंटी क्रिकेट मैच के दौरान भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन और पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास एक ही टीम के लिए खेलते नजर आए. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में देखा गया कि मोहम्मद अब्बास ने यॉर्कशायर के ओपनर एडम लिथ को शानदार गेंद फेंकी, जो बल्ले के किनारे से लगकर विकेटकीपर ईशान किशन के दस्तानों में जा समाई. किशन ने कैच लपकते ही अब्बास के साथ जश्न मनाया और दोनों खिलाड़ियों को गले मिलते देखा गया. इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं.

तिलक वर्मा और ईशान किशन का काउंटी मैच में प्रदर्शन

ईशान किशन नॉटिंघमशायर और यॉर्कशायर के बीच हुए मुकाबले का हिस्सा बने. किशन ने इस मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपनी पहली काउंटी पारी में 98 गेंदों पर 87 रन ठोक डाले, जिसमें उन्होंने 12 चौके और एक छक्का भी लगाया. नॉटिंघमशायर की टीम ने पहली पारी में 487 रन बनाए, जबकि जवाब में यॉर्कशायर ने दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट पर 153 रन बना लिए. वहीं तिलक वर्मा 22 जून से एसेक्स बनाम हैम्पशायर मैच में खेले. एसेक्स की पहली पारी 296 पर सिमट गई, जवाब में हैम्पशायर की शुरुआत खराब रही लेकिन तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला. दूसरे दिन खेल खत्म होने तक टीम ने 4 विकेट पर 293 रन बना लिए हैं और तिलक वर्मा 98* रन पर नाबाद हैं. उन्होंने अब तक 11 चौके और 3 छक्के लगाए हैं और तीसरे दिन उनके पास शतक पूरा करने का मौका रहेगा.

‘दबाव झेलकर पलटवार करेंगे’, गिल-बुमराह को चुनौती दे रहा इंग्लिश खिलाड़ी, पहले टेस्ट में जीत की भरी हुंकार

पृथ्वी शॉ ने मुंबई क्रिकेट से तोड़ा नाता, खुद बताया इस निर्णय का कारण, अब करेंगे ये काम

‘ये जरूरी नहीं है ठीक है…’ एक गलती और बड़-बड़ करते खुद को कोचिंग देने लगे ऋषभ पंत, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >