Video : ड्राइविंग के दौरान युजवेंद्र चहल पर सिगरेट पीने और सड़क पर फेंकने का आरोप, सच क्या है?

Video : क्या क्रिकेटर युजवेंद्र चहल कार में कश लगा रहे हैं? एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि वो गाड़ी चलाते हुए सिगरेट पी रहे हैं. हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है. नीचे देखें वीडियो.

Video : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल जैसे दिखने वाले शख्स को लग्जरी कार चलाते हुए सिगरेट पीते देखा जा सकता है. वीडियो में शख्स कश लेने के बाद सिगरेट सड़क पर फेंकते नजर आ रहा है. इस पर सोशल मीडिया यूजर कड़ी नाराजगी जता रहे हैं. इस वीडियो की सच्चाई के बारे में अभी तक कहीं से से कोई पक्की खबर नहीं आई है. ये भी साफ नहीं है कि वीडियो कब और कहां का है.

युजवेंद्र चहल की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया

यह वीडियो क्लिप सबसे पहले X और Instagram पर शुक्रवार (10 अप्रैल) को वायरल हुई, जहां इसे हजारों व्यूज मिले. इसके बाद लोगों के बीच बहस छिड़ गई कि देश के बड़े खिलाड़ी की जिम्मेदारी क्या होनी चाहिए? अभी तक गाड़ी में दिख रहे शख्स की पहचान और घटना का समय कन्फर्म नहीं हुआ है. प्रभात खबर केवल आपके सामने वायरल कंटेंट के आधार पर खबर रख रहा है. अब तक युजवेंद्र चहल या उनकी टीम की तरफ से इस वायरल वीडियो पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. 

यह भी पढ़ें : Video : कब और क्यों अपसेट हो जाते हैं वैभव सूर्यवंशी? खुद दिया इस सवाल का जवाब

युजवेंद्र चहल ने कहा था- शराब पूरी तरह छोड़ चुका हूं

ये विवाद इसलिए भी लोगों को चौंका रहा है क्योंकि युजवेंद्र चहल ने हाल ही में अपनी लाइफस्टाइल सुधारने की बात कही थी. AB de Villiers के यूट्यूब चैनल पर बातचीत में उन्होंने बताया था कि वो फिट रहने और बार-बार लगने वाली चोटों से बचने के लिए पिछले 6 महीनों से शराब पूरी तरह छोड़ चुके हैं. 35 साल की उम्र में भी खुद को फिट रखने पर उनका पूरा फोकस है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >