रोहित, विराट के एक साथ रिटायरमेंट पर हैरान हुए कुंबले, BCCI पर भड़के, बोले- अधिकारियों को…

Anil Kumble on Virat Kohli and Rohit Sharma Retirement: पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के खामोशी से टेस्ट संन्यास पर हैरानी जताई. उन्होंने कहा कि दोनों दिग्गजों को मैदान पर सम्मानजनक विदाई मिलनी चाहिए थी.

Anil Kumble on Virat Kohli and Rohit Sharma Retirement: इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा के खामोशी से टेस्ट क्रिकेट से विदा लेने पर भारत के पूर्व कप्तान और महान स्पिनर अनिल कुंबले को हैरानी हुई है. उनका मानना है कि इन दोनों सीनियर बल्लेबाजों को मैदान पर विदाई मिलनी चाहिये थी. कोहली ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से विदा ली जिन्होंने 123 मैचों में 46 . 85 की औसत से 30 शतक समेत 9230 रन बनाये. इससे पहले पिछले बृहस्पतिवार को रोहित ने पारंपरिक प्रारूप को अलविदा कहा था.

कुंबले ने ‘ईएसपीएन क्रिकइन्फो’ से कहा, ‘‘यह बड़ी हैरानी की बात है. दो महान खिलाड़ी कुछ दिन के अंतर पर ही विदा हो गए. मुझे ऐसा लगा नहीं था. मैं हैरान रह गया हूं. मुझे लगा था कि अभी तक कुछ साल और टेस्ट क्रिकेट खेल सकता है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब वह सिर्फ एक दिवसीय प्रारूप खेलेगा. कोई खिलाड़ी खेद के साथ नहीं जाता और मुझे यकीन है कि उसने इस पर काफी विचार किया होगा. आखिर में यह उसका फैसला है.’’

भारत के लिये सर्वाधिक 619 टेस्ट विकेट लेने वाले कुंबले ने कहा कि इस दर्जे के खिलाड़ियों को प्रशंसकों के सामने विदा लेने का मौका मिलना चाहिये. कुंबले ने कहा, ‘‘ये काफी खामोशी से चले गए. हर खिलाड़ी को अपने हिसाब से विदा लेनी चाहिये लेकिन मैदान पर से. आर अश्विन के संन्यास के समय भी हमने यह बात कही थी. श्रृंखला के बीच में उसने संन्यास का ऐलान किया और आस्ट्रेलिया से भारत लौट आया.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इन तीनों (रोहित, विराट और अश्विन) को मैदान से विदाई देनी चाहिये थी. मेरा मानना है कि अधिकारियों को इस पर सोचना चाहिये. मुझे पता है कि यह सोशल मीडिया का जमाना है और प्रशंसक अपने सामने उन्हें विदा होते देखना चाहते होंगे.’’

भारतीय टीम को 20 जून से इंग्लैंड का पांच टेस्ट का दौरा करना है और कुंबले ने कहा कि कोहली इस चुनौतीपूर्ण दौरे पर अहम भूमिका निभा सकते थे. उन्होंने कहा, ‘‘रोहित संन्यास ले चुका है और काफी समय कप्तान रहा. विराट भारत का सबसे सफल टेस्ट कप्तान रहा है और इन दोनों में से एक को उस दौरे पर रहना चाहिये था. इंग्लैंड दौरा कठिन होगा.’’

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने एक्स पर लिखा, ‘‘बेहतरीन टेस्ट कैरियर पर बधाई. आपकी विरासत हमेशा रहेगी. आपने मेरे जैसे कई क्रिकेटरों को प्रेरित किया और करते रहेंगे भैया.’’ उन्होंने लिखा, ‘‘आपके बिना ड्रेसिंग रूम पहले जैसा नहीं रहेगा. हमेशा मेरा साथ देने और प्रेरित करने के लिये शुक्रिया. शुभकामनायें विराट भैया.’’ वहीं अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने लिखा, ‘‘विराट ने जिस तरह से टेस्ट प्रारूप में कप्तानी की, उसे टीम में बदलाव लाने का श्रेय जाना चाहिये. वह आक्रामक खेलता है और टेस्ट प्रारूप में भी कहीं न कहीं उस आक्रामकता की जरूरत होती है.”

रोहित के साथ ही टेस्ट क्रिकेट छोड़ना चाहते थे विराट, BCCI की कॉल ने रोका, संन्यास का कारण भी बना उसी का नियम!

कौन लेगा विराट कोहली की नंबर 4 वाली जगह? सुनील गावस्कर का बयान बढ़ा देगा BCCI की टेंशन

रिटायरमेंट के बाद प्रेमानंद महाराज से मिले विराट और अनुष्का, सुनें क्या-क्या बात हुई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >