लॉर्ड्स टेस्ट से पहले टीम इंडिया से जुड़ा धोनी का चहेता, मौजूदगी ने बढ़ाई इंग्लिश खेमे में हलचल

Deepak Chahar joins Indian Team ahead of IND vs ENG 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से लॉर्ड्स में खेला जा रहा है, जहां टीम इंडिया ने जोरदार तैयारी की है. मैच से पहले नेट्स सेशन में तेज गेंदबाज एक को गेंदबाजी करते देख फैन्स हैरान रह गए. आखिर चाहर की मौजूदगी अचानक टीम इंडिया में कैसे हो गई?

Deepak Chahar joins Indian Team ahead of IND vs ENG 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट आज, 10 जुलाई से खेला जाएगा. टीम इंडिया ने दूसरा टेस्ट शान से जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली. लॉर्ड्स में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट के लिए सभी इंडियन खिलाड़ी पसीना बहा रहे हैं. हालांकि मैच से ठीक पहले क्रिकेट के मक्का पर भारतीय नेट्स सेशन में एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जब तेज गेंदबाज दीपक चाहर को भारतीय टीम के साथ प्रैक्टिस करते हुए देखा गया. चाहर को गेंदबाजी करते देख फैन्स के बीच सवाल उठने लगे कि क्या उन्हें अचानक से टीम इंडिया में शामिल कर लिया गया है?

हालांकि, हकीकत कुछ और निकली. दीपक चाहर टीम के 18 सदस्यीय स्क्वॉड में शामिल नहीं हैं और उन्होंने भारतीय ट्रेनिंग गियर भी नहीं पहन रखा था. बीसीसीआई की ओर से भी उनकी वापसी को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. दरअसल दीपक टीम के साथ केवल बल्लेबाजों को नेट में प्रैक्टिस कराने में मदद कर रहे हैं. यह पहला मौका नहीं है जब कोई खिलाड़ी टीम का हिस्सा न होते हुए भी अभ्यास में नजर आया हो. इससे पहले पंजाब किंग्स के स्पिनर हरप्रीत बरार को भी नेट सेशन में गेंदबाजी करते देखा गया था. इंडियन टीम मैनेजमेंट वर्ल्ड क्लास नेट बॉलिंग की मदद से खिलाड़ियों की मैच तैयारी को और धारदार बनाना चाहता है.

लॉर्ड्स में भारत बनाम इंग्लैंड रिकॉर्ड

भारतीय टीम का लॉर्ड्स पर रिकॉर्ड पिछले कुछ समय से थोड़ा ठीक है, लेकिन ओवरऑल रिकॉर्ड में टीम मात खा रही है. अब तक इस मैदान पर भारत ने 19 मैच खेले हैं, जिसमें से केवल 3 में उसे जीत मिली है, हालांकि राहत की बात है, इनमें से दो पिछले 11 साल में आई हैं. वहीं इंग्लैंड ने कुल 19 में से 12 मैच जीते हैं, जबकि चार मैच ड्रॉ रहे हैं.

लॉर्ड्स पिच हो सकती है तेज और बाउंसी

अब तक हुए दो टेस्ट मैचों हाई स्कोरिंग रहे हैं, जिनमें गेंदबाजों के लिए कम और बल्लेबाजों के लिए काफी कुछ दिखा. इसलिए तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और कोच मैकुलम ने पेस और बाउंस वाली पिच की मांग रखी है. ऐसे में तीसरे टेस्ट की पूर्व संध्या पर भारतीय टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उनसे जब गेंदबाजी संयोजन को लेकर पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा कि “सभी विकल्प खुले हैं.” उन्होंने यह जरूर संकेत दिया कि टीम अंतिम फैसला मैच से पहले लेगी, लेकिन यह भी बताया कि संयोजन 3 तेज गेंदबाज और 1 या 2 स्पिनरों में से किसी एक के साथ हो सकता है. 

इंडियन स्क्वॉड में बुमराह तो इंग्लिश में जोफ्रा की वापसी

भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह की वापसी तय है. ऐसे में प्रसिद्ध कृष्णा की टीम में जगह शायद ही बने. वहीं इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है और सबसे बड़ी खबर यह रही कि जोफ्रा आर्चर की 4 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है. इंग्लैंड की गेंदबाजी लाइनअप अब और खतरनाक नजर आ रही है, जिसमें क्रिस वोक्स और ब्रायडन कार्स जैसे गेंदबाज भी शामिल हैं. तीसरे टेस्ट में भारत और इंग्लैंड दोनों के पास सीरीज में बढ़त लेने का बड़ा मौका है. ऐसे में मुकबला दमदार होने की पूरी संभावना है. 

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन डकेट, जैक क्रॉली, ऑली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर

भारत का पूरा स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान, विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव.

मौजूदा दौर में कौन है दुनिया का बेस्ट बॉलर? 10 में से 10 नंबर देकर शाहीन अफरीदी ने बताया नाम

वैभव सूर्यवंशी की बेताब फैंस, दो लड़कियों ने मिलने के लिए तय की मीलों की लंबी दूरी, देखें तस्वीरें

भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में पहली बार जीती टी20 सीरीज, राधा यादव ने ढाया कहर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >