क्रिकेट के लिए छोड़ दी अपनी शादी, दक्षिण अफ्रीका के इस खिलाड़ी ने गजब ही कर दिया

David Bedingham: दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी ने SA20 लीग के फाइनल मैच के लिए अपनी शादी भी टाल दी. फाइनल मैच में एमआई केपटाउन का मुकाबला सनराइजर्स ईस्टर्न केप से हुआ.

David Bedingham: दक्षिण अफ्रीका में SA20 टूर्नामेंट का 8 फरवरी की बीती रात को समापन हो गया. फाइनल मैच में एमआई केपटाउन ने सनराइजर्स ईस्टर्न केप को हराकर इतिहास रच दिया. लेकिन इसी समापन के दौरान एक दिलचस्प वाकया सामने आया, जब यह पता चला कि सनराइजर्स ईस्टर्न केप (SEC) और प्रोटियाज के बल्लेबाज डेविड बेडिंघम ने अपनी जिंदगा के दो सबसे अहम मौकों में से एक को ही चुना. बेडिंघम के लिए यह हफ्ता शानदार था. एक तरफ क्रिकेट का सबसे बड़ा मुकाबला, तो दूसरी ओर उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दिन. हालांकि खिताब जीतने का सपना पूरा नहीं हुआ, लेकिन वह अपनी शादी को लेकर उत्साहित थे, जो फाइनल के अगले दिन होने वाली थी.

दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट पत्रकार फिरदौस मूनडा के अनुसार, बेडिंघम की शादी उनकी मंगेतर जेना वैन नीकेर्क से इसी रविवार को होनी थी, लेकिन SEC के फाइनल में पहुंचने के कारण उन्हें अपनी योजनाओं में बदलाव करना पड़ा. मूंडा ने बताया, “शादी की बुकिंग पहले ही हो चुकी थी, लेकिन SEC के फाइनल में पहुंचने के कारण उन्होंने इसे एक दिन आगे बढ़ाने का फैसला किया.”

30 वर्षीय बेडिंघम ने सुपरस्पोर्ट को दिए एक इंटरव्यू में इस चुनौतीपूर्ण वीकेंड की योजना का जिक्र किया था. उन्होंने कहा, “मेरी पत्नी मजाक में कह रही थी कि उसे उम्मीद है कि हम हार जाएंगे, ताकि मैं शादी में शामिल हो सकूं. लेकिन जब हम जीतकर फाइनल में पहुंचे, तो हमने इसे प्राथमिकता दी और फिर शादी में जाने का फैसला किया.” इस दौरान, बेडिंघम अपनी बैचलर पार्टी से भी चूक गए, क्योंकि SEC को क्वालीफायर में पार्ल रॉयल्स के खिलाफ खेलना था. उनकी जगह उनके पिता ने बैचलर पार्टी में हिस्सा लिया. उन्होंने मजाक में कहा, “मेरे भाई और सबसे अच्छे दोस्त मेरी पत्नी से वादा कर चुके हैं कि वे सुनिश्चित करेंगे कि मैं शादी के लिए सही समय पर पहुंचूं.”

हालांकि, सनराइजर्स खिताब जीतने में नाकाम रही. MI केप टाउन (MICT) ने उन्हें फाइनल में करारी शिकस्त दी और SA20 के तीसरे संस्करण का खिताब अपने नाम कर लिया. बेडिंघम को कैगिसो रबाडा ने जल्दी आउट कर दिया, और SEC के किसी भी बल्लेबाज ने खास प्रदर्शन नहीं किया. फाइनल मुकाबले में, MICT ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले रयान रिकलेटन और डेवाल्ड ब्रेविस की शानदार बल्लेबाजी से टीम ने 181 रन बनाए, फिर ट्रेंट बोल्ट, कैगिसो रबाडा और राशिद खान की घातक गेंदबाजी के दम पर SEC को 105 रन पर आलआउट कर मुकाबले को 76 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया.

ICC विश्वकप लीग में अनोखा ट्विस्ट, मैदान नहीं सड़कों पर फंसी टीमें, ट्रैफिक से क्रिकेट में चक्का जाम

पाकिस्तान में बीच मैदान बहा खून, न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र को चेहरे पर लगी गंभीर चोट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >