डिप्रेशन और जान से मारने की धमकी, वरुण चक्रवर्ती ने याद किया वो समय, जब जिंदगी में आ गया था अंधेरा

Varun Chakravarthy: चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया के तुरुप के इक्का रहे वरुण चक्रवर्ती ने अपने पुराने दिन को याद किया. 2021 के विश्वकप में उन्होंने अपनी गेंदबाजी में कुछ खास कमाल नहीं दिखाया और पाकिस्तान के खिलाफ भारत को हार का सामना करना पड़ा था.

Varun Chakravarthy: भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उस ‘अंधेरे समय’ को याद किया जब आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 में पाकिस्तान के हाथों 10 विकेट की करारी हार के बाद उन्हें गंभीर मानसिक दबाव और धमकियों का सामना करना पड़ा था. उस मैच में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप इतिहास में पहली जीत दर्ज की थी. इस ऐतिहासिक जीत में शाहीन शाह अफरीदी के शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के बाद बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की नाबाद अर्धशतकीय पारियों ने पाकिस्तान को 10 विकेट से आसान जीत दिलाई थी.

एक यूट्यूब चैनल से बातचीत के दौरान वरुण ने उस कठिन समय के बारे में खुलकर बात की, जब 2021 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद उन्हें गंभीर धमकियों का सामना करना पड़ा था. उन्होंने बताया कि उन्हें भारत न लौटने की धमकी दी गई थी और यहां तक कि कुछ लोग उनके घर तक पहुंच गए थे, जिससे उन्हें कई बार छिपना भी पड़ा.

वरुण चक्रवर्ती के लिए यह मैच बेहद खराब रहा था. उन्होंने अपने कोटे के चार ओवरों में बिना कोई विकेट लिए 33 रन लुटा दिए थे. इस हार के बाद भारत की टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी. इसके बाद चक्रवर्ती को टीम से बाहर कर दिया गया और तीन साल तक उन्हें दोबारा भारतीय टीम में मौका नहीं मिला.

वरुण चक्रवर्ती ने कहा, “वो मेरे लिए एक अंधेरा समय था. मैं डिप्रेशन में चला गया था क्योंकि मुझे लगा कि जिस उम्मीद के साथ मुझे टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुना गया था, मैं उस पर खरा नहीं उतर पाया. मुझे इस बात का बहुत पछतावा था कि मैं एक भी विकेट नहीं ले सका. इसके बाद, मुझे तीन साल तक टीम में मौका नहीं मिला. मेरा टीम में वापसी का सफर डेब्यू से भी ज्यादा कठिन था.”

उन्होंने आगे कहा, “2021 वर्ल्ड कप के बाद मुझे धमकी भरे कॉल्स आने लगे. लोगों ने कहा कि ‘भारत मत आना, अगर आए तो जिंदा नहीं बचोगे’. लोग मेरे घर तक पहुंच गए थे और मुझे ढूंढ रहे थे. कई बार मुझे छिपना पड़ा. जब मैं एयरपोर्ट से लौट रहा था, तो कुछ लोग बाइक से मेरा पीछा कर रहे थे.”

हालांकि, 33 वर्षीय वरुण चक्रवर्ती ने पिछले साल अक्टूबर में लंबे समय बाद टीम में वापसी की और अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया. दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ अपनी स्पिन गेंदबाजी से उन्होंने कहर ढा दिया. इसके बाद उन्हें आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया, जहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन मैचों में 9 विकेट चटकाए. उनका औसत महज 15.11 रहा, उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीती.

पाकिस्तान की लगी लॉटरी, एक और ICC टूर्नामेंट करेगा होस्ट, अगले महीने से शुरू होंगे मुकाबले

गलत मत समझिए, लेकिन पाकिस्तानी गेंदबाज…, मोईन अली ने छेड़ी नई बहस, बयान से पड़ोसियों में उबाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >