शापित है केएल राहुल का विकेट! जिसने भी किया आउट, चोटिल होकर अगले मैच से हुआ बाहर

Curse of KL Rahul Wicket! भारत-इंग्लैंड सीरीज के दौरान सोशल मीडिया पर ‘केएल राहुल विकेट का श्राप’ चर्चा में है. कहा जा रहा है कि जो भी गेंदबाज राहुल का विकेट लेता है, वह अगले मैच से बाहर हो जाता है. ओवल टेस्ट के बीच यह मजेदार संयोग फैन्स के बीच वायरल हो गया है.

Curse of KL Rahul Wicket! भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी अब आखिरी टेस्ट के साथ अंतिम पड़ाव पर है. चार मैचों में इंग्लैंड 2 जीत के साथ भारत से आगे है. टीम इंडिया भी ओवल में चल रहे टेस्ट मैच में जीत की पूरी कोशिश कर रहा है. विवाद और याद के साथ शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ने ढेरों रिकॉर्ड बनाए हैं. उनकी चर्चा परस्पर चली है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक नयी शिगूफा सामने आया जिसने केएल राहुल के विकेट को शापित साबित कर दिया. यानी जो भी उनका विकेट ले रहा है, वह अगले मैच से बाहर हो जा रहा है. 

भारत और इंग्लैंड के बीच अंतिम टेस्ट में एक दिलचस्प पैटर्न ने फिर चर्चा बटोरी है इस सीरीज में जब भी केएल राहुल का विकेट किसी इंग्लिश गेंदबाज ने लिया, वह चोटिल हो गया. तीसरे टेस्ट में शोएब बशीर ने राहुल का विकेट लिया और उसी मैच में वे चोटिल हो गए. उन्हें लॉर्ड्स में तीसरे टेस्ट के दौरान रविंद्र जडेजा के एक शॉट पर गेंद को पकड़ने की कोशिश में चोट लगी थी, जिससे उनकी बाएं हाथ की छोटी उंगली में फ्रैक्चर हो गया है. इस चोट के कारण उनकी सर्जरी होगी. चौथे टेस्ट से बशीर बाहर हो गए, उनकी जगह लियाम डॉसन को आठ साल बाद इंग्लिश टीम में खेलने का मौका मिला. 

चौथे टेस्ट मैच में बेन स्टोक्स ने केएल राहुल का विकेट लिया और वो पांचवें टेस्ट मैच से बाहर हो गए. दरअसल स्टोक्स ने इतनी ज्यादा गेंदबाजी की, जिसकी वजह से उन्हें कंधे की मांसपेशी में खिंचाव की समस्या से जूझना पड़ा. उन्हें एक 9 और एक 10 ओवर का स्पेल फेंका, जिसने दिक्कत को बढ़ा दिया.  

पांचवें टेस्ट मैच की पहली पारी में क्रिस वोक्स ने केएल राहुल का विकेट लिया. उन्होंने 14 के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया. लेकिन पहले ही दिन करुण नायर का एक शॉट रोकने के चक्कर में वोक्स ने डाइव लगाई और अपने कंधे को चोटिल कर बैठे. उन्हें इतनी समस्या हुई कि स्वेटर को ही स्लिंग बनाकर मैदान से बाहर जाना पड़ा. बाद में वे मैच के बचे हुए हिस्से से बाहर हो गए. 

यानी तीनों गेंदबाज, जिन्होंने राहुल का विकेट लिया, वे चोट से जूझे. हालांकि यह कोई श्राप या जिंक्स नहीं है. राहुल इस सीरीज के हर मैच में आउट हुए हैं. उनका विकेट ब्रायडन कार्से और जोश टंग ने भी लिया है, लेकिन वे मैच से बाहर नहीं हुए हैं. हालांकि टंग और कार्से ने पहले दो मैचों में उनका विकेट लिया था. और यहां यह इत्तेफाक तीसरे मैच के बाद घटित हो रहा है. ोकुछ इत्तेफाक होते हैं, जो घट जाते हैं और फिर उनके साथ घटनाओं का संबंध बैठाया जाने लगता है. 

ओवल में जारी आखिरी टेस्ट की पहली पारी के बाद दूसरी पारी में भी केएल राहुल (7) लूज शॉट खेलकर जोश टंग का शिकार बने. इसके बावजूद भारत ने शानदार वापसी की. मोहम्मद सिराज (86/4) और प्रसिद्ध कृष्णा (62/4) की धारदार गेंदबाजी से इंग्लैंड की पहली पारी 247 रन पर सिमटी, जबकि भारत ने दूसरी पारी में स्टंप्स तक 2 विकेट पर 75 रन बनाकर 52 रन की बढ़त हासिल की. यशस्वी जायसवाल 51 रन बनाकर नाबाद हैं और उन्होंने 44 गेंदों में अपना तीसरा अर्धशतक पूरा किया. भारत को 52 रन की लीड मिली है. अब टीम इंडिया अपनी लीड को अधिक से अधिक बड़ा करना चाहेगी, ताकि इंग्लैंड के सामने जीत का एक बड़ा लक्ष्य रख सके. 

ये भी पढ़ें:-

हैरी ब्रुक बने ऋषभ पंत तो खिलखिला पड़ीं लड़कियां, क्रीज पर मचाई ऐसी कूद-फांद, देखें वीडियो

क्या एशिया कप में खेलेंगे बुमराह? जस्सी को लेकर गंभीर-अगरकर की बढ़ी परेशानी

‘ऐसे बात नहीं कर सकते’, केएल राहुल को अंपायर धर्मसेना ने दी चेतावनी, इस बात पर बढ़ा मामला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >