PHOTOS: भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले मैदान में उमड़ी फैंस की भीड़, टूट सकता है रिकॉर्ड

PHOTOS: भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है. मैच के लिए दर्शकों में काफी जोश और उत्साह देखने को मिल रही है. मुंबई से गाड़ी भर-भर के फैंस अहमदाबाद आ रहे हैं.

भारत पाकिस्तान के मुकाबले को देखने के लिए जगह जगह से लोगों की भीड़ उमड़ रही है. मैदान के बाहर फैंस का तांता देखने को मिल रहा है. मुंबई से ट्रेन भर-भर के फैंस अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम आए हैं. मैच को देखने के लिए वो सभी सुबह से लाइन में लगे हुए हैं

फैंस का कहना है कि विराट कोहली भारत बनाम पाकिस्तान मैच में शतक जड़ेंगे. फैंस ने यहां तक कहा कि कोहली  अगफानिस्तान के साथ खेले गए मुकाबले में ही शतक जड़ते मगर अफगानिस्तान ने लक्ष्य ही कम दिया था. फैंस ने कहा पाकिस्तान सिर्फ एक आदमी से डरता है वो विराट कोहली है.

मैच से पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाहर उमड़ती हुई भीड़ को देखते हुए, वहां (RAP) के जवान को तैनात किया गया है. भारतीय टीम अपने चीर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से भिड़ने के लिए दो बजे मैदान में उतरेगी. सभी दर्शक उस समय से पहले मैदान के अंदर अपनी जगह ले लेना चाहते हैं.

मैच से पहले प्री-मैच शो का आयोजन किया गया है. ये आयोजन भारतीय समयानुसार 12:30 बजे शुरू किया जाएगा. जिसमें  भारत के तीन बड़े गायक अरिजीत सिंह, सुखविंदर सिंह और शंकर महादेवन सभी दर्शकों और वहां मौजूद खिलड़ियों  के बीच गाना गाएंगे.

पाकिस्तान टीम के समर्थक ने कहा कि दोनों टीमें बेहतरीन खेलेगी. उनका कहना है कि विराट कोहली, कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल का मुकाबला शाहीन अफरीदी के साथ होगा और मुझे उम्मीद है कि ये मुकाबला टक्कर का होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vaibhaw vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >