Mohammed Shami: अर्जुन अवॉर्ड पर मोहम्मद शमी ने दिया ऐसा रिएक्शन, कहा- जिंदगी बीत जाती है…

वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया से बाहर चल रहे मोहम्मद शमी से उनकी वापसी को लेकर जब सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, चोटिल होना खेल का एक हिस्सा है. हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वो हमेशा मैदान पर दिखे. खिलाड़ियों की ये भी कोशिश होती है कि वह जल्द से जल्द मैदान पर वापसी करे.

वनडे विश्व कप 2023 में शानदार प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटर मोहम्मद शमी समेत 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. राष्ट्रपति खिलाड़ियों को मंगलवार को अवॉर्ड देकर सम्मानित करेंगीं. इस बीच टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुने जाने पर बेहतरीन रिएक्शन दिया है.

जिंदगी बीत जाती है और लोग यह पुरस्कार नहीं जीत पाते : शमी

मोहम्मद शमी से जब अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुने जाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, यह पुरस्कार एक सपना है, जिंदगी बीत जाती है और लोग यह पुरस्कार नहीं जीत पाते. मुझे खुशी है कि मुझे इस पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है.

शमी ने बताया कब होगी टीम इंडिया में वापसी

वर्ल्ड कप 2023 के बाद टीम इंडिया से बाहर चल रहे मोहम्मद शमी से उनकी वापसी को लेकर जब सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, चोटिल होना खेल का एक हिस्सा है. हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वो हमेशा मैदान पर दिखे. खिलाड़ियों की ये भी कोशिश होती है कि वह जल्द से जल्द मैदान पर वापसी करे. इस बीच लोगों ने जो मुझे प्यार दिया है, मैं उसका शुक्रगुजार रहूंगा. उन्होंने कहा, मुझे जो भी काम सौंपा जाता है, मैं उसे पूरा करने की कोशिश करता हूं. उन्होंने कहा, मैदान पर पॉजिटिव माइंडसेट के साथ उतरना चाहिए.

Also Read: फरिश्ता बनकर सामने आए मोहम्मद शमी, देखें वीडियो

मोहम्मद शमी को वर्ल्ड कप में शानदार गेंदबाजी का मिला अवॉर्ड

मोहम्मद शमी को वनडे विश्व कप 2023 में शानदार प्रदर्शन का इनाम दिया गया है. शमी ने वनडे विश्व कप में केवल सात मैच में सर्वाधिक 24 विकेट हासिल किए थे. पहले चार मैच में बाहर रहने के बाद शमी को जब मौका मिला तो उन्होंने उसका पूरा फायदा उठाया.

Also Read: बस, ट्रक, ट्रैक्टर चलाया है, जमीन ने जुड़ा आदमी हूं, जानें मोहम्मद शमी ने क्यों कही यह बात
खेल पुरस्कार के लिए चुने गए खिलाड़ियों की पूरी सूची

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार: सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी (बैडमिंटन).

अर्जुन पुरस्कार: मोहम्मद शमी (क्रिकेट), अजय रेड्डी (द��ष्टिबाधित क्रिकेट), ओजस प्रवीण देवताले, अदिति गोपीचंद स्वामी (तीरंदाजी), शीतल देवी (पैरा तीरंदाजी), पारुल चौधरी और मुरली श्रीशंकर (एथलेटिक्स), मोहम्मद हुसामुद्दीन (मुक्केबाजी), आर वैशाली (शतरंज), दिव्यकृति सिंह और अनूष अग्रवाल (घुड़सवारी), दीक्षा डागर (गोल्फ), कृष्ण बहादुर पाठक और सुशीला चानू (हॉकी), पिंकी (लॉन बॉल), ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और ईशा सिंह (निशानेबाजी), अंतिम पंघाल और सुनील कुमार (कुश्ती), अयहिका मुखर्जी (टेबल टेनिस),नाओरेम रोशिबिना देवी (वुशू), पवन कुमार और रितु नेगी (कबड्डी) , नसरीन (खोखो) , हरिंदर पाल सिंह संधू (स्क्वाश), प्राची यादव (पैरा केनोइंग).

ध्यानचंद जीवन पर्यंत पुरस्कार: कविता सेल्वराज (कबड्डी), मंजूषा कंवर (बैडमिंटन) विनीत कुमार शर्मा (हॉकी).

द्रोणाचार्य पुरस्कार: गणेश प्रभाकरन (मल्लखंब), महावीर सैनी (पैरा एथलेटिक्स), ललित कुमार (कुश्ती), आरबी रमेश (शतरंज), शिवेंद्र सिंह (हॉकी).

द्रोणाचार्य पुरस्कार (आजीवन वर्ग) : जसकीरज सिंह ग्रेवाल (गोल्फ), भास्करन ई (कबड्डी), जयंत कुमार पुशीलाल (टेबल टेनिस).

मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी 2023: गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी (अमृतसर , ओवरआल विजेता).

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (पंजाब, प्रथम उपविजता)

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी (द्वितीय उपविजेता).

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >