पैर लगाया और फूट पड़ा फव्वारा, जान लगाकर भागे अंपायर और खिलाड़ी, देखें Video

County Cricket Sprinkler Incident: आईपीएल जहां भारत में जोश से खेला जा रहा है, वहीं इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट अपने अंदाज़ में जारी है. ट्रेंटब्रिज में नॉटिंघमशायर और डरहम के मैच के दौरान एक अजीब वाकया देखने को मिला. खेल शुरू होने ही वाला था कि अचानक मैदान का स्प्रिंकलर चालू हो गया और पानी की तेज धार ने सबको चौंका दिया. अंपायर और खिलाड़ी गीले होने से बचने के लिए तेजी से मैदान से भागते नजर आए.

County Cricket Sprinkler Incident: भारत में आईपीएल की धूम मची है, तो इंग्लैंड में फिलहाल काउंटी क्रिकेट चल रहा है. इंग्लैंड की इस घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में आए दिन कई वाकये बनते हैं, ऐसा ही वाकया हुआ ट्रेंटब्रिज में खेले गए एक मैच में. काउंटी चैंपियनशिप के पहले राउंड के दूसरे दिन ट्रेंटब्रिज में एक अजीब वाकये के चलते खेल की शुरुआत में देरी हो गई, जब मैदान में लगा एक स्प्रिंकलर अचानक चालू हो गया. नॉटिंघमशायर और डरहम (Nottinghamshire vs Durham) के बीच खेल जा रहे मैच के इस घटना से अंपायर और खिलाड़ी डर कर भागने लगे. 

दरअसल पहले दिन का खेल खत्म होने तक डरहम की टीम नौ विकेट पर थी और नॉटिंघमशायर को दूसरे दिन उनकी पारी का आखिरी विकेट लेने की उम्मीद थी. जैसे ही खिलाड़ी और अंपायर मैदान में पहुंचे, पिच के पास लगे एक स्प्रिंकलर को लेकर कुछ चिंता जताई. नॉटिंघमशायर के कई खिलाड़ियों ने अंपायर को बुलाया और जैसे ही वे स्प्रिंकलर के पास पहुंचकर उस पर पैर लगाकर उसे जांचना शुरू किया, अचानक उसमें से पानी की तेज धार निकलने लगी.

यह देखकर सभी खिलाड़ी और अंपायर भीगने से बचने के लिए दौड़ पड़े. इस घटना के चलते खेल की शुरुआत कुछ देर के लिए टालनी पड़ी, जब तक कि ग्राउंड स्टाफ ने स्प्रिंकलर को नियंत्रित नहीं कर लिया. एक ग्राउंड स्टाफ कर्मी जैसे ही पानी की धार के पास पहुंचा और उस पर खड़ा हुआ और स्प्रिंकलर को बंद किया. Crazy Moments in Cricket.

खुशकिस्मती से इस तकनीकी गड़बड़ी को जल्दी ही सुलझा लिया गया और मैदान भी जल्दी सूख गया, जिससे मैच में ज्यादा देरी नहीं हुई. जब दोबारा खेल शुरू हुआ, तो डरहम की अंतिम जोड़ी पॉल कॉफलिन और मैथ्यू पॉट्स केवल आठ रन ही जोड़ सकी. कॉफलिन को फर्गस ओ’नील ने एलबीडब्ल्यू आउट किया और इसके साथ ही ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने अपनी पारी का पांचवां विकेट पूरा किया.

नॉटिंघमशायर और डरहम के बीच ट्रेंट ब्रिज में जारी काउंटी चैंपियनशिप मुकाबले में दूसरे दिन का खेल रोमांचक रहा. डरहम के 378 रनों के जवाब में नॉटिंघमशायर ने 297/5 बना लिए हैं और अब भी 81 रन पीछे है. फिलहाल भारतीय खिलाड़ी आईपीएल में व्यस्त हैं. वहीं आईपीएल खत्म होने के बाद कुछ इंडियन प्लेयर्स भी यहां खेलते नजर आ सकते हैं. हाल ही में युजवेंद्र चहल, शार्दुल ठाकुर और केएस भरत ने कुछ काउंटी क्रिकेट टीमों के साथ समझौता किया है.

‘CSK को सख्त होकर धोनी को बाहर करना चाहिए’: पूर्व क्रिकेटर, सलाह देते हुए आगे कहा, उन्हें 2023 में…

समुराई सैमसन! विकेट क्या गया उबल पड़े संजू, हवा में उछाल दिया बल्ला सेकेंडों गुलाटी मारता रहा, Video

कयासों पर शब्दों की मुहर! धोनी के रिटायरमेंट पर पत्नी साक्षी का Video वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >