COVID19 Epidemic के कारण कार्यालय बंद करेगा बीसीसीआई, घर से काम करेंगे कर्मचारी

COVID19 Epidemic के कारण बीसीसीआई मंगलवार से मुंबई स्थित अपने मुख्यालय को बंद कर देगा और उसने अपने कर्मचारियों से घर से काम करने के लिये कहा है

नयी दिल्ली : COVID19 Epidemic के कारण बीसीसीआई मंगलवार से मुंबई स्थित अपने मुख्यालय को बंद कर देगा और उसने अपने कर्मचारियों से घर से काम करने के लिये कहा है. सभी क्रिकेटिया गतिविधियां आगामी नोटिस तक पहले ही निलंबित कर दी गयी और ऐसे में पता चला है कि कर्मचारियां को घर से काम करने के लिये कहा गया है.

बोर्ड के शीर्ष सूत्रों ने गोपनीयता की शर्त पर बताया, बीसीसीआई के कर्मचारियों को आज सूचित किया गया कि कोविड-19 महामारी के चलते वानखेड़े स्टेडियम स्थित मुख्यालय बंद रहेगा. सभी कर्मचारियों को घर से काम करने के लिये कहा गया है. बीसीसीआई ने पहले ही आईपीएल को 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया है जबकि ईरानी कप और महिला चैलेंजर ट्रॉफी सहित सभी घरेलू टूर्नामेंट भी टाल दिये गये हैं.

भारत में अब तक कोरोना वायरस के 114 मामले पाये गये हैं, जबकि दो व्यक्तियों की मौत हो चुकी है. विश्व स्तर पर इस बीमारी के कारण मृतकों की संख्या 6000 से अधिक हो गयी है और संक्रमित लोगों की संख्या 160,000 से ऊपर पहुंच गयी है. भारत और विदेशों में अधिक से अधिक कंपनियां अपने कर्मचारियों को घर से काम करने के लिये प्रोत्साहित कर रही हैं और बीसीसीआई ने भी यही रवैया अपनाया है.

यह भी पता चला है कि राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) ने अपने विभिन्न क्षेत्रीय शिविरों को बंद कर दिया है, लेकिन बेंगलुरू केंद्र में रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम अभी चल रहा है. इस बीच आईपीएल की आठों फ्रेंचाइजी ने टूर्नामेंट से पहले के अपने शिविर आगामी सूचना तक रद्द कर दिये हैं. रायल चैलेंजर्स बेंगलोर ने सोमवार को अपना अभ्यास शिविर रद्द कर दिया जो 21 मार्च से शुरू होना था. तीन बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने शिविर पहले ही रद्द कर दिये थे.

आरसीबी ने ट्वीट किया, सभी की सुरक्षा और सेहत को ध्यान में रखकर 21 मार्च से शुरू होने वाला आरसीबी अभ्यास शिविर आगामी सूचना तक रद्द कर दिया गया है. हम सभी से स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा निर्देशों का पालन करके सुरक्षित रहने का अनुरोध करते हैं. आरसीबी के कप्तान विराट कोहली हैं. तीन बार की चैम्पियन सीएसके ने शनिवार को ही शिविर स्थगित कर दिया था जिसके बाद महेंद्र सिंह धौनी चेन्नई से रवाना हो गए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ArbindKumar Mishra

Published by: Prabhat Khabar

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >