‘मैं उम्मीद कर रहा था कि…’, क्रिस वोक्स ने ओवल टेस्ट के अंतिम लम्हों को लेकर तोड़ी चुप्पी

Chris Woakes Opens about his shoulder injury IND vs ENG 5th Test: भारत-इंग्लैंड के पांचवें टेस्ट में कंधे की चोट के बावजूद क्रिस वोक्स मैदान पर उतरे और फैंस की तालियां बटोरीं. मैच का रोमांच और वोक्स का जज्बा अब भी लोगों की यादों में ताजा है. सीरीज के निर्णायक मुकाबले में टीम को जीत नहीं दिला पाने पर अफसोस जताते हुए वोक्स ने उस मोमेंट के बारे में चुप्पी तोड़ी है.

Chris Woakes Opens about his shoulder injury IND vs ENG 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का पांचवां मैच हाल के दिनों में टेस्ट क्रिकेट का सबसे रोमांचक मैच माना जा रहा है. जिस तरह भारत ने केवल 35 रन बचाने में इंग्लैंड के 4 विकेट झटक दिए, वह सांसें रोक देने वाला मोमेंट रहा. हालांकि इस दौरान साहस की पराकाष्ठा भी देखने को मिली, जब कंधे में चोट के बावजूद क्रिस वोक्स मैदान पर उतरे. उन्होंने स्लिंग बांधकर अपने हाथ को स्वेटर के अंदर रखा था, जैसे ही यह सीन मैदान पर दिखा, उनके लिए तालियों की गड़गड़ाहट स्वतः सुनाई देने लगी. मैच और सीरीज को समाप्त हुए अब 5 दिन हो चुके हैं, लेकिन लोगों की स्मृतियां अब भी ताजा हैं. इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स ने अपने कंधे की चोट के बारे में बात की. उन्होंने सीरीज के निर्णायक मुकाबले में टीम को जीत की दहलीज पार नहीं करा पाने पर निराशा जताई.

वोक्स को यह चोट भारत की पहली पारी के 57वें ओवर में लगी. करुण नायर के एक शॉट को बाउंड्री पर डाइव लगाकर बचाते समय वह असहज महसूस करने लगे और कंधा पकड़कर बैठ गए. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज की तुरंत टीम फिजियो ने जांच की और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा. स्काई स्पोर्ट्स द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में वोक्स ने कहा, “जब आपको इस तरह की चोट लगती है, तो लगता है आपका खेल खत्म हो गया है. लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा, यह सवाल नहीं था कि मैं मैदान पर रहूंगा या नहीं, बल्कि यह था कि मैं इसे कैसे संभालूंगा.”

उन्होंने आगे कहा, “जज्बात उफान पर थे. मैं उम्मीद कर रहा था कि हम गस (एटकिंसन) के साथ रहते हुए जीत दर्ज कर लें और मुझे एक भी गेंद का सामना न करना पड़े, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हुआ.”

चोट के बावजूद वोक्स मैच के बेहद अहम पलों में बल्लेबाजी करने लौटे, जब इंग्लैंड को जीत के लिए 17 रन की जरूरत थी. उन्होंने गस एटकिंसन के साथ साझेदारी की, लेकिन कोई गेंद का सामना नहीं किया. हालांकि, वह रन लेते समय स्पष्ट रूप से दर्द में नजर आए. आखिरकार नाटकीय अंत में मोहम्मद सिराज ने एटकिंसन का ऑफ स्टंप उखाड़कर भारत को छह रन से रोमांचक जीत दिला दी. सीरीज का अंत इस तरह हुआ कि भारत ने इंग्लैंड की जीत की भविष्यवाणियों को गलत साबित करते हुए दबाव में शानदार प्रदर्शन किया और खचाखच भरे ओवल स्टेडियम में जीत अपने नाम की.

अंतिम नतीजे के साथ एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई, जिसमें लंदन के ओवल मैदान पर आखिरी टेस्ट में भारत की यादगार जीत ने इंग्लैंड को सीरीज अपने नाम करने से रोक दिया. भारत ने सभी भविष्यवाणियों को धता बताते हुए, जो इंग्लैंड को जीत का प्रबल दावेदार मान रही थीं, बेहद रोमांचक अंदाज में छह रन से जीत दर्ज की और खचाखच भरे स्टेडियम में जश्न मनाया.

ये भी पढ़ें:-

जिम्बाब्वे के खिलाफ फिर चला कीवी बल्लेबाजों का बल्ला, ZIM vs NZ टेस्ट मैच में रनों की बरसात

Duleep Trophy: अगस्त के अंत में घरेलू क्रिकेट में बढ़ेगा रोमांच, दलीप ट्रॉफी की 5 टीमों का ऐलान

IPL 2026: CSK फैंस के लिए बुरी खबर, अश्विन छोड़ेंगे टीम का साथ!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >