एशेज 2025 तक फिट होने को बेताब हैं क्रिस वोक्स, ऑपरेशन नहीं बल्कि इस प्रक्रिया का लेंगे सहारा

Chris Woakes for Ashes 2025 : इंग्लैंड इस साल के अंत में अपने क्रिकेट इतिहास की सबसे प्रतिद्वंद्वी दौरे पर निकलने वाला है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कंगारू धरती पर उसे पांच मैचों की एशेज सीरीज खेलनी है. लेकिन गेंदबाजों की समस्या से जूझ रही इंग्लैंड को क्रिस वोक्स की चोट से दो चार होना पड़ रहा है. वोक्स एशेज में शामिल होना चाहते हैं और जल्द से जल्द ठीक होना चाहते हैं.

Chris Woakes for Ashes 2025 : इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स इस साल के अंत में होने वाली एशेज श्रृंखला तक फिट होने के लिए कंधे की सर्जरी कराने के बजाय ‘रिहैबिलिटेशन’ का विकल्प चुन सकते हैं. वोक्स भारत के खिलाफ ओवल में खेले गए पांचवें और अंतिम टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे. उनके कंधे पर चोट लगी थी. इस 36 वर्षीय खिलाड़ी का स्कैन हो चुका है और वह नतीजों का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उनका मानना है कि आठ सप्ताह का ‘रिहैबिलिटेशन’ कार्यक्रम उन्हें 21 नवंबर से पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट के लिए तैयार कर सकता है.

वोक्स ने बीबीसी स्पोर्ट से कहा, ‘‘मैं यह देखने के लिए इंतजार कर रहा हूं कि चोट कितनी गंभीर है लेकिन मुझे लगता है कि विकल्प सर्जरी या ‘रिहैबिलिटेशन’ हो सकता है. मैं मानता हूं कि यह चोट मुझे दोबारा परेशान कर सकती है, लेकिन मुझे लगता है कि यह एक ऐसा जोखिम हो सकता है जिसे आप लेने के लिए तैयार हैं.‘‘

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज 2-2 से समाप्त हुई. लीड्स में 5 विकेट से जीत के साथ इंग्लैंड ने बढ़त बनाई, लेकिन भारत ने एजबेस्टन में 336 रन से मैच जीतकर स्कोर बराबर कर लिया. लॉर्ड्स में मेजबानों ने फिर से एक नजदीकी मुकाबले में 22 रन से मैच जीतकर बढ़त ली, जबकि मैनचेस्टर में खेला गया चौथा टेस्ट ड्रॉ रहा. अंत में भारत ने ओवल में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सीरीज बराबरी पर खत्म की. इस सीरीज में इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा 181 ओवर क्रिस वॉक्स ने फेंके, वे सीरीज में दूसरे सबसे ज्यादा ओवर डालने वाले गेंदाबाज रहे.  पूरे टूर्नामेंट में उनसे अधिक ओवर सिर्फ मोहम्मद सिराज ने डाले.

अपने फिट होने को लेकर वोक्स ने आगे कहा, ‘’मैंने फिजियो और विशेषज्ञों से जो सुना है, उसके अनुसार सर्जरी के बाद फिट होने में लगभग चार महीने या तीन से चार महीने लगेंगे. जाहिर है, यह एशेज और ऑस्ट्रेलिया से जुड़ा है, इसलिए यह मुश्किल है. ‘रिहैबिलिटेशन’ में आठ सप्ताह का समय लगेगा इसलिए यह एक विकल्प हो सकता है लेकिन मैं कोई भी फैसला रिपोर्ट आने के बाद करूंगा.’’

एशेज सीरीज में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैच खेलेंगे. इंग्लैंड 2015 के बाद से एशेज अपने नाम करने को तरस रहा है. पिछले 10 सालों में 4 बार इसका आयोजन हुआ है, जिसमें 2 बार ऑस्ट्रेलिया विजयी रहा है, जबकि दो बार यह ड्रॉ रही है. अब एक बार फिर से इसकी गूंज सुनाई दे रही है. इंग्लैंड 21 नवंबर से फिर से ऑस्ट्रेलिया के रण में उतरेगा, तो उसके लिए यह आसान नहीं होगा. गेंदबाजी आक्रमण की कमी से जूझ रहे इंग्लैंड के लिए वोक्स का ठीक होना सबसे जरूरी बात होगी.   

ये भी पढ़ें:-

आज भी उसके अंदर वही… रहाणे ने खोला 4 साल पुराना राज; जब इस बात पर गुस्सा हो गए थे सिराज

इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया की भूल, माइकल क्लार्क ने बताया- अपने एक्स फैक्टर को ही नहीं खिलाया, वरना जीत जाते सीरीज

रक्षाबंधन पर मिलिए 9 क्रिकेटर्स की बहनों से, जिन्होंने संघर्ष से स्टार बनने तक हमेशा दिया है साथ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >