नंबर-3 पर कौन होगा टीम इंडिया का फ्यूचर? करुण नायर और साईं सुदर्शन पर पुजारा ने सुना दिया बड़ा फैसला

Cheteshwar Pujara on India’s Number 3 Batsman : भारत ने इंग्लैंड में आखिरी टेस्ट जीतकर सीरीज 2-2 से बराबर की. भारत के बल्लेबाज इस दौरे पर काफी सफल रहे, लेकिन नंबर 3 पोजिशन पर करुण नायर और साई सुदर्शन दोनों नाकाम रहे. सीरीज के बाद चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि युवा बल्लेबाजों पर अपनी राय दी है.

Cheteshwar Pujara on India’s Number 3 Batsman : भारतीय टीम इंग्लैंड में सीरीज बराबर करके लौटी. अंतिम टेस्ट मैच में भारत ने आखिरी दिन 35 रन का बचाव करते हुए इंग्लैंड के चारों विकेट झटक दिए. इस जीत के साथ ही पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबरी पर समाप्त हुई. भारत के बल्लेबाजों ने इस सीरीज में शानदार खेल दिखाया. कुल 3809 रन बनाकर भारतीय बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया. लेकिन! लेकिन इस सीरीज में टीम इंडिया का एक प्रयोग असफल रहा. वह था नंबर 3 का बल्लेबाज ढूंढना. विराट कोहली और रोहित शर्मा के होते हुए भी भारत जूझ रहा था, अब संन्यास के बाद टीम इंडिया का सिरदर्द कम नहीं हुआ है. भारत ने इस नंबर पर करुण नायर (Karun Nair) और साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) दोनों को मौका दिया, लेकिन दोनों ही नाकाम रहे. अब इसी क्रम के धाकड़ बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने अपनी राय रखी है. 

इंग्लैंड सीरीज में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए करुण नायर और साई सुदर्शन का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ नहीं रहा, लेकिन चेतेश्वर पुजारा को विश्वास है कि ये दोनों आगे चलकर अच्छा करेंगे. पुजारा ने इंडिया टुडे से कहा, “देखिए, युवा खिलाड़ियों को परिपक्व होने में थोड़ा समय लगता है. साई सुदर्शन ने क्षमता दिखाई है, उन्होंने एक बार अच्छा प्रदर्शन किया है. करुण नायर ने भी प्रदर्शन किया है. तो जैसे-जैसे उन्हें अनुभव मिलेगा, उनका खेल बेहतर होता जाएगा. आप उम्मीद नहीं कर सकते कि हर खिलाड़ी हर बार दो-तीन शतक लगाए, खासकर जब वे युवा हों, उन्हें समय देना जरूरी है.”

Karun nair.

उन्होंने आगे कहा, “यह भारतीय टीम के लिए एक अच्छा दौर है, क्योंकि यह एक कठिन सीरीज थी, और 2-2 से ड्रा कराने का मतलब है कि हर खिलाड़ी ने योगदान दिया. तो आगे चलकर यह टीम निश्चित रूप से अच्छा प्रदर्शन करेगी.”

Sai sudharsan.

भारत के लिए इस सीरीज में एक कमजोर कड़ी नंबर 3 की पोजिशन रही, जहां करुण नायर और साई सुदर्शन को आजमाया गया. दाएं हाथ के बल्लेबाज नायर इस स्लॉट पर पूरी तरह प्रभावित नहीं कर पाए, जबकि साई सुदर्शन के नाम यहां एक अर्धशतक दर्ज रहा. कुल मिलाकर, नंबर 3 पर नायर ने चार पारियों में 27.75 की औसत से 111 रन बनाए, जबकि बाएं हाथ के सुदर्शन ने छह पारियों में 23 की औसत से 140 रन बनाए.

Shubman gill.

हालांकि ये दो बल्लेबाज भले ही न चल पाए हों, लेकिन अन्य बैट्समैन काफी सफल रहे. खासकर भारतीय कप्तान शुभमन गिल. उन्होंने इस सीरीज में चार शतकों के साथ 754 रन बनाए. पुजारा शुभमन गिल की कप्तानी से भी प्रभावित हुए, जिन्होंने इंग्लैंड में कई सेशन भारत के नाम किए. उन्होंने कहा, “टीम ने कई सेशन जीते हैं. अगर हम सिर्फ इस सीरीज की बात करें, तो हां, यह ड्रा हुई, लेकिन मेरी नजर में यह जीत से कम नहीं है. यह भारतीय टीम के लिए एक जीत है. भारतीय क्रिकेट सही हाथों में है और जिस तरह सभी युवा खिलाड़ी प्रदर्शन कर रहे हैं, यह बहुत उम्मीद जगाता है.”

इस भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज ने यह भी सुनिश्चित कर दिया कि इंग्लैंड में 2018 से भारत का अजेय रिकॉर्ड बरकरार रहे. पिछली सीरीज भी भारत ने विराट कोहली की कप्तानी में इंग्लैंड में 2-2 से ड्रा कराई थी. हालांकि भारत 2007 से इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने में नाकाम रहा है और ऐसे में उसके पास भी खुश होने का कम से कम एक बहाना जरूर है. 

ये भी पढ़ें:-

11 चौके 6 छक्के से दहली साउथ दिल्ली, दिग्वेश राठी को तो…, DPL 2025 में इस खिलाड़ी ने मचाया तहलका

BCCI सिराज पर ध्यान दे वरना… आरपी सिंह ने इंग्लैंड सीरीज के बाद दे दी चेतावनी

जसप्रीत बुमराह के ऊपर BCCI की नजर टेढ़ी! गंभीर के इस पसंदीदा नियम से बढ़ेगी मुश्किल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >