इमरान खान की मनमानी ने डुबाया पाकिस्तान क्रिकेट, पूर्व पीसीबी प्रमुख ने लगाए आरोप

Champions Trophy: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के पूर्व अध्यक्ष नजम सेठी (Najam Sethi) ने अप्रत्यक्ष रूप से देश के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) को पाकिस्तान क्रिकेट के गिरते स्तर के लिए जिम्मेदार ठहराया है. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान की लगातार दो हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर होने पर क्रिकेट प्रशंसकों में गहरी निराशा है.

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में भयावह प्रदर्शन के बाद पाकिस्तानी टीम के ऊपर तमाम हमले हो रहे हैं. न्यूजीलैंड और भारत से हारकर वह ग्रुप स्टेज में ही केवल 5 दिन में ही बाहर हो गई है. 29 साल बाद आइसीसी के किसी आयोजन का होस्ट बने पाकिस्तान के लिए यह शर्मनाक है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के पूर्व अध्यक्ष नजम सेठी ने अप्रत्यक्ष रूप से देश के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) को पाकिस्तान क्रिकेट के गिरते स्तर के लिए जिम्मेदार ठहराया है. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान की लगातार दो हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर होने पर क्रिकेट प्रशंसकों में गहरी निराशा है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नजम सेठी (Najam Sethi) ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया कि पाकिस्तान क्रिकेट का स्तर बहुत नीचे गिर चुका है. 

नजम सेठी ने सवाल उठाया कि एक ऐसी टीम जिसने 1992 में वर्ल्ड कप और 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी, जो टी20 (2018), टेस्ट (2016) और वनडे (1990, 1996) में नंबर एक थी, वह आज जिम्बाब्वे जैसी टीमों से तुलना झेलने को मजबूर क्यों हो गई है? नजम सेठी के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट के पतन की शुरुआत 2019 में इमरान खान के प्रधानमंत्री बनने के बाद हुई. जब इमरान ने एहसान मनी (आईसीसी के पूर्व अध्यक्ष) को PCB अध्यक्ष बनाया, तो उन्होंने घरेलू क्रिकेट ढांचे में बड़े बदलाव किए, जिससे पाकिस्तान क्रिकेट कमजोर पड़ने लगा.

उन्होंने आगे लिखा कि राजनीतिक हस्तक्षेप लगातार जारी रहा, PCB की नीतियां अस्थिर हो गईं और बोर्ड में मनमाने फैसले लिए जाने लगे. सेठी ने PCB के प्रबंधन पर कई गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि विदेशी कोचों को नियुक्त किया गया और फिर बिना ठोस वजह के निकाल दिया गया. चयनकर्ताओं की नियुक्ति मनमाने ढंग से की गई. पुराने, पहले से त्यागे गए लोगों को फिर से बोर्ड में शामिल किया गया. खिलाड़ियों के बीच गुटबाजी बढ़ी और कप्तानों के अहंकार आपस में टकराने लगे. इसके चलते टीम का प्रबंधन पूरी तरह विफल हो गया और परिणामस्वरूप पाकिस्तान क्रिकेट गहरे संकट में चला गया. Pakistan Cricket Downfall caused by Imran Khan.

घरेलू क्रिकेट प्रणाली में बदलाव

इमरान खान के निर्देश पर 2019 में PCB ने घरेलू क्रिकेट का ढांचा पूरी तरह बदल दिया. पहले 16-18 विभागीय और क्षेत्रीय संघीय टीमों की पुरानी प्रणाली थी, जिसे समाप्त कर दिया गया. इसके स्थान पर सिर्फ छह टीमों की नई प्रथम श्रेणी क्रिकेट प्रणाली लागू की गई. इसके बाद, 2021 में इमरान ने रमीज राजा को PCB अध्यक्ष नियुक्त किया, जब एहसान मनी ने अपने कार्यकाल को आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया. सेठी ने कहा, “भयानक परिणाम हमारे सामने हैं. यदि हम समस्याओं की प्रकृति को पहचान लें और इस कार्य के लिए आवश्यक ईमानदारी, अनुभव, ज्ञान और व्यावसायिकता जुटा लें तो हम निश्चित रूप से अपने क्रिकेट भाग्य को पुनः स्थापित कर सकते हैं.”

सेठी का PCB से इस्तीफा और वापसी

जब इमरान खान प्रधानमंत्री बने, तो नजम सेठी ने PCB अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया, जिससे एहसान मनी की नियुक्ति का रास्ता साफ हुआ. हालांकि, दिसंबर 2022 में इमरान सरकार के पतन के बाद सेठी ने फिर से PCB अध्यक्ष के रूप में रमीज राजा की जगह ली. नजम सेठी ने पाकिस्तान क्रिकेट में गिरावट के लिए इमरान खान के फैसलों को जिम्मेदार ठहराया. उनके अनुसार, गलत नीतियों, घरेलू क्रिकेट ढांचे में बदलाव, राजनीतिक हस्तक्षेप और टीम के भीतर मतभेदों ने पाकिस्तान क्रिकेट को कमजोर कर दिया.

इसे भी पढ़ें: ‘इतने केले तो बंदर भी नहीं खाते’, वसीम अकरम ने पाकिस्तानी टीम के डाइट प्लान पर किया कटाक्ष

इसे भी पढ़ें: Virat Kohli के शतक पर ‘जनेऊधारी’ का साष्टांग प्रणाम, अगर ये नहीं देखा तो क्या देखा!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >