चैंपियंस ट्रॉफी के लिए न्यूजीलैंड की टीम घोषित, केन विलियम्सन या टॉम लाथम नहीं इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान

Champions Trophy: न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है. मिचेल सैंटनर को कप्तान बनाया गया है. जबकि अनुभवी केन विलियम्सन और टॉम लाथम को भी स्क्वॉड में जगह मिली है.

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने में अब केवल 38 दिन बचे हैं. सभी देश अपनी-अपनी टीम की घोषणा करने लगे हैं. इसी क्रम में सबसे पहले इंग्लैंड ने अपनी स्क्वॉड की घोषणा की थी, अब न्यूजीलैंड के ब्लैककैप्स के 15 सदस्यीय दल का भी ऐलान कर दिया गया है. भारत के खिलाफ शानदार जीत दिलाने वाले टॉम लाथम की जगह टीम की कमान स्पिनर मिचेल सैंटनर को सौंपी गई है. विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लाथम और पूर्व कप्तान केन विलियमसन टीम में अनुभवी खिलाड़ी के रूप में मौजूद रहेंगे. तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन और बेन सियर्स को भी टीम में शामिल किया गया है.

बल्लेबाजी में रचिन रवींद्र और डेवोन कॉनवे के साथ केन विलियमसन कीवी टीम की मजबूती बनेंगे. जबकि विलियम ओ’रूर्के, बेन सीयर्स और नाथन स्मिथ गेंदबाजी आक्रमण संभालेंगे. इस बार की चैंपियंस ट्रॉफी तीनों खिलाड़ियों का पहला आईसीसी टूर्नामेंट होगा. कप्तान मिशेल सेंटनर, विकेटकीपर-बल्लेबाज टॉम लैथम और पूर्व कप्तान केन विलियमसन 2017 में पिछली चैंपियंस ट्रॉफी में शामिल हो चुके हैं. इनमें से विलियमसन 2013 के संस्करण में भी खेल चुके हैं. वे न्यूजीलैंड की ओर से इस टूर्नामेंट में 6 मैच खेल चुके हैं, जिसमें 69 के औसत से 375 रन बनाए हैं. 19 फरवरी को न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पहले मुकाबले से चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत होगी. जबकि भारत और कीवी टीम का मुकाबला 2 मार्च को होगा.

बल्लेबाजी में शीर्ष क्रम में विल यंग तो मध्यक्रम में मार्क चैपमैन और डेरिल मिशेल रहेंगे. कीवी टीम ने एशियाई पिचों को ध्यान में रखते हुए स्पिन खिलाड़ियों के लिए भी टीम में जगह बनाई है. इसमें कप्तान मिचेल सैंटरन के साथ ग्लेन फिलिप्स और माइकल ब्रेसवेल हैं, उनके साथ रचिन रवींद्र भी मौजूद रहेंगे.

बेन सीयर्स रिजर्व पिछले साल टी-20 विश्व कप के लिए खिलाड़ी थे, लेकिन नवंबर में भारत में न्यूजीलैंड की टेस्ट सीरीज में घुटने की चोट के कारण वे बाहर हो गए थे. गुरुवार को घरेलू क्रिकेट में वेलिंगटन प्रांत के लिए टी-20 मैच में चोट से वापसी करते हुए शानदार खेल दिखाया था. तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई अनुभवी मैट हेनरी और फर्ग्यूसन कर रहे हैं, जिन्होंने दो टी-20 और दो एकदिवसीय विश्व कप खेले हैं. फर्ग्यूसन का न्यूजीलैंड क्रिकेट के साथ अनुबंध समाप्त हो गया था, लेकिन उन्हें वापस टीम में बुलाया गया है. इसके साथ जैकब डफी को रिजर्व खिलाड़ी के रूप में रखा गया है. 

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए न्यूजीलैंड टीम

मिशेल सेंटनर (कप्तान), विल यंग, ​​डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन सियर्स, विल ओ’रुरके 

दोनों ग्रुप में कौन-कौन सी टीमें

ग्रुप ए – पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश.
ग्रुप बी – दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंग्लैंड.

चैंपियंस ट्रॉफी का पूरा शेड्यूल

19 फरवरी – पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड – कराची, पाकिस्तान.
20 फरवरी – बांग्लादेश बनाम भारत – दुबई.
21 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका – कराची, पाकिस्तान.
22 फरवरी – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड – लाहौर, पाकिस्तान.
23 फरवरी – पाकिस्तान बनाम भारत – दुबई.
24 फरवरी – बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड – रावलपिंडी, पाकिस्तान.
25 फरवरी – ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, रावलपिंडी – पाकिस्तान.
26 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड – लाहौर, पाकिस्तान.
27 फरवरी – पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश – रावलपिंडी, पाकिस्तान.
28 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया – लाहौर, पाकिस्तान.
01 मार्च – दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड – कराची, पाकिस्तान.
02 मार्च – न्यूजीलैंड बनाम भारत – दुबई.
04 मार्च – सेमी-फाइनल 1 – दुबई.
05 मार्च – सेमीफाइनल 2 – लाहौर, पाकिस्तान.
9 मार्च – फाइनल – लाहौर.
(सभी मैच डे-नाइट होंगे)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >