Champions Trophy: जय शाह बनेंगे आईसीसी अध्यक्ष, पाकिस्तान के लिए होगी मुश्किल? पीसीबी प्रमुख ने दिया जवाब

Champions Trophy: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने चैपियंस ट्रॉफी 2025 पर फिर अपनी प्रतिक्रिया दी है. नकवी ने भारतीय टीम के पाकिस्तान दौरे से इनकार करने पर आईसीसी से स्पष्टता की मांग की है. जय शाह (Jay Shah) के आईसीसी अध्यक्ष बनने पर उन्होंने कहा कि आईसीसी को अपनी विश्वसनीयता के बारे में सोचना होगा.

Champions Trophy:  पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख मोहसिन नकवी ने सोमवार को लाहौर में स्टेडियम में निर्माण कार्य का मुआयना करने पहुंचे थे. इस मौके पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी खेलने से बीसीसीआई के इनकार पर उन्हें आईसीसी से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है. बीसीसीआई के रुख पर अगर आईसीसी स्पष्टता दे तो बात आगे बढाई जा सकती है. जय शाह के आईसीसी अध्यक्ष बनने के सवाल पर नकवी ने कहा कि आईसीसी को अपनी विश्वसनीयता के बारे में सोचना चाहिए. उसको सभी बोर्ड का प्रतिनिधित्व करना है. 

भारतीय टीम ने 2008 के मुंबई आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान में कोई क्रिकेट मैच नहीं खेला है. बीसीसीआई ने इस महीने की शुरुआत में आईसीसी को स्पष्ट कर दिया था कि वह 2025 के चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी अपनी टीम को पाकिस्तान नहीं भेजेगा. बीसीसीआई चाहता है कि उसके मैच किसी अन्य देश में कराए जाएं. जबकि पीसीबी ने ‘हाइब्रिड मॉडल’ को खारिज कर आईसीसी से स्पष्टता मांगी है कि भारत पाकिस्तान की यात्रा क्यों नहीं करना चाहता है?  नकवी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ भारत को अगर अपनी टीम पाकिस्तान भेजने को लेकर कोई चिंता है तो उन्हें हमसे बात करनी चाहिए और हम उसे दूर करेंगे. मुझे नहीं लगता कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत के पाकिस्तान न आने का कोई कारण है.’’ नकवी पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं, उन्होंने बताया कि पीसीबी ने बीसीसीआई के फैसले पर अधिक जानकारी के लिए आईसीसी को पत्र लिखा है. उन्होंने कहा कि वे आईसीसी से सीधे संपर्क में है और उन्हें आईसीसी से जवाब का इंतजार है, जिससे वे चीजों को आगे बढ़ा सकें.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान क्यों नहीं जाती भारतीय टीम, क्या हैं वे 5 बड़े कारण?

जय शाह आईसीसी अध्यक्ष बने तो

पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में घुमाने की घोषणा की थी, इस पर भारत ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी. जिसके बाद आईसीसी ने ट्रॉफी के पीओके में टूर कराने से रोक दिया था. आपको बता दें कि एक दिसंबर से आईसीसी अध्यक्ष का कार्यभार जय शाह संभालेंगे. जब पीसीबी प्रमुख से पूछा गया कि क्या आने वाले समय में पीसीबी के लिए हालात और मुश्किल होंगे? इस पर नकवी ने कहा, “चीजें इस तरह से काम नहीं करती हैं. हर बोर्ड स्वतंत्र है और उसकी अपनी पहचान है. मुझे लगता है कि आईसीसी को भी अपनी विश्वसनीयता के बारे में सोचना चाहिए क्योंकि वह दुनिया के सभी क्रिकेट बोर्ड का प्रतिनिधित्व करता है.’’ नकवी इस मौके पर आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के टूर से पीओके के शहरों को हटाने और हाइब्रिड मॉडल के साथ टूर्नामेंट के आयोजन जैसे सवालों को टाल गये.

टूर्नामेंट पाकिस्तान में नहीं तो होगा भारी आर्थिक नुकसान

आईसीसी इस हफ्ते के अंत तक चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल जारी कर सकता है. भारतीय टीम पाकिस्तान यात्रा नहीं करेगी ऐसी परिस्थिति में आईसीसी और पीसीबी के पास दो ही रास्ते हैं. या तो वह बीसीसीआई के सुझाव पर आगे बढ़े या फिर पूरे टूर्नामेंट को किसी अन्य देश में कराया जाए. अगर टूर्नामेंट किसी अन्य देश में कराया गया तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा. क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज के अनुसार यदि पाकिस्तान इस टूर्नामेंट को होस्ट करने से बाहर हटता है तो उसे आईसीसी का सैंक्शन (भविष्य में किसी भी बड़े आयोजन कराने पर रोक) झेलना पड़ सकता है. इसके साथ ही उसे लगभग 65 मिलियन डॉलर का नुकसान भी उठाना पड़ेगा. पीसीबी अभी लाहौर, कराची और रावलपिंडी में क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण में लगा हुआ है और ऐसी परिस्थितियों में उसे कई तरह के नुकसान हो सकता है. 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >