Champions Trophy: बीसीसीआई ने आईसीसी को बताया, पीसीबी अब तक ‘अनजान’!

Champions Trophy: 2025 के चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम के लिए पाकिस्तान ने कई तरह के प्रस्ताव रखे. लेकिन दौरे को लेकर बीसीसीआई ने शुरू से अपना निर्णय तय रखा है. अब पीसीबी के पास चैंपियंस ट्रॉफी को हाइब्रिड मॉडल में कराने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है.

Champions Trophy: बीसीसीआई ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए आईसीसी को सूचित कर दिया है, कि भारतीय टीम पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी. अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पास आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी ‘हाइब्रिड मॉडल’ में कराने के अलावा कोई चारा नहीं है. पाकिस्तान ने बीसीसीआई के सामने भारत के मैच के दौरान पाकिस्तान आने और मैच के बाद वापस लौटने का विकल्प भी दिया था. लेकिन बीसीसीआई ने इसे ठुकरा दिया था. पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि उनके बोर्ड को बीसीसीआई से कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है. हालांकि चैंपियनशिप का होस्ट होने के नाते ताजा घटनाक्रम के बारे में पाकिस्तान को सूचित करने का विशेषाधिकार आईसीसी का है.

19 फरवरी से 9 मार्च तक खेला जाएगा टूर्नामेंट

बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि यह आईसीसी का टूर्नामेंट है और बीसीसीआई ने आईसीसी को बता दिया है कि भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जायेगी. यह आईसीसी पर निर्भर करेगा कि वह मेजबान देश को इसके बारे में सूचित करे और फिर टूर्नामेंट का कार्यक्रम तय करे. आम तौर पर टूर्नामेंट शुरू होने से 100 दिन पहले कार्यक्रम की घोषणा की जाती है. ईएसपीएन की एक रिपोर्ट के अनुसार टूर्नामेंट 19 फरवरी से 9 मार्च तक खेले जाएंगे और भारत के पाकिस्तान न जाने पर यह चैंपियनशिप हाइब्रिड मॉडल पर ही खेली जाएगी. कल 11 नवंबर को टूर्नामेंट के शेड्यूल की घोषणा की जा सकती है.

भारत ने यह तय किया है कि वह अपने सारे मैच दुबई में खेलेगा. भारत-पाकिस्तान मुकाबला भी यूएई में ही खेला जायेगा. हाइब्रिड मॉडल को 2023 एशिया कप के दौरान भी अपनाया गया था जहां पाकिस्तान ने अपने मैच घरेलू मैदान पर खेले थे लेकिन भारत ने अपने मैच श्रीलंका में खेले थे. भारत ने 2008 में मुंबई हमलों के बाद से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है. 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >