Champions Trophy 2025: केएल राहुल विकेटकीपर के रूप में कोच गौतम गंभीर की पहली पसंद, पंत को करना होगा इंतजार

Champions Trophy 2025: 19 फरवरी से 9 मार्च तक पाकिस्तान और दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खेला जाएगा. इससे पहले टीम इंडिया से एक बड़ी खबर है. मुख्य कोच गौतम गंभीर ने विकेट कीपर को लेकर अपनी पसंद बता दी है.

Champions Trophy 2025: टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने साफ कर दिया है कि केएल राहुल ही चैंपियंस ट्रॉफी में विकेट कीपर की भूमिका में नजर आएंगे. उन्होंने केएल राहुल को विकेट कीपर के तौर पर अपनी पहली पंसद बता दिया है. गंभीर के इस बयान के बाद ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में वापसी के लिए इंतजार करना होगा.

केएल हमारे लिए नंबर 1 विकेटकीपर : गंभीर

गौतम गंभीर ने मीडिया से बात करते हुए कहा- “केएल हमारे लिए नंबर 1 विकेटकीपर हैं और उसने हमारे लिए अच्छा प्रदर्शन किया है.” ऋषभ पंत को लेकर गंभीर ने कहा- उम्मीद है कि जब भी पंत को मौका मिलेगा, वह इसके लिए तैयार रहेगा. फिलहाल मैं यही कह सकता हूं, अभी केएल ही वह खिलाड़ी है जो विकेट कीपर के रूप में शुरुआत करने जा रहा है.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा.

यह भी पढ़ें: शुभमन गिल ने बल्ले से रचा इतिहास, एमएस धोनी की बराबरी कर मचाया तहलका

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के आखिरी मैच में केएल राहुल का चला था बल्ला

केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे मुकाबले में अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने 29 गेंदों में 3 चौकों और एक छक्के की मदद से 40 रन की पानी खेली थी. विकेट कीपिंग में भी उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >