चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का पलड़ा भारी, इरफान पठान ने जताई जीत की उम्मीद

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से होने वाला है. भारत अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के साथ करेगा. इरफान पठान (Irfan Pathan) ने इस बार चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत की टीम से काफी उम्मीदें जताई है.

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के शुरू होने में लगभग 1 महीने का समय शेष है. पिछली बार इस टूर्नामेंट का आयोजन इंग्लैंड में 2017 में किया गया था. उस समय पाकिस्तान ने भारत को 180 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया था. अब आठ साल बाद इस चैंपियनशिप का आयोजन पाकिस्तान में किया जा रहा है. पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने कहा है कि 19 फरवरी से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में इस बार भारत का पलड़ा भारी रहेगा. सफेद गेंद की भारतीय टीम स्थिर है और टी20 विश्वकप जीतने के बाद वह चैंपियंस ट्रॉफी भी जीतेगी.

इरफान ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा, “टीम इंडिया ऐसा कर सकती है, क्योंकि अगर आप सफेद गेंद वाली टीम को देखें, तो यह काफी हद तक सेटल्ड (व्यवस्थित) है. इसके अलावा, कुछ युवा खिलाड़ी भी हैं, यंग गन हैं, जिन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है. उनमें से एक नीतीश कुमार रेड्डी हैं. इससे टीम और मजबूत होगी. बहुत सारे विकल्प हैं. गेंदबाजी काफी अहम होगी. सफेद गेंद क्रिकेट को देखें तो यह टी20 विश्वकप की तरह ही होगी, तो उम्मीदें बहुत अधिक हैं.”

भारतीय टीम में शामिल होने के लिए खिलाड़ी लगा रहे जोर

भारतीय टीम में शामिल होने के लिए काफी खिलाड़ी जोर लगा रहे हैं. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और उसके बाद विजय हजारे ट्रॉफी में ईशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी टीम में वापसी के लिये काफी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. भारतीय टीम प्रबंधन ने अभी टीम की घोषणा नहीं की है. भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 और 3 एकदिवसीय मुकाबले 22 जनवरी से खेलने हैं, ऐसे में इस सीरीज के बाद चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम का ऐलान किया जा सकता है. 

दुबई में अपने मैच खेलेगा भारत

आठ टीमों के इस टूर्नामेंट में 50 ओवर के प्रारूप में 15 मैच होंगे और यह पाकिस्तान और दुबई में खेला जाएंगे. भारत अपने मुकाबले हाइब्रिड मॉडल के तहत दुबई में खेल रहा है. इस टूर्नामेंट में इंडिया तीन ग्रुप मैच खेलेगी. पहला मैच बांग्लादेश से 20 फरवरी को तो भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 23 फरवरी को दुबई में होगा. तीसरा मैच न्यूजीलैंड से 2 मार्च को होगा. 

9 मार्च को लाहौर में होगा फाइनल

चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले 19 फरवरी से पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच से शुरू होंगे. अन्य टीमें अपने मुकाबले पाकिस्तान में ही खेलेंगी. पाकिस्तान- रावलपिंडी, लाहौर और कराची में टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा. प्रत्येक स्थान पर तीन ग्रुप मैच खेले जाएंगे. चैंपियंस ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को दुबई इंटरनेशनल ग्राउंड में जबकि दूसरा सेमीफाइनल लाहौर में 5 मार्च को होगा. फाइनल 9 मार्च को लाहौर में खेला जाएगा, हालांकि अगर फाइनल के लिए भारत क्वालीफाई करता है तो फाइनल दुबई में खेला जाएगा. 

चैम्पियंस ट्रॉफी ग्रुप

ग्रुप ए: पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और

ग्रुप बी: दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, इंग्लैंड।

विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड दौरे से बाहर, रिपोर्ट में बड़ा दावा

25 सालों से नहीं खुला जीत का खाता, जानें कैसे हैं सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर टीम इंडिया के रिकॉर्ड्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >