एशेज में कौन बनेगा विजेता? ब्रेट ली ने की भविष्यवाणी; 3-2 से इस टीम को बताया फेवरेट

Brett Lee prediction for Ashes 2025-26: भारत सीरीज के बाद इंग्लैंड एशेज़ 2025-26 की तैयारी में है. भविष्यवाणियों का दौर शुरू हो चुका है. ग्लेन मैक्ग्रा ने ऑस्ट्रेलिया की 5-0 जीत का दावा किया, जिस पर स्टुअर्ट ब्रॉड ने मजाक किया. अब ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ब्रेट ली ने भी अपनी प्रिडिक्शन देते हुए रोमांच बढ़ा दिया है.

Brett Lee prediction for Ashes 2025-26: भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज समाप्त करने के बाद इंग्लैंड एशेज की तैयारी में जुटा है. फिलहाल उसके ज्यादातर क्रिकेटर द हंड्रेड में व्यस्त हैं. लेकिन इसके खत्म होते ही विश्व क्रिकेट की सबसे पुरानी दुश्मनी फिर से शुरू हो जाएगी. 2025 में एक बार फिर दोनों टीमें भिड़ें, इससे पहले ही भविष्यवाणियों का दौर शुरू हो गया है. ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने भविष्यवाणी की है कि 2025-26 एशेज में ऑस्ट्रेलिया 5-0 से जीत हासिल करेगा. उनका कहना है कि इंग्लैंड के लिए पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और नाथन लायन जैसे गेंदबाजों के खिलाफ खेलना बहुत मुश्किल होगा. इस पर स्टुअर्ट ब्रॉड ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अभी तो अगस्त है! कम से कम हमें ऑस्ट्रेलिया पहुँचने तो दो, ग्लेन! अब इस पर ऑस्ट्रेलिया के एक और दिग्गज ब्रेट ली ने अपनी प्रिडिक्शन दी है. 

ब्रेट ली एशेज सीरीज के बारे में कहा, “मुझे लगता है कि यह उतना आसान नहीं होगा जितना लोग सोचते हैं. चौंकिएगा मत अगर हमें वही स्कोरलाइन दिखे जो इंग्लैंड बनाम भारत सीरीज में दिखी. लेकिन फिर भी, अगर ऑस्ट्रेलिया सही तरीके से खेले और अपने हालात का फायदा उठाए, तो कोई कारण नहीं है कि वे यह सीरीज न जीतें. लेकिन इंग्लैंड को नजरअंदाज मत करना. अगर उनका सीरीज अच्छा गया, तो वे निश्चित रूप से चुनौती देंगे. ब्रेट ली ने अंत में भविष्यवाणी की कि ऑस्ट्रेलिया 3-2 से सीरीज जीतेगा. उन्होंने कहा, “हाँ, यही मेरी भविष्यवाणी है. एशेज में ऑस्ट्रेलिया 3-2 से. हम दुआ कर रहे हैं, फिंगर्स क्रॉस कर रहे हैं, सब कुछ क्रॉस कर रहे हैं.”

दुनिया की सबसे पुरानी क्रिकेट सीरीज

1882-83 से शुरू हुए टूर्नामेंट को क्रिकेट की सबसे पुरानी सीरीज भी मानी जाती है, जब ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पहली बार इंग्लिश जमीन पर हराया था. इसके बाद अंग्रेजी अखबार ने तंज कसते हुए कहा कि इंग्लिश क्रिकेट मर चुका है और उसकी राख ऑस्ट्रेलिया ले जाई जाएगी. इस पर रिएक्ट करते हुए तत्कालीन इंग्लैंड टीम के कप्तान ने राख वापस लाने का वादा किया और तब से यह शुरू हुआ सिलसिला अब तक चल रहा है.

ऑस्ट्रेलिया को हासिल है बढ़त

अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 73 एशेज सीरीज खेली जा चुकी हैं. इसमें ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा थोड़ा भारी दिखता है. कंगारू टीम ने इसे 34 बार अपने नाम किया है, जबकि इंग्लैंड ने 32 बार यह शृंखला जीती है, वहीं 7 बार यह सीरीज ड्रॉ रही है. इंग्लैंड पिछले 10 साल से इस सीरीज को जीतने के लिए तरस रहा है. 2015 में अंग्रेजों ने अपनी धरती पर 3-2 से सीरीज जीती थी. तब से अब तक 4 सीरीज हुई हैं, जिसमें 2 बार ऑस्ट्रेलिया ( 2017-18 और 2021-22) ने जीत हासिल की, जबकि दो बार सीरीज बराबरी (2018-19 और 2023) पर समाप्त हुई. पिछले एक दशक से जीत से महरूम इंग्लैंड इस बार कोई कमी नहीं छोड़ना चाहेगा. 

2025-26 की एशेज सीरीज का शेड्यूल

2025-26 की एशेज सीरीज 21 नवंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक ऑस्ट्रेलिया में खेली जाएगी. पाँच मैचों की यह टेस्ट शृंखला 2025-27 आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा होगी. ऑस्ट्रेलिया मौजूदा एशेज विजेता है, जिसने 2021-22 में जीत दर्ज की और 2023 में ड्रॉ खेला. इस सीरीज का पहला टेस्ट 21-25 नवंबर को पर्थ स्टेडियम में, दूसरा (डे-नाइट) 4-8 दिसंबर को ब्रिस्बेन में, तीसरा 17-21 दिसंबर को एडिलेड में, चौथा 26-30 दिसंबर को मेलबर्न में और पाँचवाँ 4-8 जनवरी को सिडनी में होगा.

ये भी पढ़ें:-

यह खिलाड़ी है विश्व क्रिकेट का दूसरा केविन पीटरसन, ब्रेट ली ने तारीफों के पुल बांधते हुए बताया नाम

इस सवाल को सुनते ही BCCI के कान खड़े, अगरकर और सूर्या को ही करा दिया चुप, नहीं देने दिया जवाब

किसी की सहानुभूति नहीं चाहिए, शतक लगाने के बाद तेवर में पृथ्वी शॉ, एक-एक बदलाव पर खुल कर बोले

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >