IND vs AUS 2nd Test Score: तीसरे दिन का खेल समाप्त, बड़ी जीत की ओर भारत, AUS 133/6

India vs Australia, Ind vs Aus 2nd Test Day 3 Live Cricket Score Streaming Online on Sony Ten 1, Sony Ten 3, Sony Liv Live TV Cricket Today Match Watch Online: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल आज समाप्त हो गया. स्टंप तक आस्ट्रेलिया पर भारत को मात्र दो रन की बढ़त हासिल थी. ऐसे में भारत बड़ी जीत की ओर तो अग्रसर है, लेकिन उसने पारी से जीत का मौका गंवा दिया है. चूंकि भारतीय बल्लेबाज आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर हावी हैं इसलिए चौथे दिन का खेल शुरू होने के बाद वे जल्द से जल्द टीम आस्ट्रेलिया की दूसरी पारी समाप्त करना चाहेंगे. इससे पहले आज सुबह तीसरे दिन का खेल शुरू होने के बाद भारत ने बल्लेबाजी जारी रखी और 326 रन पहली पारी में बनाए. इस तरह भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर 131 रन की बढ़त बनाकर विरोधी खेमे को दबाव में डाल दिया है. इसके बाद गेंदबाजी को उतरी टीम ने आते ही कहर मचा दिया और जो बर्न्स को उमेश यादव ने आउट कर दिया. ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका तब लगा जब स्कोर 4 रन ही था

Live Updates
6:15 PM. 28 Dec 20 12:45 PM. 28 Dec

तीसरे दिन का खेल समाप्त, बड़ी जीत की ओर भारत

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है. तीसरे दिन का मैच समाप्त होने तक भारत बड़ी जीत की ओर अग्रसर हो गया है हालांकि अब वह एक पारी से जीत दर्ज नहीं कर पायेगा क्योंकि आस्ट्रेलिया पर अब उसे मात्र दो रन की बढ़त हासिल है. कल जब आस्ट्रेलिया के बल्लेेबाज बैटिंग के लिए उतरेंगे तो उनके सामने किसी भी तरह पिच पर टिके रहने का लक्ष्य होगा, लेकिन अभी दो दिन का मैच बाकी है और उसके चार विकेट शेष हैं. ऐसे में भारत की जीत एक तरह से तय ही है अगर पहले टेस्ट मैच की बैटिंग दोबारा ना सामने आये तो.

6:15 PM. 28 Dec 20 12:45 PM. 28 Dec

भारत को अभी भी बढ़त हासिल

भारतीय टीम को अभी भी बढ़त हासिल है. आस्ट्रेलिया के पैट कमिंस और कैमरन ग्रीन ग्राउंड पर बने हुए हैं. टीम इंडिया को अब मात्र 11 रन की बढ़त हासिल है और आस्ट्रेलिया के पास चार विकेट शेष हैं. लेकिन भारतीय गेंदबाज अगर इसी तरह दबाव बनाये रहें, तो भारतीय टीम जीत हासिल कर सकती है.

6:15 PM. 28 Dec 20 12:45 PM. 28 Dec

ऑस्ट्रेलिया का छठा विकेट गिरा

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी में आस्ट्रेलिया की टीम लड़खड़ा गयी है और कप्तान पेन मात्र एक रन बनाकर रविंद्र जडेजा के शिकार बने हैं. पेन को पंत ने लपका. अभी आस्ट्रेलिया का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 104 रन है. अभी भी भारत को 26 रन की बढ़त प्राप्त है.

3:30 PM. 28 Dec 20 10:00 AM. 28 Dec

उमेश यादव मैदान से बाहर गए

मेलबर्न टेस्ट के तीसरे दिन भारत को उस समय बड़ा झटका लगा जब तेज गेंदबाज चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए. ऑस्ट्रेलिया जब दूसरी पारी खेल रही थी उसी दौरान टीम इंडिया तेज गेंदबाज उमेश यादव की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया. ज्यादा पेन के कारण उनको ग्राउंड से बाहर जाना पड़ा.

3:30 PM. 28 Dec 20 10:00 AM. 28 Dec

अश्विन ने दिलाई भारत को दूसरी सफलता

भारत को दूसरी सफलता मार्नस लाबुशाने के विकेट के रूप में मिली. उनका विकेट आर. अश्विन ने लिया और उन्हें 28 रन पर अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच आउट कराया.

3:30 PM. 28 Dec 20 10:00 AM. 28 Dec

भारत को पहली सफलता

भारतीय टीम के 326 रन पर आलआउट के बाद ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी शुरू हुई और पहला ओवर जसप्रीत बुमराह ने मेडन डाला. क्रीज पर मौजूद थे जो बर्न्स और मैथ्यू वेड. इसके बाद बॉलिंग करने आए उमेश यादव ने जो बर्न्स को उमेश यादव ने ऋषभ पंत के हाथों कैच करा दिया. इस तरह भारत को पहली सफलता मिली.

मुख्य बातें

India vs Australia, Ind vs Aus 2nd Test Day 3 Live Cricket Score Streaming Online on Sony Ten 1, Sony Ten 3, Sony Liv Live TV Cricket Today Match Watch Online: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल आज समाप्त हो गया. स्टंप तक आस्ट्रेलिया पर भारत को मात्र दो रन की बढ़त हासिल थी. ऐसे में भारत बड़ी जीत की ओर तो अग्रसर है, लेकिन उसने पारी से जीत का मौका गंवा दिया है. चूंकि भारतीय बल्लेबाज आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर हावी हैं इसलिए चौथे दिन का खेल शुरू होने के बाद वे जल्द से जल्द टीम आस्ट्रेलिया की दूसरी पारी समाप्त करना चाहेंगे. इससे पहले आज सुबह तीसरे दिन का खेल शुरू होने के बाद भारत ने बल्लेबाजी जारी रखी और 326 रन पहली पारी में बनाए. इस तरह भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर 131 रन की बढ़त बनाकर विरोधी खेमे को दबाव में डाल दिया है. इसके बाद गेंदबाजी को उतरी टीम ने आते ही कहर मचा दिया और जो बर्न्स को उमेश यादव ने आउट कर दिया. ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका तब लगा जब स्कोर 4 रन ही था

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >