Asia Cup 2023: एशिया कप से बड़ी खबर, कोलंबो के सारे मैच इन स्टेडियम में हो सकते हैं शिफ्ट, जानें वजह

पालेकल, दांबुला और हंबनटोटा जैसे स्थलों को लेकर चर्चा जारी है. टूर्नामेंट में भाग लेने वाली छह टीमों को आयोजन स्थल में संभावित बदलाव के बारे में भी सूचित कर दिया गया है. पालेकल इस समय एशिया कप लीग मैचों की मेजबानी कर रहा है, लेकिन इस पहाड़ी शहर में भी बारिश की संभावना अधिक है.

एशिया कप 2023 को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. कोलंबो में खेले जाने वाले सभी मैच दूसरे स्टेडियम में शिफ्ट किये जा सकते हैं. दरअसल कोलंबो में हो रही भारी बारिश के मद्देनजर एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) एशिया कप के ‘सुपर फोर’ चरण के मैचों के आयोजन स्थल में बदलाव पर विचार कर रही है.

सुपर फोर चरण के पांच मैच और फाइनल मुकाबला कोलंबो में खेला जाना है

‘सुपर फोर’ चरण के पांच मैच और फाइनल नौ सितंबर से कोलंबो में खेले जाने हैं लेकिन वहां बारिश से राहत मिलने की संभावना कम दिख रही है. कोलंबो में बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए एसीसी मैच स्थल के संभावित परिवर्तन के बारे में श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) और टूर्नामेंट के मेजबान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के साथ चर्चा कर रहा है.

इन स्टेडियम में शिफ्ट हो सकते हैं कोलंबो के मैच

‘पीटीआई-भाषा’ के अनुसार पालेकल, दांबुला और हंबनटोटा जैसे स्थलों को लेकर चर्चा जारी है. टूर्नामेंट में भाग लेने वाली छह टीमों को आयोजन स्थल में संभावित बदलाव के बारे में भी सूचित कर दिया गया है. पालेकल इस समय एशिया कप लीग मैचों की मेजबानी कर रहा है, लेकिन इस पहाड़ी शहर में भी बारिश की संभावना अधिक है. दांबुला पालेकल से लगभग 70 किलोमीटर दूर है और इस शहर में बारिश की संभावना कम है.

Also Read: केएल राहुल ने पास किया फिटनेस टेस्ट, एशिया कप 2023 के लिए जल्द ही जुड़ेंगे टीम से

दांबुला के रंगिरी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आ सकती है ऐसी परेशानी

एसएलसी के एक अधिकारी ने कहा कि दांबुला का रंगिरी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम इतने कम समय में इतने सारे मैचों की मेजबानी के लिए तैयार नहीं हो सकता है. इस समय हंबनटोटा का मौसम श्रीलंका में सबसे अच्छा है और एसीसी एशिया कप मैचों की मेजबानी के लिए महिंदा राजपक्षे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की तैयारी का मूल्यांकन कर रहा है. एसीसी के पास अंतिम निर्णय लेने के लिए कुछ और दिन हैं. कोलंबो नौ सितंबर से मैचों की मेजबानी करनी है. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड भी इस आयोजन को मौसम की दया पर नहीं छोड़ना चाहता है.

बारिश की भेंट चढ़ चुका है भारत-पाकिस्तान का मैच

भारत और पाकिस्तान के बीच 2 सितंबर को पालेकल स्टेडियम में मुकाबला खेला गया. लेकिन बारिश के कारण मैच को रद्द करना पड़ा. दोनों टीमों को एक-एक अंक का नुकसान उठाना पड़ा. एक पारी खेले जाने के बाद बारिश के कारण दूसरी पारी के एक भी गेंद नहीं खेले जा सके. पहले खेलते हुए भारत ने 48.5 ओवर में 266 रन बनाया था. लेकिन पाकिस्तानी की पारी बारिश के कारण शुरू भी नहीं हो पायी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >