इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स तीन महीने के लिए क्रिकेट से बाहर, चोट के कारण करानी पडे़गी सर्जरी

Ben Stokes Injury Update: बेन स्टोक्स को हैमस्ट्रिंग का कारण फिर समस्या झेलनी पड़ रही है. उन्हें इस बार चोट के कारण तीन महीने तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ेगा.

Ben Stokes Injury Update: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स का मुश्किलें पीछा नहीं छोड़ रहीं. वे एकबार फिर चोटिल हो गए हैं. इस बार उन्हें हैमस्ट्रिंग के कारण सर्जरी करानी पड़ेगी. न्यूजीलैंड दौरे पर स्टोक्स को बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी.स्टोक्स बीते अगस्त में भी इसी समस्या से जूझ रहे थे. उन्हें इसका इलाज कराने के लिए कुछ महीने क्रिकेट से दूर रहना पड़ेगा. 

तीन महीने क्रिकेट से रहेंगे दूर

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के दौरान तीसरे टेस्ट में बेन स्टोक्स को बाईं जांघ के ऊपर हैमस्ट्रिंग पर चोट लगी थी. जिसके बाद वे तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में नहीं खेल पाए थे. इस टेस्ट में इंग्लैंड हार गया था. इसी टेस्ट में बेन स्टोक्स ने काफी ज्यादा गेंदबाजी कर दी थी. जिसकी वजह से उनकी पुरानी चोट उभर आई. अब इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट ने इस बात की जानकारी दी है कि कप्तान बेन स्टोक्स अपनी चोट की सर्जरी के लिए तीन महीने क्रिकेट से दूर रहेंगे. जनवरी में उनका डरहम के अस्पताल में ऑपरेशन किया जाएगा. इसके बाद वे रिहैब की प्रक्रिया से गुजरेंगे, जिसमें समय लग सकता है.

चैंपियंस ट्रॉफी में स्टोक्स के बिना उतरेगी इंग्लिश टीम

स्टोक्स इसी साल अगस्त में द हंड्रेड में खेलते समय इसी तरह हैम्स्ट्रिंग से परेशान हो गए थे, जिसके कारण वे टीम से बाहर हो गए थे. बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट में ऑलराउंड प्रदर्शन किया था. उनकी टीम ने इस दौरे पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी. न्यूजीलैंड को दूसरे टेस्ट में सबसे ज्यादा रन (423 रन) से मात दी थी. पहले दो टेस्ट में जीत के बाद इंग्लैंड ने एक और इतिहास रचा. उन्होंने 16 साल बाद न्यूजीलैंड में कोई टेस्ट सीरीज जीती थी. ऐसी शानदार सफलता के बाद बेन स्टोक्स को भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया है. इंग्लैंड को भारत दौरे पर 5 टी20 और 3 ओडीआई मैच खेलने हैं.  इसके साथ ही वे फरवरी-मार्च में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी इंग्लिश टीम में शामिल नहीं किए गए हैं. स्टोक्स इंग्लिश टीम के अहम खिलाड़ी हैं. ऑलराउंडर के रूप में उन्होंने इंग्लैंड को विश्वकप में भी जीत दिलाई थी, अब उनकी अनुपस्थिति में टीम कैसा परफॉर्म करती है, यह देखना दिलचस्प होगा.  

शमी और सानिया की तस्वीर हुई वायरल, लेकिन सच्चाई कुछ और है, जानिए क्या है पूरा मामला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >