रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी में व्यस्त, यहां BCCI कुछ और प्लान कर रहा! जानकर उड़ जाएंगे होश

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय चैंपियंस ट्रॉफी में व्यस्त हैं. रोहित शर्मा समेत कई खिलाड़ी दुबई के लिए निकल चुके हैं. लेकिन बीसीसीआई इस दौरान टेस्ट टीम के लिए नए तरह की तैयारी में जुटा हुआ है.

Rohit Sharma: एक ओर जहां भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टीम के साथ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए रवाना हो रहे हैं. वहीं दूसरी ओर उनके लिए यह संकेत भी मिल रहे हैं कि उनका टेस्ट करियर समाप्ति की ओर बढ़ सकता है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जसप्रीत बुमराह को चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर रखने का फैसला लिया, जिसका कारण केवल उनकी फिटनेस नहीं, बल्कि उनके भविष्य के टेस्ट कप्तान बनने की संभावना भी है.

बीसीसीआई ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) की रिपोर्ट के आधार पर फैसला लिया कि बुमराह की लेटेस्ट स्कैन रिपोर्ट में कोई समस्या नहीं है. लेकिन उन्होंने अब तक पूरी गति से गेंदबाजी नहीं की है. चैंपियंस ट्रॉफी महज कुछ हफ्तों की दूरी पर थी और चयनकर्ता उनकी फिटनेस को लेकर जोखिम नहीं उठाना चाहते थे. साथ ही, इस फैसले के पीछे बड़ा कारण यह भी था कि बोर्ड बुमराह को भविष्य के टेस्ट कप्तान के रूप में देख रहा है.

PTI की रिपोर्ट के अनुसार, रोहित शर्मा के फिर से टेस्ट टीम में शामिल किए जाने की संभावना बहुत कम है. 2024 में रोहित का टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन निराशाजनक रहा. उन्होंने पिछले आठ टेस्ट मैचों में केवल 164 रन बनाए और उनका औसत 10.9 तक गिर गया. इसके अलावा, उनकी कप्तानी में भारत ने लगातार छह टेस्ट मैच हारे, जिसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार घरेलू वाइटवॉश और ऑस्ट्रेलिया में लगातार तीन टेस्ट में हार शामिल हैं. इन हालातों को देखते हुए चयनकर्ता रोहित शर्मा को भविष्य की योजनाओं में शामिल करने से बच रहे हैं. 2024 में रोहित ने खुद कहा था कि उनकी संन्यास लेने की कोई योजना नहीं है, लेकिन चयनकर्ताओं ने पहले ही भविष्य की योजना बना ली है.

बुमराह के कप्तान बनने की संभावना कैसे बढ़ी

जसप्रीत बुमराह को अब तक तीन टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी करने का मौका मिला है, और उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया है कि वह एक बेहतरीन लीडर बन सकते हैं. 2022 इंग्लैंड दौरे पर जब रोहित कोविड-19 से संक्रमित थे, तब बुमराह ने भारतीय टीम की कप्तानी की थी. हालांकि, भारत वह टेस्ट 7 विकेट से हार गया, लेकिन बुमराह की कप्तानी की सराहना की गई. 2024 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी उन्होंने पहले मैच मैच में कप्तानी की और भारत को शानदार 295 रनों से जीत दिलाई. लेकिन इसी सीरीज के तीसरे मैच में चोटिल होने के कारण वह ज्यादा गेंदबाजी नहीं कर पाए और भारत को हार का सामना करना पड़ा.

Champions Trophy 2025 में चोटिल खिलाड़ियों की पूरी सूची, सबसे ज्यादा नुकसान कंगारुओं को

बीसीसीआई 2025-27 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए युवा कप्तान की खोज कर रही है. चूंकि बुमराह टेस्ट टीम के उप-कप्तान भी हैं, ऐसे में रोहित के बाद कप्तानी की पहली पसंद वही हो सकते हैं. बीसीसीआई और चयनकर्ताओं ने यह सुनिश्चित किया है कि बुमराह को पूरी तरह से फिट और तैयार करने के लिए आईपीएल 2025 में खेलकर अपनी लय हासिल करने दी जाए. इसके बाद वह जून-जुलाई 2025 में इंग्लैंड दौरे पर भारत के टेस्ट कप्तान के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं.

क्या रोहित शर्मा जल्द ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेंगे?

रोहित शर्मा अप्रैल में 38 साल के हो जाएंगे. जब तक अगला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (2027) आएगा, तब तक उनकी उम्र 40 साल हो जाएगी. उनके गिरते प्रदर्शन और टीम की हार को देखते हुए चयनकर्ताओं ने पहले ही यह निर्णय ले लिया है कि अब टेस्ट क्रिकेट के लिए नए कप्तान की जरूरत है. BCCI ने जसप्रीत बुमराह को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर रखने का निर्णय केवल उनकी फिटनेस के कारण नहीं, बल्कि उनके टेस्ट कप्तान बनने की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया है. अगर सब कुछ योजना के अनुसार चला, तो रोहित शर्मा की टेस्ट कप्तानी का अंत हो सकता है, और बुमराह इंग्लैंड दौरे से टीम इंडिया के नए टेस्ट कप्तान बन सकते हैं.

विराट कोहली बनाम रोहित शर्मा, कैसा रहा दोनों का एक दूसरे की कप्तानी में बैटिंग रिकॉर्ड

रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा के लिए आखिरी ICC टूर्नामेंट साबित हो सकती है चैंपियंस ट्रॉफी!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >