कोरोना के खिलाफ टीम इंडिया ने छेड़ी जंग, पीएम मोदी को भाया बीसीसीआई का Team Mask Force

Team Mask Force : भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने कोरोना महामारी (Coronavirus Pandemic) के खिलाफ लड़ाई में लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने के लिये प्रेरित करने के उद्देश्य से नया वीडियो बनाया है जिसमें विराट कोहली (Virat Kohli ) और सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) जैसे क्रिकेटर नजर आयेंगे.

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने के लिये प्रेरित करने के उद्देश्य से नया वीडियो बनाया है जिसमें विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर जैसे क्रिकेटर नजर आयेंगे.

Also Read: पीटरसन ने कहा, धौनी अबतक के सर्वश्रेष्ठ कप्तान, उनकी महानता पर सवाल उठाना बेमानी

‘टीम मास्क फोर्स’ सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने के लिये जागरूकता पैदा करने के लिये बनाई गई है. बोर्ड ने ट्वीट किया, टीम इंडिया अब टीम मास्क फोर्स है. ‘ इंडिया फाइट कोरोना’ से जुड़ें और केंद्र सरकार का सेतु आरोग्य मोबाइल एैप डाउनलोड करें. भारतीय कप्तान कोहली ने वीडियो में कहा, भारतीय टीम का सदस्य होना फख्र की बात है. लेकिन हम आज एक बड़ी टीम ‘टीम मास्क फोर्स’ बना रहे हैं.

तेंदुलकर ने कहा, कम ऑन इंडिया. मास्क बनाइये और मास्क फोर्स का हिस्सा बनिये. 20 सेकंड तक हाथ धोइये और सामाजिक दूरी बनाये रखिये. रोहित शर्मा ने कहा, मास्क फोर्स का हिस्सा बनना आसान है. घर पर बैठकर मास्क बनाइये , जैसे मैने अपने लिये बनाया है.

Also Read: Coronavirus Outbreak : कोरोना ने ली लुधियाना के सहायक पुलिस आयुक्त की जान, पंजाब में कुल 13 की मौत

इस वीडियो में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, स्मृति मंधाना, हरभजन सिंह, हरमनप्रीत कौर, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़ और मिताली राज के भी संदेश हैं. बोर्ड ने इससे पहले पीएम केयर्स फंड में 51 करोड़ रुपये का योगदान दिया था.

Also Read: झारखंड के हिंदपीढ़ी में फिर मिला कोरोना का मरीज, 92 लोगों की रिपोर्ट आयी निगेटिव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ArbindKumar Mishra

Published by: Prabhat Khabar

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >