BCCI का ICC को लेटर! भारत-पाक मैचों पर हुआ बड़ा फैसला, आतंकी हमले के बाद सामने आई अपडेट

BCCI Decision after Pahalgam Terror Attcak: पहलगाम आतंकी हमले में 28 निर्दोष लोगों की हत्या के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव और गहरा गया है. इस घटना का असर दोनों देशों के रिश्तों के साथ क्रिकेट पर भी पड़ता दिख रहा है. अटकलें हैं कि बीसीसीआई ने आईसीसी से आग्रह किया है कि भविष्य में भारत-पाक को एक ही ग्रुप में न रखा जाए.

BCCI Decision after Pahalgam Terror Attcak: पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच माहौल काफी गर्म है. इस कायराना हरकत में भारत के 28 मासूम लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई. इस घटना का असर दोनों देशों के रिश्ते के साथ क्रिकेट पर भी निश्चित रूप से पड़ेगा. इन हमलों के बाद यह अटकलें तेज हो गई हैं कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से आग्रह किया है कि भविष्य के टूर्नामेंटों में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) को एक ही ग्रुप में न रखा जाए. भारत फिलहाल पाकिस्तान के साथ अपने किसी भी तरह के संबंधों को नहीं जारी रखना चाहता. इसी सिलसिले में क्रिकेट से संबंधित यह रिपोर्ट भी सामने आई है. 

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह चर्चा है कि बीसीसीआई ने आईसीसी को लेटर लिखकर यह मांग रखी है कि भारत और पाकिस्तान को आगे के आईसीसी इवेंट में एक साथ एक ही ग्रुप में न रखा जाए. इससे पहले बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने यह स्पष्ट कर दिया है कि इस मसले पर बोर्ड केंद्र सरकार की सलाह के अनुसार ही कोई फैसला लेगा. वहीं, बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने क्रिकबज को बताया कि बोर्ड ने ऐसा कोई अनुरोध नहीं किया है और यह चर्चा उनके लिए भी नई है. हालांकि अधिकारी ने यह भी कहा कि वे देश के मौजूदा माहौल को लेकर संवेदनशील हैं, लेकिन इस समय इस तरह की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है.

आईसीसी का अगला बड़ा टूर्नामेंट और भारत-पाक स्थिति

फिलहाल आईसीसी का अगला बड़ा टूर्नामेंट महिला वनडे विश्व कप है, जो इस साल सितंबर-अक्टूबर में भारत में आयोजित किया जाना है. पाकिस्तान इस टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई कर चुका है. टूर्नामेंट राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसमें सभी टीमें एक-दूसरे से खेलेंगी, इसलिए कोई ग्रुपिंग नहीं होगी. जहां तक पाकिस्तान के मैचों की बात है, तो इन्हें तटस्थ स्थानों पर कराने की योजना है, जिसका निर्धारण बीसीसीआई को करना होगा. लेकिन अभी इस फैसले के लिए समय है. आठ टीमों वाले इस टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं.

एशिया कप 2025 का समीकरण

वहीं महिला विश्व कप से पहले पुरुषों का एशिया कप भी होना है, जिसकी मेजबानी बीसीसीआई और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को सौंपी गई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, टूर्नामेंट को किसी तटस्थ स्थान (संभवत: दुबई या श्रीलंका) पर आयोजित करने की योजना है और इसके लिए सितंबर का समय तय किया गया है. 2023 के एशिया कप में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया था और दोनों के बीच दो मुकाबले हुए थे. हालांकि, बारिश के कारण एक मैच अधूरा रह गया और पाकिस्तान फाइनल में नहीं पहुंच पाया था. भारत ने श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था. एशिया कप 2025 के लिए ड्रॉ मई में जारी होने की संभावना थी, लेकिन हालात को देखते हुए यह प्रक्रिया फिलहाल स्थगित की जा सकती है. टूर्नामेंट से जुड़ा कोई भी अंतिम निर्णय भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में आने वाले उतार-चढ़ाव पर निर्भर करेगा.

यशस्वी का विकेट और हेजलवुड का रिएक्शन, भड़के जायसवाल ने सुना दी खरी खोटी, देखें वीडियो

अनुभवी 14 साल vs उम्र 14 वर्ष, वैभव सूर्यवंशी के दुस्साहस पर भुवनेश्वर का बदला, Video में देखिए रोमांचक भिड़ंत

सुयश शर्मा ने टोपी से रोकी बॉल, फिर भी पेनाल्टी नहीं लगी, कैसे बच गई RCB? ये है नियम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >