कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए बांग्लादेशी विकेटकीपर मुशफिकुर, जिस बल्ले से लगाया था दोहरा शतक उसे करेंगे नीलाम

बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने देश में कोविड-19 के राहत कार्यों के लिए धनराशि जुटाने के इरादे अपना बल्ला नीलाम करने का फैसला किया है

ढाका : बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने देश में कोविड-19 के राहत कार्यों के लिए धनराशि जुटाने के इरादे अपना बल्ला नीलाम करने का फैसला किया है जिससे उन्होंने 2013 में श्रीलंका के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था. ढाका के दैनिक बंगाली समाचार पत्र ‘प्रोथोम आलो’ से मुशफिकुर ने कहा, ‘‘मैं अपने उस बल्ले को नीलाम कर रहा हूं जिससे मैंने दोहरा शतक जड़ा था. ”

उन्होंने कहा, ‘‘नीलामी ऑनलाइन होगी. मैं सभी सक्षम लोगों से अपील करता हूं कि वे बल्ले के लिए अधिक से अधिक बोली लगाएं क्योंकि इससे मिलने वाला सारा पैसा गरीबों की मदद में खर्च किया जाएगा. ” बांग्लादेश में दो हजार से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. पिछले हफ्ते स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने अपने साथी खिलाड़ियों से अपील की थी कि वे अपना क्रिकेट से जुड़ा सामान और जर्सी नीलाम करके गरीबों की मदद करें.

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने अपनी विश्व कप फाइनल की जर्सी को नीलाम करके 65 हजार पाउंड जुटाए थे. आपको बता दें कि इससे पहले बंग्लादेश के खिलाड़ियों ने भी अपनी आधे महीने की तनख्वाह सरकार को देने का फैसला किया था. ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अनुबंधित 17 क्रिकेटरों समेत कुल 27 क्रिकेटरों ने यह दान देने का फैसला किया था.

उस समय खिलाड़ियों ने एक संयुक्त बयान में कहा था कि,‘‘ पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही है. बांग्लादेश में भी इसका प्रकोप बढ़ रहा है. हम लोगों को बताने की कोशिश कर रहे हैं कि इससे बचाव के लिए जरूरी उपाय किए जाएं.” उन्होंने कहा था,‘‘हम 27 क्रिकेटर कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अपनी आधे महीने की तनख्वाह दे रहे हैं. यह रकम करीब 25 लाख टका होगी.” उन्होंने कहा ,‘‘ यह रकम कम है लेकिन हम सब मिलकर योगदान दे सके तो यह कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में बड़ा योगदान होगा.

गौरतलब है कि भारत के भी कई खिलाड़ियों ने भी कोविड-19 पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाए थे, जिसमें सतिन तेंदुलकर, सुरेश रैना, सौरव गांगुली, गौतम गंभीर शामिल थे. जबकि इसके अलावा और भी कई खिलाड़ियों ने अपने सामर्थ्य अनुसार मदद के लिए हाथ बढ़ाए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >