भारत के दामाद को बांग्लादेश क्रिकेट ने बनाया अपना कोच, रफ्तार का था बादशाह, बोलती थी तूती

Bangladesh Cricket New Bowling Coach: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज शॉन टेट बांग्लादेश क्रिकेट टीम के नए पेस बॉलिंग कोच नियुक्त किए गए हैं. उन्होंने BCB के साथ नवंबर 2027 तक का अनुबंध किया है. टेट ने अपने करियर में 59 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 95 विकेट लिए और 2007 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे.

Bangladesh Cricket New Bowling Coach: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज शॉन टेट इस महीने के अंत तक बांग्लादेश क्रिकेट टीम की पेस बॉलिंग यूनिट के प्रमुख के रूप में अपनी नई भूमिका संभालेंगे. उन्होंने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के साथ नवंबर 2027 तक के अनुबंध पर सहमति जताई है. अपने खेल के दिनों में बेहद तेज रफ्तार गेंदबाजी के लिए पहचाने जाने वाले टेट ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 59 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, जिसमें उन्होंने कुल 95 विकेट हासिल किए. उनका करियर एक दशक से अधिक समय तक चला और वह 2007 में वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा भी रहे.

बांग्लादेश टीम के पिछले पेस बॉलिंग कोच न्यूजीलैंड के आंद्रे एडम्स थे, जिनका कार्यकाल हाल ही में समाप्त हो गया है. उनकी जगह अब टेट लेंगे, जो पहले पाकिस्तान, वेस्टइंडीज (टेस्ट टीम) और अफगानिस्तान जैसी राष्ट्रीय टीमों के साथ गेंदबाजी कोच की भूमिका निभा चुके हैं. 42 वर्षीय टेट ने दुनिया की कई प्रमुख लीगों में भी कोचिंग की भूमिका निभाई है, जिनमें बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL), बिग बैश लीग (BBL), पाकिस्तान सुपर लीग (PSL), लंका प्रीमियर लीग (LPL) और इंग्लिश काउंटी क्रिकेट शामिल हैं. हाल ही में समाप्त हुए BPL सीजन में वह चिटगांव किंग्स के हेड कोच थे और 2012-13 के संस्करण में वह उसी टीम के लिए खिलाड़ी के रूप में भी खेल चुके हैं.

रफ्तार के सौदागर रहे शॉन टैट

आपको बता दें कि शॉन टैट ने कैरियर की शुरुआत की थी, तो उनकी तेज गेंदबाजी के बड़े चर्चे रहे थे. शॉन टेट ने अपने क्रिकेट करियर में 161.1 किलोमीटर प्रति घंटे (100.1 मील प्रति घंटे) की रफ्तार से गेंदबाजी की थी, जो उन्होंने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए एक वनडे मैच के दौरान हासिल की थी. उन्हें विश्व के सबसे तेज गेंदबाजों में गिना जाता था और वे नियमित रूप से 155 किमी/घंटा की रफ्तार तक गेंद डालते थे. इतना ही नहीं आईपीएल में भी सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम पर है. उन्होंने 2011 में आईपीएल के दौरान शॉन टेट ने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स (तत्कालीन दिल्ली डेयरडेविल्स) के खिलाफ मुकाबले में 157.7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी.

Shaun tait. Image: social media/x

भारतीय से की है शादी

टैट का भारत से नाता ऐसे है कि उन्होंने भारतीय से शादी की है. शॉन टेट ने साल 2014 में भारतीय मॉडल माशूम सिंघा से विवाह किया था. दोनों की पहली मुलाकात 2010 में हुई थी, जब टेट इंडियन प्रीमियर लीग खेलने भारत आए थे. वक्त के साथ उनका रिश्ता गहराता गया और करीब चार साल बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया. माशूम सिंघा सिर्फ स्विमसूट मॉडल ही नहीं, बल्कि एक जानी-मानी वाइन मार्केटिंग एक्सपर्ट भी हैं. उन्हें पहली बार 2005 में तब सुर्खियां मिलीं जब उन्होंने मशहूर किंगफिशर कैलेंडर के लिए मॉडलिंग की, जिसकी शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में हुई थी. माशूम और शॉन टेट मिलकर ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड शहर में एक होटल भी संचालित करते हैं.

Shun tait with wife mashoom singha. Image: social media/x

अपनी नियुक्ति पर जताई खुशी

अपनी नई भूमिका को लेकर टेट ने खुशी जताई है और उन्होंने बांग्लादेश टीम में युवा तेज गेंदबाजों की प्रतिभा को लेकर उम्मीद जताई है. उन्होंने कहा कि यह बांग्लादेश क्रिकेट टीम से जुड़ने का अच्छा समय है और इसे एक नए युग की शुरुआत के रूप में देखा जा सकता है. टेट ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में केवल प्रतिभा काफी नहीं होती, बल्कि परिणाम भी देने होते हैं, और उनका मुख्य फोकस तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन में सुधार लाकर टीम को अधिक जीत दिलाने पर होगा.

टेट ने यह भी कहा कि मुख्य कोच फिल सिमंस के साथ काम करने का अवसर उन्हें रोमांचित कर रहा है और वह इस नई यात्रा को लेकर उत्साहित हैं. गौरतलब है कि बांग्लादेश ने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से ड्रॉ की है. आने वाले महीनों में टीम का मुकाबला यूएई, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी टीमों से होना है.

‘ऑस्ट्रेलिया को विराट में अपनी झलक दिखती थी’, कोहली के संन्यास पर कंगारू मीडिया ने क्या कहा?

PBKS vs DC मैच से नहीं शुरू होगा IPL 2025, रद्द हुआ मैच इस दिन खेला जाएगा

भारतीय क्रिकेट में पहली बार दिखा किसी कोच का दम, गौतम गंभीर अब चलेंगे अपने मोहरे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >