श्रीलंका दौरे के लिए टीम का ऐलान, 17 जून से बांग्लादेश का WTC 2025-27 चक्र शुरू, तीन खिलाड़ियों की हुई वापसी

Bangladesh Test Squad for Sri Lanka Tour: बांग्लादेश ने श्रीलंका दौरे के लिए 16 सदस्यीय टेस्ट टीम घोषित की, जो 17 जून से शुरू होने वाली WTC 2025-27 चक्र की पहली सीरीज होगी. नजमुल हुसैन शांटो की कप्तानी में टीम दो टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मुकाबले खेलेगी.

Bangladesh Test Squad for Sri Lanka Tour: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की है. यह सीरीज बांग्लादेश की 2025-2027 आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) चक्र की शुरुआत करेगी. यह दौरा 17 जून से गॉल में शुरू होगा. बंग्लादेश चार साल बाद श्रीलंका का दौरा कर रहा है, जिसमें वह दो टेस्ट मैचों के अलावा 3 वनडे और 3 टी20I मैच खेलेगा. इस 1 महीने लंबे दौरे पर नजमुल हुसैन शांटो टेस्ट टीम की कप्तानी करना जारी रखेंगे. 25 वर्षीय टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज शांटो ने पिछली डब्ल्यूटीसी साइकिल में अपने नेतृत्व और निरंतर प्रदर्शन से प्रभावित किया था, जहां बांग्लादेश सातवें स्थान पर रहा था.

वहीं विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास चोट के कारण पिछली सीरीज से बाहर थे, अब वह टीम में वापसी कर रहे हैं. हाल ही उन्होंने पाकिस्तान में टी20 सीरीज के दौरान टीम को लीड किया था. लिटन के साथ ही तेज गेंदबाज एबादोत हुसैन, जो जुलाई 2023 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर चल रहे थे, वे भी टीम में लौटे हैं. इसके अलावा बाएं हाथ के स्पिनर हसन मुराद और दाएं हाथ के पेसर नाहिद राणा को भी दोबारा टीम में जगह दी गई है.

इन खिलाड़ियों को किया गया बाहर

हालिया जिम्बाब्वे सीरीज की टीम में शामिल तीन खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया है. इनमें स्पिनर तनवीर इस्लाम, पेसर तंजीम हसन साकिब और ओपनर महमूदुल हसन जॉय शामिल हैं.

बांग्लादेश-श्रीलंका सीरीज का शेड्यूल

बांग्लादेश टीम के 13 जून को श्रीलंका पहुंचने की संभावना है. पहला टेस्ट 17 जून से गॉल में और दूसरा 25 जून से कोलंबो के सिंगालिज स्पोर्ट्स क्लब मैदान में खेला जाएगा. इसके बाद तीन वनडे (2, 5 और 8 जुलाई) और तीन टी20 मैचों की सीरीज भी होगी, जो 10, 13 और 16 जुलाई को क्रमशः संपन्न होगी.

बांग्लादेश टेस्ट टीम: नजमुल हुसैन शांटो (कप्तान), शादमान इस्लाम, अनामुल हक विजॉय, मोमिनुल हक शोराब, मुशफिकुर रहीम, लिटन कुमार दास, महिदुल इस्लाम भुइयां, जाकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज (उपकप्तान), ताइजुल इस्लाम, नईम हसन, हसन मुराद, एबादोत हुसैन चौधरी, हसन महमूद, नाहिद राणा, सैयद खालिद अहमद.

विराट कोहली नहीं भारत से इनका नाम, WTC 2025 फाइनल से पहले ऑस्ट्रेलिया ने चुनी ‘टीम ऑफ टूर्नामेंट’  

गरजा सूर्यकुमार का बल्ला, IPL के बाद फिर जड़ी धुआंधार फिफ्टी, पृथ्वी शॉ ने किया निराश, लेकिन दोनों की टीम हारी

कमिंस-हेड-मार्श-हे’वुड-स्टार्क समेत 16 कंगारू खिलाड़ी IPL 2025 में हुए शामिल, जानें कैसा रहा सबका प्रदर्शन?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >