पिता के बाद बाबर आजम की हुई लड़ाई, नमाज के बाद हाथापाई पर उतरे, वायरल हुआ वीडियो

Babar Azam Fight with Locals after Friday Prayer: पीएसएल में खराब प्रदर्शन के बाद बाबर आजम को बांग्लादेश के खिलाफ टी20 टीम में जगह नहीं मिली. पहले उनके पिता का कामरान अकमल से विवाद हुआ, अब बाबर खुद एक झगड़े में उलझे. शुक्रवार की नमाज के बाद लाहौर में फैंस से बहस इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंचने वाला था.

Babar Azam Fight with Locals after Friday Prayer: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम इन दिनों क्रिकेट नहीं खेल रहे. पीएसएल में फ्लॉप रहने के बाद एक बार फिर उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान की टी20 क्रिकेट टीम में जगह नहीं मिली है. हालांकि वे अब भी चर्चा में बने हुए हैं. पहले उनके पिता एक विवाद में फंसे थे. अब बाबर एक लड़ाई में उलझे हुए पाए गए हैं. मामला यहां तक पहुंच गया था कि बस हाथापाई तक होने वाली थी. 

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम के साथ एक अप्रिय घटना हुई, जिसमें उन्हें एक वीडियो रिकॉर्ड करने से इनकार करने पर परेशान किया गया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ नागरिकों ने पाकिस्तान के प्रमुख बल्लेबाज बाबर आजम का वीडियो बनाने की कोशिश की थी. यह घटना शुक्रवार को पंजाब की प्रांतीय राजधानी लाहौर में घटी. शुक्रवार की नमाज के बाद एक मस्जिद के बाहर फैंस से उनकी तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

इस वायरल वीडियो में बाबर एक फैन से बहस करते दिखते हैं, जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो जाती है. फिर बाबर एक व्यक्ति को धक्का देकर वहां से चले जाते हैं. बहस की शुरुआत उस समय हुई जब बाबर ने नमाज के दौरान उन्हें रिकॉर्ड न करने की बात कही, लेकिन एक व्यक्ति ने उनका अनुरोध मानने से इनकार कर दिया. नमाज खत्म होने के बाद बाबर उसी व्यक्ति के पास गए, जिसके बाद दोनों के बीच टकराव हो गया.

कामरान अकमल से पिता भी उलझ चुके हैं

कराची किंग्स के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में बाबर की शानदार 94 रन की पारी बेकार चली गई थी. इसी बीच बाबर आजम के पिता आजम सिद्दीक और पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज कामरान अकमल के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग छिड़ गई है. दरअसल, कामरान अकमल के बाबर पर दिए गए बयान के बाद सिद्दीक ने उन पर जलन का आरोप लगाया, जबकि कामरान ने पलटवार करते हुए कहा कि बाबर के पिता को “अपनी हद में रहना चाहिए.”

यह तनातनी उस समय शुरू हुई जब पाकिस्तान के नए कोच माइक हेसन ने बाबर और मोहम्मद रिजवान को टी20 टीम से बाहर करने का फैसला किया. इस पर कामरान अकमल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इन दोनों सीनियर खिलाड़ियों को वनडे से भी बाहर कर सिर्फ टेस्ट तक ही सीमित कर देना चाहिए. कामरान के इस बयान से आज़म सिद्दीक नाराज़ हो गए और उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर साझा की, जिसमें वे खुद, बाबर और कामरान अकमल साथ नजर आ रहे हैं. कैप्शन में सिद्दीक ने याद दिलाया कि जिस दिन कामरान शून्य पर आउट हुए थे, उसी दिन बाबर ने शतक लगाया था.

नायर की डबल सेंचुरी; उमरीगर और पुजारा के क्लब में हुए शामिल, जवाब में इंग्लैंड के बल्लेबाज ने भी जड़ा शतक

आखिर कैसे MI जीत जाती है? IPL 2025 फाइनल से पहले अश्विन ने उठाए सवाल, पिछला उदाहरण भी दिया

डेविड वार्नर की भविष्यवाणी; यह टीम जीतेगी IPL 2025, विराट नहीं इस खिलाड़ी को बताया फाइनल का POTM

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >