आयुष म्हात्रे ने काटा गदर, एक साथ तोड़ा 24 साल पुराना कोच मैकुलम और गंभीर का रिकॉर्ड

Ayush Mhatre breaks Brendon McCullum-Gautam Gambhir Record: भारत-इंग्लैंड अंडर-19 यूथ टेस्ट सीरीज ड्रॉ रही, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. दूसरे टेस्ट में कप्तान आयुष म्हात्रे ने दमदार पारी खेलते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचाया, हालांकि बारिश के कारण मैच ड्रॉ रहा. हालांकि उन्होंने इस दौरान ब्रेंडन मैकुलम और गौतम गंभीर का रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया.

Ayush Mhatre breaks Brendon McCullum-Gautam Gambhir Record: भारत और इंग्लैंड की अंडर-19 टीमों के बीच खेली गई दो मैचों की यूथ टेस्ट सीरीज का रोमांचक अंत हो चुका है. हालांकि दोनों मुकाबले बिना किसी नतीजे के ड्रॉ रहे, लेकिन भारतीय युवाओं के दमदार प्रदर्शन ने सभी का दिल जीत लिया. जहां वनडे सीरीज में वैभव सूर्यवंशी छाए रहे, तो टेस्ट सीरीज में कप्तान आयुष म्हात्रे का जलवा रहा. सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट 20 से 23 जुलाई के बीच चेम्सफोर्ड के मैदान पर खेला गया, जिसमें टीम इंडिया के कप्तान आयुष म्हात्रे ने शानदार नेतृत्व करते हुए जीत दिलाने की पूरी कोशिश की, लेकिन टीम लक्ष्य से थोड़ा पीछे रह गई. हालांकि म्हात्रे ने न्यूजीलैंड के कोच ब्रैंडन मैकुलम और भारतीय कोच गौतम गंभीर दोनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया. 

पहली पारी में 80 रन बनाने वाले म्हात्रे ने दूसरी पारी में और भी आक्रामक अंदाज दिखाया. ओपनिंग करते हुए उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और इसके बाद 64वीं गेंद पर एक रन लेकर अपना शतक भी पूरा कर लिया. कुल 80 गेंदों पर 157.50 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 126 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 13 चौके और 6 छक्के शामिल थे. 18 वर्षीय आयुष म्हात्रे ने इस टेस्ट में कुल 170 गेंदों का सामना कर 206 रन बनाए. उनका औसत स्ट्राइक रेट 121.17 रहा. इस बेहतरीन प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और मौजूदा इंग्लैंड कोच ब्रेंडन मैकुलम का एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ दिया.

Ayush mhatre during youth test in england. Image: x

मैकुलम का रिकॉर्ड 24 साल बाद टूटा

आयुष म्हात्रे अब यूथ टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने 100 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 300 से अधिक रन बनाए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के दिग्गज और मौजूदा इंग्लैंड कोच ब्रेंडन मैकुलम के नाम था, जिन्होंने 2001 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 95.58 के स्ट्राइक रेट से 455 रन बनाए थे. म्हात्रे ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. इसी लिस्ट में भारतीय कोच गौतम गंभीर भी हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 2000-2001 में 3 टेस्ट मैचों में 83.16 की स्ट्राइक रेट से 331 रन बनाए थे.

यूथ टेस्ट में टॉप 5 तेज स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज

खिलाड़ीबनामसालरनमैचस्ट्राइक रेट
आयुष म्हात्रे (भारत)इंग्लैंड20253402103.65
ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड)इंग्लैंड2001455395.58
हैरी डिक्सन (ऑस्ट्रेलिया)इंग्लैंड2023406288.45
जॉर्डन जॉनसन (वेस्टइंडीज)श्रीलंका2023358285.44
गौतम गंभीर (भारत)साउथ अफ्रीका2000-2001331383.16

दूसरे टेस्ट मैच का हाल

भारत-इंग्लैंड दूसरे यूथ टेस्ट मैच के स्कोरकार्ड की बात करें तो इंग्लैंड ने पहली पारी में 309 रन बनाए, जिसमें एकांश सिंह ने 117 रन बनाए. भारत की ओर से विहान मल्होत्रा ने 120 रन ठोके और टीम ने पहली पारी में 279 रन बनाए. इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी 5 विकेट पर 324 रन बनाकर घोषित की और भारत को 355 रनों का लक्ष्य दिया. हालांकि, जब भारत जीत से सिर्फ 65 रन दूर था, तभी खराब रोशनी और बारिश ने मैच को ड्रॉ में बदल दिया.

आयुष ने खुद को किया साबित

इस सीरीज का पहला यूथ टेस्ट भी बिना नतीजे के समाप्त हुआ था. उस मैच में 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी दूसरी पारी में पहली ही गेंद पर शून्य पर आउट हो गए. वहीं पहले यूथ टेस्ट की बात करें तो उसमें आयुष म्हात्रे ने 115 गेंदों पर 102 रनों की पारी खेली थी. आयुष म्हात्रे आईपीएल 2025 के दौरान चर्चा में आए थे, जब सीजन के अंतिम चरण में चेन्नई सुपर किंग्स ने इस युवा प्रतिभा को खेलने का मौका दिया था. उस मौके का आयुष ने भरपूर फायदा उठाया और बड़े मंच पर बेहतरीन प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. आईपीएल के बाद 18 वर्षीय इस खिलाड़ी ने इंग्लैंड दौरे पर रेड बॉल क्रिकेट में धमाल मचाया और दिखा दिया कि वह भविष्य के सितारे हैं.

इन्हें भी पढ़ें:-

गिलक्रिस्ट, बाउचर और धोनी जो न कर सके, ऋषभ पंत ने वो कर दिखाया, इंग्लैंड में बना दिया ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड 

अगर ऋषभ पंत मैदान पर नहीं लौटे, तो कौन होगा विकल्प? भारत के पास होंगे ये तीन ऑप्शन

IND vs ENG: मैनचेस्टर में इंग्लैंड से टॉस जीतकर हुई बड़ी गलती, इस वजह से हार सकती है ओल्ड ट्रैफर्ड का मैच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >