दिल्ली कैपिटल्स ने अनुभव पर जताया भरोसा, आईपीएल 2025 के लिए अक्षर पटेल को बनाया कप्तान

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 के लिए अक्षर पटेल को कप्तान बनाया है. कप्तान बनाए जाने पर अक्षर पटेल ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करना उनके लिए बहुत बड़ा सम्मान है. उन्होंने खुद पर भरोसा जताने के लिए टीम के मालिकों और कोचिंग स्टाफ का तहे दिल से आभार व्यक्त किया. Axar Patel New Captain for DC.

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 सीजन के लिए अक्षर पटेल (Axar Patel) को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है. अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स के सबसे लंबे समय तक खेलने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने 2019 में टीम के साथ अपना सफर शुरू किया था. तब से वह टीम के सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडर और शीर्ष प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक बन गए हैं. उन्होंने अब तक दिल्ली कैपिटल्स के लिए 82 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 7.09 की इकॉनमी से 62 विकेट लिए हैं और 967 रन बनाए हैं. ऋषभ पंत के जाने के बाद और केएल राहुल को टीम से जोड़ने के बाद दिल्ली ने चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले अक्षर पटेल पर दांव लगाया है. Axar Patel New Captain for DC.  

दिल्ली कैपिटल्स के चेयरमैन किरण कुमार ग्रांधी ने अक्षर पटेल को कप्तान बनाए जाने पर खुशी जताते हुए कहा कि अक्षर 2019 से टीम का हिस्सा रहे हैं और टीम के मूल्यों को पूरी तरह अपनाते हैं. उन्होंने कहा कि यह निर्णय अक्षर की नेतृत्व क्षमता की स्वाभाविक प्रगति को दर्शाता है. दो सत्रों तक उप-कप्तान के रूप में उनके प्रदर्शन ने उन्हें इस भूमिका के लिए पूरी तरह से तैयार किया है. चेयरमैन ने विश्वास जताया कि अक्षर को टीम के कोचिंग स्टाफ और नेतृत्व समूह का पूरा समर्थन मिलेगा और वह इस भूमिका में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे. Delhi Capitals

दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने कहा कि उन्होंने अक्षर की प्रगति को एक क्रिकेटर और एक लीडर के रूप में करीब से देखा है. 2019 में व्यक्तिगत रूप से अक्षर को चुनने के बाद उनका रिश्ता क्रिकेट से परे है. पिछले दो वर्षों में उप-कप्तान के रूप में अक्षर ने टीम को प्रेरित किया है. उन्होंने अक्षर को एक शानदार, परिपक्व क्रिकेटर बताया, जिनकी ऑलराउंड क्षमता हाल ही में भारत की टी20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीत में साफ नजर आई थी. जिंदल ने कहा कि केएल राहुल, फाफ डु प्लेसिस और मिशेल स्टार्क जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ अक्षर टीम के लिए एक प्रेरणादायक लीडर साबित होंगे.

कप्तान बनाए जाने पर अक्षर पटेल ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करना उनके लिए बहुत बड़ा सम्मान है. उन्होंने खुद पर भरोसा जताने के लिए टीम के मालिकों और कोचिंग स्टाफ का तहे दिल से आभार व्यक्त किया. अक्षर ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने इस टीम में खुद को एक क्रिकेटर और एक व्यक्ति के रूप में विकसित होते देखा है. उन्होंने विश्वास जताया कि टीम के कोच और स्काउट्स ने मेगा नीलामी में एक संतुलित और मजबूत टीम बनाई है, जिसमें जबरदस्त क्षमता है. अक्षर ने कहा कि टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी हैं, जो उनके लिए सहायक साबित होंगे. उन्होंने इस चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार होने की बात कही और प्रशंसकों के समर्थन से एक सफल सीजन की उम्मीद जताई.

अक्षर पटेल के आईपीएल करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक कुल 150 आईपीएल मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 1653 रन बनाए और 123 विकेट लिए हैं. 2016 में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 5 गेंदों में 4 विकेट लेकर हैट्रिक हासिल की थी. 2019 के बाद से वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक प्रमुख ऑलराउंडर के रूप में उभरे हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने इस बार की नीलामी से पहले अक्षर पटेल को 16.50 करोड़ रुपये में रिटेन किया था.

अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ और नेतृत्व समूह के साथ मिलकर काम करेंगे, जिसमें क्रिकेट निदेशक वेणुगोपाल राव, मेंटर केविन पीटरसन, हेड कोच हेमंग बदानी, सहायक कोच मैथ्यू मॉट और बॉलिंग कोच मुनाफ पटेल शामिल हैं. दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 का पहला मैच 24 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेलेगी.

पाकिस्तान के 50 खिलाड़ियों की घनघोर बेइज्जती, The Hundred में रह गए अनसोल्ड, भारत है कारण? 

विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स में भारत का दबदबा, 134 पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष पर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >